Showing posts with label सहरसा. Show all posts
Showing posts with label सहरसा. Show all posts

Sunday, 24 February 2019

नर्तकी हत्याकांड : राकेश सिंह पर गिरी गाज,बख्तियारपुर थानाध्यक्ष राज मनी बनें सदर थानाध्यक्ष

बख्तियापुर पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह बने बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष

सहरसा से ब्रजेश भारती के साथ भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

नर्तकी हत्याकांड में सदर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह पर गाज गिर गई है। हालांकि यह गाज उतनी बड़ी नहीं है जितनी उम्मीद की जा रही थी। मात्र पुलिस केन्द्र सहरसा ट्रान्सफर कर सहरसा प्रशासन खानापूर्ति करने का काम किया है। 
वही लेटेस्ट अपडेट के अनुसार राकेश कुमार सिंह को निलंबित किया गया है। 
एसपी आफिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिर्फ यह बात कह कर पांच पदाधिकारी का तबादला कर दिया गया कि विधि व्यवस्था संधारण के लिए इन लोगों को तबादला किया जा रहा है। तबादला होने वाले पदाधिकारियों में राकेश कुमार सिंह को सदर थानाध्यक्ष से तबादला कर पुलिस केन्द दिया है। वही बख्तियापुर थानाध्यक्ष राजमणि को सदर थानाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी दी गई है। वही बख्तियापुर सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को बख्तियारपुर थाना का नये थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। 
वही पदस्थापन के इंतजार में पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार को नवहट्टा का थाना बनाया गया है वहीं सदर थाना में पदस्थापित पुअनि शिव शंकर कुमार को सौनवर्षा राज का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इनका पदस्थापन निलंबित थानाध्यक्ष सुमन कुमार के स्थान पर किया गया है। 

Tuesday, 19 February 2019

चोरी का केस नहीं उठाने पर दो सगे दुकानदार भाइयों मारपीट कर किया जख्मी

सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर चोर के विरूद्ध मामला किया गया था दर्ज

बीते दिनों मयंक इन्टर प्राइजेज में हुई थी चोरी, मामला दर्ज कर चोर को भेजा दिया गया था जेल

सहरसा से V & N की रिपोर्ट :-

सहरसा में एक दुकानदार को सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर चोरी का मामला दर्ज करा आरोपी चोर को जेल भेजवाना बहुत महंगा पड़ गया है। 
जेल में बंद आरोपी चोर के रिस्तेदारो ने पहले दुकानदार को चोरी का केस वापस लेने की धमकी दिया जब वह नहीं माना तो जमकर मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। दुकानदार दोनों भाइयों का इलाज सदर अस्पताल सहरसा में चल रहा है पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। मामला शहर के तिवारी टोला चौक के समीप की है। 
घटना के सम्बंध में बताया जाता है, तिवारी टोला स्थित मयंक इंटर प्राइजेज के मालिक शुशील जायसवाल और उसके भाई मनीष कुमार बीते देर शाम अपनी दुकान में बैठकर बातें कर रहे थे इसी दौरान तिवारी टोला निवासी विकास कुमार रॉय, राहुल रॉय, चंदन रॉय, रामु रॉय सहित आधा दर्जन लोग हरवे हथियार से लैस होकर आए और दुकान में घुसकर मारपीट शुरू कर दिया। 

इस दौरान दोनों भाइयों को सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। 
पीड़ित दुकानदार का कहना है कि बीते दिनों उसके दुकान में चोरी हुई थी जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विकास कुमार रॉय के भाई को चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसको लेकर विकास कुमार सहित उसके पिता और भाई बार बार केश उठाने की धमकी दे रहा था। जो नहीं मानने पर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है।

वहीं घटना के बाद फिलहाल पुलिस ने आरोपी विकास कुमार रॉय को गिरफ्तार कर लिया है और पुरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

सहरसा में एक बार फिर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, दो कारोबारी भी गिरफ्तार

बिहरा थाना क्षेत्र में दो दिन में दो बार बड़ी मात्रा में शराब बरामद

गेहूं के खेत में छूपा कर रखे सात कार्टून में बंद 360 बोतल शराब हुआ बरामद, उत्पाद विभाग की कार्रवाई

सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर सरबरिया टोला में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए गेहूं के खेत मे छुपाकर रखे गए सात कार्टन में बंद तीन सौ साठ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। 
वहीं उत्पाद विभाग ने मौके से दो कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारियों में एक का नाम अरविंद कुमार और दूसरे का नाम विक्की कुमार बताया जाता है। जब्त शराब हरियाणा निर्मित है जिसकी मात्रा 70 लीटर बताई जाती है। 
ये भी पढ़ें :-  https://www.brajeshkibaat.com/2019/02/27-1088.html
उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सरवरिया टोला में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है, जिसके आलोक में उत्पाद विभाग ने एक टीम बनाकर छापेमारी की और मौके से शराब सहित कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उत्पाद विभाग आगे की कारवाई में जुट गई है। 
यहां आपको बताते चलें कि बीते कल बिहरा थाना पुलिस ने भी नंदलाली गांव में छापेमारी कर एक मारुती कार से 27 कार्टन में बंद 1188 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया था।

Monday, 18 February 2019

लोडेड देशी पिस्तौल के साथ बदमाश युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

गत दिनों इस युवक का दोस्त के जन्म दिन पर हथियार लहराते वीडियो हुआ था वायरल

अमित हत्या कांड के मुख्य आरोपी का करीबी दोस्तों में भी है इसकी गिनती

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के विश्वकर्मा ढा़ला के समीप से सदर थाना पुलिस ने एक शातिर बदमाश मनबढू युवक को बड़े ही नाटकीय ढंग से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार युवक के पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल बरामद किया गया है युवक की पहचान सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी गजेन्द्र सिंह का पुत्र अंशू कुमार के रूप में हुई है। 

