Showing posts with label सौरबाजार. Show all posts
Showing posts with label सौरबाजार. Show all posts

Tuesday, 12 February 2019

यामाहा R115 बाइक से जा रहे दो बदमाश को पिस्टल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के क्रम में कांप बाजार के समीप चढ़ा पुलिस के हत्थे

लोडेड पिस्टल हुआ बरामद, दोनों बदमाश मधेपुरा जिले के मठाई गांव का है रहने वाला

सहरसा से V & N की रिपोर्ट :-

सुबे के नये डीजीपी के क्राइम कंट्रोल एक्शन का असर सहरसा जिले में भी देखने को मिल रहा है। बख्तियापुर थाना क्षेत्र से दो बदमाश को दबोचने के साथ सौरबाजार पुलिस ने भी वाहन जांच के क्रम में दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 
बीते देर सात सौर बाजार थाना पुलिस क्षेत्र के कांप बाजार के समीप वाहन चेकिंग चला रही थी कि इसी क्रम में दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 

थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक यामाहा आर 115 (बिना नंबर) पर सवार दो युवक पुलिस देख भागने की कोशिश करने लगा पुलिस ने बड़े ही चालाकी से दोनों को काबू में कर फिर उसकी तलाशी ली गई। 

तलाशी के क्रम में एक लोडेड पिस्टल बरामद किया गया। दोनों को हिरासत में लिया गया पुछताछ के क्रम में दोनों बदमाश आलोक कुमार एवं जाहिर आलम मधेपुरा जिले के मिठाई का रहने वाला बताया। ये दोनों किसी अपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए निकला था। 
पुलिस दोनों बाइक जप्त कर दोनों को आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Friday, 25 January 2019

24 वर्ष बाद भी वासगीत पर्चाधारी महादलितों को नहीं मिला जमीन पर कब्जा

सौरबाजार प्रखंड के रामपुर महादलित टोला के सैकड़ों लोगों को अब भी सरकार से आस 

हम जिलाध्यक्ष की अगुवाई में आयोजित बैठक में महादलितों ने संघर्ष का किया एलान

सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सरकार चाहे जितने दावे महादलितों को संवारने के लिए कर ले लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। आज भी जिले के कई ऐसे टोले है जहां महादलितों के पास वासगीत पर्चा व रसीद वर्षों पूर्व दे दिया गया लेकिन अब तक उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका है। 
ताज़ा मामला जिले के सौर बाजार प्रखंड के रामपुर महादलित टोला वार्ड नं 14 से सामने आया है। यहां के सैकड़ों लोगों को 1995 में ही वासगीत पर्चा दे दिया गया इतना ही नहीं इन लोगों ने लगान रसीद भी कटवा रखा है। इसके बावजूद अभी तक इन लोगों को सरकार द्वारा दी गई जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका है। 

गुरुवार को हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के जिलाध्यक्ष मो सलाउद्दीन की अगुवाई में टोला वासियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हम के पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह नप पार्षद नरेश कुमार निराला ने की। 
बैठक में एक स्वर में अगर जिला प्रशासन इस ओर जल्द ध्यान नहीं देगी तो उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। इस जमीन की आस में कितने पर्चाधारी की मौत भी हो गई लेकिन अब तक जमीन नहीं मिला।

इस मौके पर मो आसिफ इकबाल, ललिता देवी, मो बेलाल अहमद, गोविन्द कुमार, गगन सादा, बेचन सादा, इंदल सादा, मो सद्दाम हुसैन, सैयद मसूद अशरफ, मो० नफीस आलम, बेचन सादा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Tuesday, 9 October 2018

केश उठा लो नही तो जान से हाथ धोना पड़ेगा,एसपी से जख्मी ने लगाई न्याय की गुहार

सौरबाजार थाना कांड 535/18 आरोपी खुलेआम दे रहे हैं धमकी

सौरबाजार (सहरसा) से सहयोगी संवाददाता की रिपोर्ट :-

जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के इन्दरवा रौता में गत दिनों हुई मारपीट की घटना थाना कांड 535/18 के नामजद आरोपी द्वारा खुलेआम पीड़ित के परिजनों को केश में मेल करने की धमकी दी जा रही है।
इस संबंध में पीड़ित इन्दरवा गांव निवासी जगदीश प्रसाद यादव के पुत्र ओम कुमार ने एसपी सहरसा को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उपरोक्त कांड के नामजद आरोपी राजेश यादव, जवाहर यादव, सोनू यादव, रमेश यादव, विनय यादव, शंभू यादव, शिव नारायण यादव एवं अर्राहा निवासी ललन यादव गत 20 जुलाई को सभी लोग एकमत होकर मारपीट किया साथ ही सुनेना देवी के साथ अभद्र व्यवहार कर दो भर का सोने का चेन खींच लिया था हालांकि हो हल्ला पर आसपास के लोगों के आने के बाद सभी लोग चले गए।

सभी लोगों के द्वारा पहले सौरबाजार पीएचसी में सुनेना देवी एवं ओम कुमार का ईलाज किया गया लेकिन ओम कुमार को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था।सदर के बाद आज तक ओम कुमार का इलाज नीजी क्लिनिक में चल रहा है।

केश दर्ज होने के बाद भी पुलिस अबतक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है जिसकी वजह से सरेआम आरोपी लोग धमकी दे रहा है कि केश मेल कर लो नही तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।

Friday, 9 March 2018

सहरसा : तेज रफ्तार बाईक ने बुजूर्ग को मारी ठोकर,अस्पाल में भर्ती

सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र की घटना,बाईक सवार भी जख्मी

सहरसा : भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के अजगैबा गांव के समीप सड़क पार कर रहे एक 80 वर्षीय बुजुर्ग शख्स को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।

इस सड़क हादसे में बुजूर्ग व बाईक सवार दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुजूर्ग की हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि अजगैबा गांव निवासी उपेन्द्र यादव घर के समीप ही खेत जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक जब्त कर लिया है, वहीं इस घटना में बाइक सवार भी घायल हो गया जिसे सौरबाजार पीएचसी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।