सदर थानाध्यक्ष आर के सिंह ने बताया कि रविवार को सअनि नकुल पासवान पैंथर जवानों के साथ गस्ती पर थे तभी एक गुप्त सूचना मिली कि युवक हथियार के साथ विश्वकर्मा ढा़ला के समीप है। तुरंत नकुल पासवान को मामले की जानकारी दे कार्रवाई के लिए कहा गया। 

गिरफ्तार युवक जैसे ही पुलिस बल को देखा वह भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस बलों ने खदेड़ युवक को दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवकों पुलिस की पुलिस को गत दिनों से तलाश थी चुंकि इस युवक को लगभग तीन माह पहले अपने एक दोस्त के जन्म दिन पर हथियार लहराते वीडियो में देखा गया। वह वीडियो वायरल भी हुआ था। 
उन्होंने बताया कि इस युवक की सांठगांठ गत दिनों कोशी चौक पर खगड़िया जिले के बेलदौर निवासी अमित कुमार हत्या काण्ड के नामजद आरोपी अभिजीत सिंह के साथ भी होने की जानकारी मिली है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच पड़ताल कर रही है वहीं गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Sunday, 17 February 2019

ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका

हाटे-बजारे एक्सप्रेस ट्रेन के आगे सिर रख जीवन लीला की समाप्तमृ, मृतक युवक की नहीं हो पाई पहचान

सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

आज के युवाओं में सहन शक्ति की कमी साफ देखी जा सकती है, छोटे मोटे लड़ाई झगड़े से लेकर अन्य किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना लगता है इनके वस की बात नहीं रही है। 
ऐसे युवा बिना सोचे समझे जीवन का अंतिम फैसला ले मौत को गले लगा रहे हैं। 
ताज़ा मामला पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड के पर देखने को मिला। इस रेलखंड के सहरसा जिले अन्तर्गत आने वाले सुलिन्दाबाद के समीप रेल की पटरी पर सिर रख अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

घटना उस वक्त की है जब सहरसा से सियालदह जा रही हाटे बाजारे एक्सप्रेस सुलिन्दाबाद रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी। आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक ने ट्रेन को आता देख जानबूझ कर सिर पटरी पर रख खुदखुशी कर ली। घटना की सूचना आसपास के लोगों को मिलने पर आमजनों की भीड़ मृतक को देखने के लिए उमड़ पड़ी। 
हालांकि देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी थाना अध्यक्ष पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मृतक के शिनाख्त सहित घटना की छानबीन में जुटी है।

सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल जिले के स्त्री रोग विशेषज्ञों का सहरसा में सेमिनार आयोजित

आब्सटेट्रिक्स एंड गैनीकोलोलोजिकल सोसाइटी’ के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम

एब्नार्मल यूटराइन ब्लीडिंग विषय पर की गई विस्तृत चर्चा

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सदर अस्पताल प्रशिक्षण सभा कक्ष में रविवार को सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल जिले के कई नामचीन स्त्री रोग विशेषज्ञों का एक सेमिनार आयोजित की गई। 
सेमिनार का विधिवत उद्घाटन उपरांत सभी डाक्टरों ने हाल के दिनों में महिलाओं में बढ़ रहे विभिन्न बिमारियों सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर जानकारी साझा की।

सेमिनार में सिरकत करने पहुंचे पटना पीएमसीएच की नामचीन प्रोफेसर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ गीता सिन्हा ने इस सेमिनार की मुख्य वक्ता के रूप में महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे कई संगीन विमारियों पर चर्चा की तो वहीं इस सेमिनार में शिरकत कर रही कई स्त्री रोग विशेषज्ञ इसके उपचार के साथ साथ बचाव के भी सुझाव दिए।
सेमिनार में मुख्य रूप से महिलाओं में तेजी से बढ़ रही  एब्नार्मल यूटराइन ब्लीडिंग बिमारी पर चर्चा की गई। 

क्या है यह बिमारी -

एब्नार्मल यूटराइन ब्लीडिंग (एयूबी) में गर्भाशय से अनियमित खून बहता है। जो सामान्य से रूप से अधिक, अनियमित या भारी होता है। उदाहरण के लिए महिलाओं को मासिक धर्म की अवधि के दौरान काफी ज़्यादा रक्तस्राव होता है।  गर्भावस्था के दौरान रक्तस्राव होना एक अलग समस्या है। यदि महिलाएं गर्भवती हैं और उसके योनि से  खून बह रहा है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिल इसका उपचार बहुत जरूरी है।

एब्नार्मल यूटराइन ब्लीडिंग के कई कारण होते हैं। कभी-कभी हार्मोन के स्तर में होने वाले बदलावों के कारण भी यह होता है। यह गर्भाशय में वृद्धि या थक्के जमने जैसी समस्याओं के कारण भी हो सकता है। यह सम्भोग के बाद और रजोनिवृत्ति के बाद भी हो सकता है।
वहीं इस सेमिनार में सहरसा के नामचीन स्त्री रोग विशेषज्ञ,डॉ कल्याणी सिंह,डॉ संगीता ठाकुर, डॉ,आर मोहन,डॉ कोमल गुप्ता,डॉ विनीता शर्मा,डॉ करुणा शंकर,डॉ निशा कुमारी, डॉ सीमा झा,समेत सहर के कई नामचीन स्त्री रोग विशेषज्ञों ने की शिरकत।
तकरीबन तीन घंटो के इस सेमिनार में महिलाओं को इस गंभीर बीमारी से बचाव के भी कई सुझाव दिए गए।

Tuesday, 12 February 2019

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार बहनोई की मौत साला गंभीर रूप से जख्मी

साईकिल सवार को बचाने के क्रम में सामने बिजली पोल से बाइक जा टकराई 

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी ओपी अन्तर्गत सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा सड़क मार्ग के दिवारी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बहनोई की मौत हो गई जबकि शाला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बनगांव थाना क्षेत्र के ढ़ोली गांव निवासी स्व०महेश्वरी साह के पुत्र सचिन कुमार अपने भाई का शाला सलखुआ थाना क्षेत्र के मट्ठा गांव निवासी कृष्णा कुमार के साथ एक ही बाईक पर सवार होकर धमसैनी जा रहा था। जैसे ही दिवारी मोङ के समीप पहुंचा तो एक साईकिल सवाड़ को बचाने में अनियंत्रित होकर एक पोल से टकरा गया।जिससे बाईक चालक सचीन की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।जबकी पीछे में बैठे उनके शाला कृष्णा कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया। 
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया।जहां  चिकित्सक ने सचिन को मृत घोषित कर दिया । वहीं गंभीर रूप से जख्मी कृष्णा कुमार का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मृत्तक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।

सम्पत्ति व रूपए के लिए बड़ा भाई बना‌ छोटा भाई का जान का दुश्मन, हमला कर किया जख्मी

एक भाई मधेपुरा के बिहारीगंज तो दुसरा सहरसा में रह करता है अपना-अपना कारोबार

हमले में गंभीर रूप से जख्मी छोटे भाई का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस जूटी जांच में

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा में सम्पत्ति और रुपये के लिए सगा भाई बना भाई का दुश्मन जी हाँ कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जहां सगे बड़े भाई ने रुपये और सम्पत्ति के लालच में अपने ही छोटे भाई पर जानलेवा हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
घायल छोटे भाई को सहरसा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के गंगजला वार्ड नम्बर -19 का है। 

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि गंगजला निवासी  संजीत कुमार अग्रवाल और उसके बड़े भाई सुनील अग्रवाल के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़ित संजीत अग्रवाल के मुताबिक उसके बड़े भाई सुनील अग्रवाल के हिस्से की सम्पत्ति और जगह जमीन बंटवारा कर दे दिया गया है। इसके बावजूद वो पिछले कई महीनों से जबरन पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है, इसी क्रम में बड़ा भाई सुनील अग्रवाल एकाएक छोटे भाई संजीत अग्रवाल के घर पर पहुंच हो हल्ला करते हुए रुपये की मांग करने लगा जिसका विरोध करने पर छोटे भाई को हथियार के बट से सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं विवाद होता देख जब आस - पास के लोग जमा हुए तो आरोपी बड़ा भाई फरार हो गया। 
पीड़ित का कहना है कि बड़े भाई द्वारा बार-बार मोबाइल पर मैसेज कर  गालीगलौज और रुपये नही देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोपी सुनील अग्रवाल मधेपुरा जिले के बिहारीगंज में रहता है जबकि छोटा भाई संजीत अग्रवाल गंगजला वार्ड नम्बर - 19 में रहकर अपना व्यवसाय करता है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच पीड़ित का फर्द बयान दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

सहरसा के इस युवा नेता को R.J.D में मिली प्रदेश स्तर की कमान

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर मीर रिजवान ने पार्टी के वरीय नेताओं का जताया आभार

सहरसा से रितेश हन्नी की रिपोर्ट :-

राष्ट्रीय जनता दल नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने सहरसा जिले के राजनपुर निवासी युवा नेता मीर रिजवान को उनके कार्य, कुशलता, कर्मठता, संघर्षशीलता और ईमानदारी को देखते हुए बिहार प्रदेश महासचिव (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ)के पद पर मनोनीत किया है। 
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मीर रिजवान के प्रदेश कमिटी मे आने से राष्ट्रीय जनता दल और मजबूत होगा। नव मनोनीत प्रदेश महासचिव मीर रिजवान ने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इस्लाम शाहीन को पार्टी के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेवारी देने पर उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती और राजद के विचारधारा को विस्तार करने के साथ साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के हक और हकुक की कराई लरना मेरी प्राथमिकता रहेगी। 
उन्होंने इस नई जिम्मेवारी के लिए अभिभावक तुल्य पूर्व मंत्री सह महिषी विधायक डॉ. प्रो. अब्दुल गफूर, पूर्व मंत्री सह प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सहरसा सदर विधायक अरुण कुमार यादव को धन्यवाद देते हुए आभार जताया। 
इधर मीर रिजवान के मनोनयन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष मो० जाफर आलम, युवा राजद जिलाध्यक्ष गोविंद दास ताँती, छत्री यादव, भारत यादव, अजय सिंह, शिवशंकर विक्रांत, सुमन सिंह, मुकेश यादव, बजरंग गुप्ता, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानु, दिलीप यादव, जग्गा यादव, जाकिर अली, मोज्ज्मिल आलम, दीपक राज सहित अन्य दर्जनों लोगों ने खुशी व्यक्त किया।

Sunday, 10 February 2019

ट्रान्सपोर्ट से 4 हजार बोतल कोडिन युक्त कफ-सिरफ बरामद, एजेंसी में छापेमारी

दवा दुकानदार सहित तीन लोगों को पुलिस ने लिया पुछताछ के लिए हिरासत में

पुलिस व ड्रग इन्स्पेक्टर जूटी दवा सहित विभिन्न बिंदुओं पर जांच में

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कालोनी स्थित जनता ट्रान्सपोर्ट से भारी मात्रा में कोडिन युक्त कफ सिरफ बरामद किया है। 
वही पुलिस ने पुछताछ के क्रम में प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निजी होटल परिसर स्थित भारत मेडिकल एजेंसी दवा दुकान पर छापेमारी कर दवा दुकानदार सहित तीन लोगों को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि जनता ट्रांसपोर्ट में दवा के नाम पर आपत्तिजनक सामान मंगाया जा रहा है। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर ट्रांसपोर्ट में छापेमारी की गयी। जहां चालीस कार्टून कोडिन युक्त दवा कफ सिरप बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान ट्रांसपोर्टर ने बताया कि दवा भारत मेडिकल एजेंसी की है। जिसके बाद दवा दुकान में छापेमारी की गई लेकिन दुकानदार ने दवा मंगाने से इंकार कर दिया। 
उन्होंने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर के द्वारा सिरप की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अभी ट्रांसपोर्टर व दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। छापेमारी में सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। 

क्या है यह कफ सिरप :-

यह सेवनकर्ता पर नशे जैसा तीव्र असर दिखाता है। पहले उत्तेजना लाता है, फिर शरीर को सुस्त कर देता है। अद्र्ध अवचेतन या नींद जैसी स्थिति में पहुंचा देता है। यह सेवनकर्ता को अपना आदी व नशेड़ी बना देता है। इसी कारण से यह अब खांसी के बजाय नशे के रूप में ज्यादा उपयोग किया जाने लगा है। ग्रीष्म, वर्षा के सापेक्ष में ठंड में इसकी बिक्री कई गुना बढ़ जाती है।

कफ सिरप में क्या होता है:- 

कफ सिरप में कोडिन, फास्फेट, इफेड्रिन, बोमेक्सिन जैसा नशीला रासायनिक पदार्थ होता है। उसमें से कोडिन जैसा रसायन मूलत: जहरीले धतूरे के फल में मिलता है जबकि कुछ आयुर्वेदिक कफ सिरप में दो प्रतिशत अल्कोहल की मात्र मिली होती है। बाजार में कोरेक्स, बेनाड्रिल, टोरेक्स, कफीना, फेंसिड्रिलन आदि नाम से यह कफ सिरप ज्यादा बिकते हैं।
सभी कफ सिरप नशे जैसा प्रभाव सेवनकर्ता पर दिखाते हैं। उसके इसी प्रभाव के कारण यह नशे के रूप में अब ज्यादा उपयोग किया जाने लगा है। साथ ही इसकी सर्वत्र उपलब्धता एवं शराब जैसी दुर्गंध नहीं होने के कारण नशे के रूप में इसका उपयोग बढ़ा है। इसीलिए अब इसका खांसी की दवा के रूप में उपयोग के सापेक्ष में नशे के रूप में दुरूपयोग ज्यादा होता है। बड़े शहरों में युवा कफ सिरप की पार्टी करते हैं।
कफ सिरप का शरीर पर प्रभाव दुष्प्रभाव:- 

कफ सिरप उपयोग करने पर नशे जैसा प्रभाव दिखाता है। यह मस्तिष्क पर सीधे असर करता है। पहले उत्तेजना लाता है, फिर शरीर को सुस्त कर देता है। अद्र्ध अवचेतन की स्थिति लाता है। शरीर के भीतर यह कफ को निकालने वाले अंगों पर प्रभाव दिखाता है। गला सूखने लगता है। यह मस्तिष्क, किडनी, पेट, लिवर, लंग्स आदि सब पर असर दिखाता है। मेटाबालिज्म चयापचय को गड़बड़ा देता है। शरीर में शुगर का लेवल अचानक बढ़ जाता है।
यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है। धीरे-धीरे यह समस्त मुख्य शरीरांगों की क्षमता को प्रभावित कर उन्हें निष्क्रिय बना देता है।

सहरसा: बख्तियापुर व सुलिन्दाबाद से भाड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद कई गिरफ्तार

उत्पाद विभाग व सदर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 784 बोतल में बंद 277 लीटर शराब किया जप्त

पुरानी बाजार क्षेत्र से चार तो सुलिन्दाबाद से तीन कारोबारियों को लिया गया हिरासत में

सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
बिहार में शराब बंदी कानून तो लागू कर दिया गया है लेकिन यह कानून किसी काम का नजर नहीं आ रहा है। शराब कारोबार में मोटी कमाई व शराब बंदी कानून में जल्दी वेल(जमानत) मिलने की वजह से यह अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है। 

पुलिस व उत्पाद विभाग दिन रात लगातार छापेमारी कर शराब कारोबार पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रही है लेकिन यह रूकने का नाम नहीं ले रही है। 

इसी क्रम में सहरसा उत्पाद विभाग व जिला पुलिस प्रशासन ने जिले के विभिन्न दो स्थानों पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 784 बोतलों में बंद 277 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ आधा दर्जन शराब कारोबार से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
उत्पाद विभाग ने सोमवार करीब तीन बजे अहले सुबह बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के शराब कारोबार का हव बन चुके पुरानी बाजार में एक घर में छापेमारी कर कई कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद कर कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। 

सहरसा उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार से गुप्त सूचना के आधार पर सोमदेव मोदी के घर छापेमारी कर 204 बोतलों में बंद 87 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है यह शराब कार्टून में बंद आंगन से बरामद की गई। वही बबलू चौधरी को सोमदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही मुख्य कारोबारी दिनेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। एक व्यक्ति को शराब के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 
वही सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के सुलिनंदाबाद गांव में गुप्त सूचना के आधार पर शंकर महतो के यहां छापेमारी कर 580 बोतल में बंद 190 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वही तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। जिनमें राजेंद्र चौधरी,तेतर सादा शामिल हैं वही मुख्य कारोबारी शंकर महतो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ये पूर्व से भी शराब के कारोबार में संलिप्त रहा है। 
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने आमजनों से अपील की है कि शराब के संबंध में सूचना दे चुकि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान व पता पुलिस गुप्त रख कार्रवाई करती है। 
वही लगातार शराब पकड़ाए जाने से जिले में अबैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। 

Tuesday, 5 February 2019

सहरसा रेलवे स्टेशन पर इन्टर-लॉकिंग कार्य पूर्ण, आधुनिक सिग्नल प्रणाली हुआ लैस

डीआरएम आर के जैन ने किया स्टेशन का निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

अब नव निर्मित तीनों प्लेटफार्म से रेल परिचालन होगा शुरू, सीआरएस आगमन की प्रतीक्षा

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

पूर्व-मध्य रेलवे के सहरसा रेलवे स्टेशन पर गत दिनों से चल रहे इन्टर-लॉकिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया। सीआरएस आगमन के साथ नवनिर्मित तीनों प्लेटफार्म से रेल परिचालन सुचारू रूप से परिचालन शुरू हो जाएगा। 
मंगलवार को समस्तीपुर डीआरएम आर के जैन ने जंक्शन पर चल रहे नान इंटरलाकिंग कार्य के पुरा होने पर कार्यो का जायजा लिया और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए । डीआरएम जैन ने कहा कि यहाँ अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सिगनल प्रणाली स्थापित किया गया है जो इस रेलखंड पर ट्रेनो का सही परिचालन संभव हो सकेगी । 

उन्होंने कहा कि नान इंटरलाकिंग कार्य पुरा हो गई है अब रेलवे बोर्ड को सीआरएस आगमन की प्रतीक्षा है उनके आगमन के पश्चात हरी झंडी मिलते ही नव निर्मित तीनों प्लेटफॉर्म से ट्रेनो का परिचालन संभव होगी । साथ ही कई लंबी दूरी की ट्रेनो का परिचालन शुरू की जायेगी जिसमे हमसफ़र व वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने की योजना बनाई है ।
जैन ने कहा कि फिलहाल बरूआरी तक रेल चलेगी अगले महीने तक इसे बढाकर सुपौल तक चलायी जायेगी उसी प्रकार अगले वितीय वर्ष की समाप्ति तक सरायगढ फारबिसगंज तक काम पुरा कर लिया जायेगा । डीआरएम जैन ने जनहित एक्सप्रेस ट्रेन के बिलम्ब से खुलने पर परीक्षार्थियो द्वारा की गई तोड़फोड़ का जायजा लिया और कहा कि सरकारी कामकाज में बाधा पहूचाने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालो के विरुद्ध रेल अधिनियम के उचित कार्रवाई के निर्देश दिए । 

उन्होंने नान इंटरलाकिंग कार्य पुरा होने पर टीम मे शामिल सभी रेलकर्मचारी को धन्यवाद दिया साथ बेहतर व सफल सिगनल प्रणाली स्थापित करने हेतु इंजीनियर संजीव कुमार को पाँच हज़ार रूपये पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की ।
इस अवसर पर उनके साथ एडीआरएम एस आर मीभा , सीएसटी शैलेश खंडेलवाल ,सीनियर डीएसटीई अभिषेक कुमार , सीनियर डीएनथ्री मयंक अग्रवाल , डीएसओ डी के चाँद ,डीएसटीई ए पी वर्मा , डीएसटी रजनीशकुमार , पी के सुमन ,एस एस अरूण कुमार एएसएम नीलम कुमारी , आरपीएफ इंस्पेक्टर सारनाथ सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी व अधिकारी मौजूद रहे ।

Monday, 4 February 2019

सहरसा रेलवे स्टेशन पर आगजनी, तोड़फोड़ कर परीक्षार्थियों ने काटा बवाल

आधी रात की घटना, कई उपद्रवियों को लिया गया हिरासत में

इन्टर-लॉकिंग की वजह से पटना जाने वाली ट्रेन हो रही, लेट बना हंगामा का कारण 

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट -

पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा रेलवे स्टेशन पर आधी रात को सहरसा से पटना जाने वाले ट्रेन में बिलंब से आक्रोशित परीक्षार्थियों ने जमकर बवाल काटा। 
आक्रोशित परीक्षार्थियों ने सबसे पहले स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में तोड़फोड़ की उसके बाद देखते देखते आक्रोश बढ़ता चला गया। रणक्षेत्र में तब्दील सहरसा स्टेशन पर छात्रों ने हर जगह तोड़ फोड़ कर डाली। 
इतना से ही छात्रों का मन नहीं भरा छात्रों ने कुर्सी टेबल, कम्प्यूटर सहित कागजात एवं समान जो जहां मिला सब को क्षतिग्रस्त करते हुए आग के हवाले कर हंगामा बरपाते रहे। आक्रोशित छात्रों के आगे रेलवे प्रशासन नन-मस्तक नजर आ रही थी के बीच जिला प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। जिला प्रशासन के प्रभाकर तिवारी के अगुवाई में पुलिस बल पहुंच जमकर लाठी चार्ज कर भीड़ पर काबू पाया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों सहरसा स्टेशन पर इन्टर-लॉकिंग का कार्य चल रहा है जिसकी वजह से अधिकांश ट्रेनें लेट चल रही है। सहरसा से पटना जाने वाली जनहित एक्सप्रेस ट्रेन से सैकड़ों परीक्षार्थी पटना के लिए प्लेटफार्म नंबर दो पड़ खड़े थे। ये लोग आरपीएफ की परीक्षा देने पटना जाने के लिए आये थे। ट्रेन घंटा दर घंटा लेट हो रही थी। 

इस बीच ढेड़ बजे रात के समय परीक्षार्थियों का सब्र का बांध टुट गया ट्रेन में हो रही बिलंब से आक्रोशित बढ़ गया। इस बीच सभी लोग हंगामा पर उतारू हो उपरोक्त घटना को देने से।
हालांकि रेलवे प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस की मदद से आक्रोशित लोगों पर काबू पाया गया। वही आधा दर्जन उपद्रवियों को हिरासत में लेने की बात सामने आ रही है। पुरे मामले की छानबीन की जा रही है। वही क्षति का भी आकलन किया जा रहा है।

Friday, 1 February 2019

सहरसा में AIIMS के लिए लोजद सुप्रीमों के लिखे पत्र बाद खुल गई नीतीश की पोल

सहरसा में एम्स खुला तो खुलेंगे विकास के कई मार्ग - शरद यादव 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र के जबाब में आया पत्र में खुला राज्य सरकार की पोल

सहरसा से रितेश हन्नी की रिपोर्ट -

एम्स की स्थापना को लेकर लोजद सुप्रीमों शरद यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा। पत्र के जबाब में राज्य सरकार की उदासीनता सामने आई है। 
स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में शरद यादव ने कहा है कि कोशी देश का सबसे पिछड़ा और दुर्गम इलाका है। विकृत जलवायु और लौह रसायन युक्त जल के कारण यह इलाका जटिल रोग जनित है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को इलाज के लिए काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। एम्स हेतु आवश्यक 217 एकड़ जमीन उपलब्ध होने की सूचना सहरसा के डीएम ने सरकार तक पहुंचा दी है। 

इसके बावजूद एम्स की घोषणा अभी तक नहीं की गई है । उन्होंने कहा है कि सहरसा में एम्स खुलेगा तो विकास के कई रास्ते खुलेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शरद यादव के पत्र को गंभीरता से लेते हुए एम्स की घोषणा संबंधी जानकारी दी है। 
पत्र के आलोक में संयुक्त सचिव का ज़बाब -

शरद यादव द्वारा लिए पत्र के आलोक में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुनील शर्मा ने 16 जनवरी को जारी पत्र में कहा है कि राज्य सरकार ने बिहार में दूसरे एम्स के लिए कोई उपयुक्त स्थल की जानकारी अब तक नहीं दिया। वैकल्पिक स्थलो की पेशकश की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। 

पत्र में स्पष्ट किया है कि वर्ष 2015 -16 के बजट भाषण में भारत सरकार के वित्त मंत्री ने 5 नए एम्स की स्थापना की घोषणा की। इस में जम्मू कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, असम शामिल है। बिहार में एम्स के समान इंस्टीट्यूट स्थापना का प्रस्ताव है। विभाग ने  8 जून 2015 को ही बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 3 से 4 क्षेत्रों का चयन का रिपोर्ट तलब किया गया था। जिसमें 200 एकड़ जमीन के साथ फोर लेन सड़क सम्पर्क, पर्याप्त पानी की आपूर्ति, जरूरत के अनुरूप विद्युत कनेक्शन एवं अन्य बुनियादी ढांचे को ध्यान में रखकर रिपोर्ट मांगा गया लेकिन अभी तक राज्य सरकार ने रिपोर्ट नहीं दी है।

सहरसा करता है सभी मानक पुरी -

सहरसा में आवश्यकता अनुरूप जमीन, पानी का प्रचुर भंडार, विद्युत स्रोत, हवाई अड्डा सड़क सम्पर्क मौजुद हैं। सहरसा सुपौल मधेपुरा पुर्णिया अररिया कटिहार समेत आसपास के जिलों में स्वास्थ्य सुविधा नदारद है। इसके बावजूद राज्य सरकार सहरसा की अनदेखी कर रही है।
शरद का जताया आभार -

लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नवल किशोर, प्रदेश युवा महासचिव उमर हयात उर्फ गुड्डू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नूर अहमद, युवा अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, प्रदेश, उपाध्यक्ष रितेश रंजन, प्रवीण आनंद, विरेंद्र शेखर पासवान, शिवेंद्र कुमार यादव, धीरेंद्र प्रसाद यादव, रमेश यादव, नवीन राम, मानवेंद्र ठाकुर खोखा, शुभंकर शर्मा, अभिनंदन मंडल, श्रीकांत शाह उदय चंद्र साह, सुरेंद्र पासवान, झमेली दास, प्रभात रंजन यादव, रणविजय यादव, रविंद्र, संजीव जयसवाल, बृजकिशोर पौदार बिजेंद्र प्रसाद यादव, राजनीति प्रसाद यादव रतन यादव सहित अन्य लोगों ने शरद यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Tuesday, 29 January 2019

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें : आज से कई ट्रेनें है रद्द तो कई के बदले गए रूट...

सहरसा जं पर इंटरलॉकिंग की वजह से 5 फरवरी तक ट्रेन सेवा रहेगी प्रभावित

सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

अगर आप ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो यात्रा करने से पहले आपके लिए यह जरूरी खबर है। सहरसा जं पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 30 जनवरी से 5 फरवरी तक कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए और कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। 
समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत सहरसा - मानसी रेल खंड के सहरसा स्टेशन पर 30 जनवरी से 2 जनवरी तक प्री नन इंटरलॉकिंग एवं 3 फरवरी से 5 फरवरी तक नन इंटरलॉकिंग वर्क के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.जानकारी मुताबिक 30 जनवरी से 5 फरवरी तक 55567/ 55568 सहरसा समस्तीपुर सहरसा पैसेंजर, गाड़ी संख्या 55570/ 55569 सहरसा दौराम मधेपुरा सहरसा पैसेंजर, गाड़ी संख्या 23225/ 23226 सहरसा - बरौनी, गाड़ी संख्या 55565/ 55566 समस्तीपुर सहरसा पैसेंजर रद्द रहेंगी.इसके साथ ही गाड़ी संख्या 55105 जमालपुर सहरसा जमालपुर स्पेशल 29 जनवरी से 4 फरवरी तक रदद् रहेगी।
● वही बात करें आंशिक रूप से समाप्त कर चलाई जाने वाली ट्रेनों करे तो 55560  समस्तीपुर सहरसा 30 जनवरी से 5 फरवरी तक खगरिया स्टेशन से, 55554 समस्तीपुर सहरसा 30 जनवरी से 5 फरवरी तक खगरिया स्टेशन से, 55571 पूर्णिया सहरसा 30 जनवरी से 5 फरवरी तक दौराम मधेपुरा से, 13163 सियालदह सहरसा हाटे बजारे एक्सप्रेस 30 जनवरी - 1 फरवरी - 2 फरवरी - 3 फरवरी तथा 4 फरवरी को सिमरी बख्तियारपुर से, 13169 सियालदह सहरसा हाटे बजारे एक्सप्रेस 29 जनवरी से 31 जनवरी तक दौराम मधेपुरा से, 12204 अमृतसर सहरसा गरीब रथ 30 जनवरी - 2 फरवरी तथा 3 फरवरी को बरौनी स्टेशन से, 18626 हटिया पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस 2 फरवरी से 4 फरवरी तक सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से, 55534 समस्तीपुर सहरसा 29 जनवरी से 4 फरवरी तक सोनवर्षा कचहरी स्टेशन से, 15280 आनंद विहार सहरसा पूरबिया 1 फरवरी से 4 फरवरी तक बरौनी स्टेशन से, 14604 अमृतसर सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस, 30 जनवरी को समस्तीपुर स्टेशन से, 15530 आनंद विहार सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस 31 जनवरी को बरौनी स्टेशन से आंशिक रूप से समाप्त किया गया है।
● 55559 सहरसा समस्तीपुर 30 जनवरी से 5 फरवरी तक खगरिया स्टेशन से, 55553 सहरसा समस्तीपुर 30 जनवरी से 5 फरवरी तक खगरिया स्टेशन से, 55584 सहरसा पूर्णिया पैसेंजर 30 जनवरी से 5 फरवरी तक दौरम मधेपुरा से, 13164 सहरसा सियालदह हाटे बजारे  31 जनवरी - 2 फरवरी - 3 फरवरी - 4 फरवरी - 5 फरवरी को सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से, 13170 सहरसा से सियालदह     हाटे बजारे 30 जनवरी और एक फरवरी को दौरम मधेपुरा से, 12203 सहरसा अमृतसर गरीब रथ 31 जनवरी - तीन फरवरी - चार फरवरी को बरौनी से, 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया कोसी एक्सप्रेस तीन फरवरी से पांच फरवरी तक सिमरी बख्तियारपुर, 55533 सहरसा - समस्तीपुर 30 जनवरी से पांच फरवरी सोनवर्षा से, 15279 सहरसा आनंदविहार पूरबिया एक्सप्रेस तीन फरवरी को बरौनी से, 14603 सहरसा - अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस एक फरवरी को समस्तीपुर, 15531 सहरसा  अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस तीन फरवरी बरौनी स्टेशन से आंशिक रूप से खुलेगी।
● बात करें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनों की तो 15283 मनिहारी जयनगर जानकी एक्सप्रेस 30 जनवरी से 4 फरवरी तक कटिहार - मानसी - खगरिया होकर जाएगी. 15284 जयनगर मनिहारी जानकी एक्सप्रेस 30 जनवरी से 5 फरवरी तक खगड़िया मानसी कटिहार होकर जाएगी.15705 कटिहार - दिल्ली हमसफर 31 जनवरी से 4 फरवरी तक कटिहार मानसी खगड़िया होकर जाएगी. 15706 दिल्ली - कटिहार हमसफ़र 29 जनवरी और 1 फरवरी को खगड़िया मानसी कटिहार होकर जाएगी.इसके अलावे 30 जनवरी को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15529 सहरसा आनंद विहार पूरबिया एक्सप्रेस 180 मिनट देर से खुलेगी.वहीं 30 जनवरी से 5 फरवरी तक पाटलिपुत्र से खुलने वाली जनहित एक्सप्रेस संख्या 13206 पाटलिपुत्र सहरसा जनहित एक्सप्रेस 120 मिनट देर से खुलेगी.दिनांक 30 जनवरी से 5 फरवरी तक पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12568 पटना सहरसा राज्यरानी एक्सप्रेस 90 मिनट देर से खुलेगी।

Friday, 25 January 2019

शरद यादव ने लाखों की लागत से दो अलग-अलग सड़कों का शिलान्यास व उद्घाटन किया

उद्घाटन के मौके पर बीजेपी व नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे लोजद सुप्रीमो

पप्पू यादव के कांग्रेस में शामिल व मधेपुरा से चुनाव लड़ाने के सवाल को टाल गए

सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा दौरे पर पहुंचे लोजद सुप्रीमो शरद यादव ने स्थानीय अम्बेदकर छात्रावास के समीप बीस लाख की लागत से निर्मित दो अलग अलग सड़कों का उदघाटन व शिलान्यास किया। 
इस मौके पर पत्रकारों द्वारा महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश सहित अलग अलग सुबे में अलग अलग परिस्थिति में चुनाव होती है। बाद में गठबंधन बनता है अभी तो साझा विरासत होती है देश भर में। एक बात जो बीजेपी के लोग फैला रहे हैं कि प्रधानमंत्री कौन होगा तो बता दूं कि 77 में जब जय प्रकाश जी नेता थे तो मोरारजी देसाई का कहीं नाम था। 89 में कोई आदमी प्रधानमंत्री घोषित नहीं हुआ लेकिन बीपी सिंह प्रधानमंत्री बने। 
96 में देवगौड़ा जी का कहीं नाम नहीं था वे प्रधानमंत्री बने तो गठबंधन बाद में बनता है और बाद में ही प्रधानमंत्री का नाम सामने आता है। अलग अलग सुबे में अलग अलग पार्टी जीत आएगी तो केन्द्र में बीजेपी के विरुद्ध खड़ा होगी। उन्होंने केरल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कांग्रेस व लेफ्ट जीतेगी तो वह भी केन्द्र में बीजेपी के विरुद्ध खड़ा रहेगी। इसी तरह हर सुबे में अलग अलग चुनाव लड़ने वाली पार्टी केंद्र में बीजेपी के विरुद्ध खड़ा होगी। 
वहीं प्रियंका गांधी के सवाल पर उन्होंने ने कहा कि वह कोई आज प्रचार के लिए चुनाव में नहीं आई है पहले भी वह रायबरेली व अमेठी में चुनाव प्रचार करती रही है। पप्पू के कांग्रेस में शामिल हो मधेपुरा से चुनाव लड़ाने के सवाल पर कुछ बोलने से इंकार करते सवाल टाल गए।

महागठबंधन में सब कुछ ठीक ठाक चलने की बात शरद यादव ने कही।
बीजेपी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि सभी पार्टीयां मुद्दे पर एक है। एक मिशन है नरेंद्र मोदी व बीजेपी को सत्ता से हटाना। बीजेपी ने पांच वर्षों में एक सौ पच्चीस करोड़ जनता के रोजी रोटी को छोड़ भजन कीर्तन,साधू इक्कठा करना, गाय के नाम पर बाते करना। मंदिर मस्जिद के मुद्दे जो अदालत में वैसे मुद्दे पर अदालत को आंखें दिखाना यही सब बीजेपी को रह गया है। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Thursday, 24 January 2019

दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, महिला सहित पांच लोग जख्मी

विवादित जमीन पर मकान निर्माण को लेकर शुरू हुई मारपीट

सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के जलई ओपी क्षेत्र के वीरगांव में दो पक्षों में पुराने जमीनी विवाद को लेकर जमकर दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों से मारपीट में महिला सहित पांच पांच लोग जख्मी हो गए।
जख्मीयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है।
घटना बीते कल बुधवार की है जहाँ एक जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच पूर्व से ही विवाद चला आ रहा था। इसी क्रम में एक पक्ष के लोग जमीन में मकान निर्माण करवा रहे थे जब दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया जिसपर दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते जमकर लाठी डंडे चलने लगे। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे चला रहे हैं। क्या महिला क्या पुरूष सहित युवक युवतियों इस मारपीट में शामिल थी।
वहीं पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है, जांच कर कारवाई की जाएगी।

Tuesday, 22 January 2019

कौमी एकता की मिसाल कायम कर शबा खान,दे रही है योग की शिक्षा

यूपी के मुरादाबाद की रहने वाली शबा सहरसा गायत्री पीठ में कर रही है इन्टरसिप कोर्स

योगा के साथ-साथ एरोबिक जुम्बा की भी लड़कियों को देती है ट्रेनिंग

सहरसा से V & N संवाददाता की रिपोर्ट :-

इन आँखों ने भेेेदभाव करना सीखा ही नही है, पैसे की तराजू में कभी किसी को तौला ही नही है... दर पर इसके इंसानियत रोज गुजरा करती है..मजहब हांथों में पैसे लिए बाहर खड़ी रहती है...!
जी हां कुछ ऐसा ही कहना है यूपी के मुरादाबाद की रहने वाली एक मुस्लिम छात्रा सबा खान का। तरफ देश भर में जहां धर्म के नाम पर लोग एक दूसरे के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश करते नज़र आते हैं, वहीं दूसरी तरफ यूपी के मुरादाबाद की रहने वाली छात्रा सबा खान गंगा-जमूनी तहजीब मिशाल कायम कर कौमी एकता के लिए लोगों के बीच मिसाल बन रही है ।

सहरसा के गायत्री शक्ति पीठ का जहां हरिद्वार के देवसंस्कृति विश्वविद्यालय की चार छात्राएं अलग - अलग कोर्स को लेकर एक महीने के इन्टरसिप के लिए यहां पहुंची है, उनमें से एक छात्रा का नाम सबा खान है जो कि यूपी के मुरादाबाद की रहने वाली है।
सबा खान धर्म मजहब से ऊपर उठकर योग का शिक्षा ग्रहण कर रही है और लोगों को योगा के लिए जागरूक कर रही है, योगा प्रायाणाम के साथ - साथ सबा खान लोगों को शरीर को फिट रखने के लिए एरोबिक जुम्बा डांस की ट्रेनिंग दे रही हैं।

इतना ही नही सबा खान संस्कृत में वैदिक मंत्रोच्चार भी धारा प्रवाह पढ़ती है और यज्ञ हवन में भी शामिल होती हैं। वहीं गायत्री शक्तिपीठ आने वाले लोग भी सबा खान से योगा के साथ - साथ एरोबिक जुम्बा की ट्रेंनिग ले रही हैं। सबा अन्य स्कूलों में भी जाकर बच्चों को योग के लिए जागरूक कर रही है।
शबा खान बताती हैं कि वो अपने घर मुरादाबाद में भी गरीब बच्चों को योग के गुर सिखाती है। भारतीय संस्कृति पद्धति योग को जो कहा गया है, उसपर सबा खान रिसर्च भी कर रही है। शबा कहती है हमारी भारतीय संस्कृति अनमोल है,और पूरे विश्व मे सबसे समृद्ध चिकित्सा पद्धति योग है,योग से कई बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है, हालांकि की शुरुवाती दौर में शबा के इस काम से कुछ लोगों ने भी इसका विरोध भी किया, बावजूद शबा की अम्मी सहित घर वालों ने शबा का साथ दिया और आगे बढ़ने की लालसा को लेकर सब बातों को दरकिनार करते हुए आज वो यहां तक पहुंची हैं। शबा कहती है कि हम सभी एक हैं, मजहब नही सिखाता आपस मे बैर रखना हिंदी हैं हम हिदुस्तान है हमारा।
वहीं फिटनेश के लिए योग,  प्रायाणाम, एरोबिक जुम्बा सीखने आने वाली लड़कियों में भी खासा उत्साह देखा जा है और वो शबा खान का भरपूर साथ दे रही है। लड़कियां कहती हैं कि इससे पूरे दिन एनर्जी फील होता है, ब्लड सर्कुलेशन तेज रहता है और दिमाग तरोताजा रहता है। आज शबा की मुरीद हर कोई बन रहा है।