Showing posts with label सिमरी बख्तियारपुर/बनमा-ईटहरी. Show all posts
Showing posts with label सिमरी बख्तियारपुर/बनमा-ईटहरी. Show all posts

Sunday, 3 February 2019

विवादित जमीन में जबरन मिट्टी गिराने से रोकने पर मारपीट कर पिता-पुत्र को किया जख्मी

ज़ख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए किया गया भर्ती,जनता दरबार में चल रहा है मामला

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के बख्तियापुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बनमा-ईटहरी ओपी अन्तर्गत सुभानाबाद घोड़दौर में रविवार दोपहर एक विवादित जमीन में जबरन मिट्टी गिराने को लेकर उत्पन्न विवाद में 60 वर्षीय मो रफी अहमद एवं 30 वर्षीय मो अहसन को मारपीट कर जख्मी कर दिया। 

ज़ख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों पिता पुत्र का इलाज चल रहा है। 
घटना के संबंध लिखित आवेदन बनमा ओपी को दे न्याय की गुहार लगाई है ‌। इस संबंध में मो रफी अहमद व मो अहसन ने बताया कि दुसरे पक्ष के मो शाहिद मुस्तफा, मो जाहिद, मो ईसराइल, मो मैराज, मो हाजिम, मो अनवर सहित अन्य लोग एकमत होकर बनमा ओपी में चल रहे 18 डिसमील विवादित जमीन पर रविवार को जबरन मिट्टी गिराने लगा। जब मिट्टी गिराने से मना किया गया तो सभी लोग हरबै हथियार व लाठी डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया। जिससे हम दोनों पिता पुत्र जख्मी हो गए।
मो अहसन ने बताया कि शाहिद मुस्तफा पूर्व में भी कई कांडों को अंजाम दे चुका है इनका काम है जबरन किसी भी जमीन में जाली कागजात अदि का सहारा लेकर लोगों को तंग तबाह करना। पुरे मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। 

इस संबंध में बनमा ओपी प्रभारी प्रभाष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। चुंकि एक कुर्की जप्ती मामले में थाना से बाहर है मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। 

Tuesday, 1 January 2019

न्यू ईयर जश्न में खपाने के लिए जा रही शराब की बड़ी खेप चढ़ा पुलिस के हत्थे

पीकअप पर लदी 71 कार्टून शराब के साथ ड्राइवर व कारोबारी गिरफ्तार

धान के खाली बोरी के नीचे 1992 बोतल में बंद 631 लीटर शराब बरामद

खगड़िया के करूआ-मोड़ से सिमरी बख्तियारपुर के लाया जा रहा था शराब

23 कार्टून शराब का मामला दिनभर बना रहा चर्चा का विषय

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
नववर्ष पर सहरसा पुलिस के लिए बड़ी सफलता हाथ लगी है। बनमा ओपी पुलिस ने गस्ती के क्रम में सुगमा चौक के समीप से एक पीकअप में खाली धान की बोरी के नीचे छुपा कर ले जा रहे 71 कार्टून शराब के साथ पीकअप ड्राइवर व एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। 
बनमा ओपी में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी मृदुला कुमारी ने बताई कि बनमा ओपीध्यक्ष पुलिस बलों के साथ गस्ती पर थे सोनवर्षा राज की ओर से एक पीक अप वाहन आ रही थी कि संदेह होने पर सुगमा चौक के समीप तीन मुहानी के समीप गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें धान की खाली बोरी के नीचे छुपा कर शराब ले जाया जा रहा था। 
पुलिस ने पीक अप बीआर 26 एफ 1523 को जप्त कर एक ड्राइवर विकास कुमार एवं शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। 

डीएसपी ने बताई कि जप्त की गई रायल स्टेज कम्पनी के शराब में 35 कार्टून 375 एमएल के 840 बोतल, 20 कार्टून 180 एमएल की 960 बोतल, 10 कार्टून 750 एमएल के 120 बोतल एवं इंपेरियल ब्लू ब्राण्ड 6 कार्टून जिसमें 72 बोतल शराब जप्त किया गया है। 
उपरोक्त सभी शराब की मात्रा 631.8 लीटर है जिसकी अनुमानित लागत करीब 6 लाख बताई जा रही है। डीएसपी ने बताई कि मुख्य शराब कारोबारी की पहचान कर ली गई है जल्द उसे पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। 
इस मौके पर बख्तियापुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, इन्स्पेक्टर सत्य नारायण राय, अशोक कुमार, सिन्हेश्वर पाठक, उदय नाथ शर्मा सहित डीएपी पुलिस बल मौजूद रहे। 
23 कार्टून शराब दिन भर बना रहा चर्चा का विषय -

इस बीच जैसे ही सुबह सवेरे भारी मात्रा में शराब के साथ दो व्यक्ति व एक पीकअप वाहन पकड़े जाने की खबर आमजनों के बीच लगी हर कोई यह जानने को बेताब नजर आ रहा था कि कितनी मात्रा में शराब पकड़ाया और कौन लोग गिरफ्तार हुआ है। 
इस बीच शराब के जप्त कार्टून की संख्या के संबंध में जितनी मुंह उतनी बातें होती रही। सबसे पहले 96 कार्टून शराब जप्त होने की खबर चर्चा में आया उसके बाद यह संख्या 80 कार्टून पर गई। अंत में जब डीएसपी मृदुला कुमारी ने पीसी कर 71 कार्टून शराब पकड़ाने की जानकारी दी अटकलों पर विराम लग गया। 

Wednesday, 28 November 2018

करोड़ों की लागत से निर्माणधीन इस पुल के तैयार होने से पूर्व ही पाए में आ गई मोटी दरार

तीन-चार वर्षों से चल रहा है काम,कब पुर्ण होगा कार्य कोई बताने वाला नहीं

बनमा-ईटहरी प्रखंड के तरहा नदी में बन रहे इस पुल से लाखों की आवादी को मिलेगा फायदा

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अंतर्गत बनमा-ईटहरी प्रखंड के सहुरिया पंचायत के तरहा नदी में वर्षा से निर्माणधीन एक पुल में पुल तैयार होने से पहले ही पाए में मोटी दरार आ गई है। 
पुल के एक पाया में दरारे देखर ग्रामीणों के होश उड़ने लगे हैं। ग्रामीणों मो. इफ्तेखार आलम, मो. रूष्तम, सुरेश पंडित, जटाशंकर ठाकुर, प्रदीप राम, छठू पंडित, मो. मशीर, मो जाहिद, मो नौशाद सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि पुल के निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले ही जब पाया में दरारे आना शुरू हो गया है तो आगे इसकी गुणवत्ता कितना कारगर हो पाएगा। जबकि इस पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणों के द्वारा शुरू से ही मुद्दा उठाया जाता आ रहा कि पुल का निर्माण कार्य में गुणवत्ता की काफी अनदेखी किया जा रहा है।

ग्रामीणों की मानें तो निर्माण कार्य के समय स्थल पर न तो विभागीय जेई रहते हैं और न ही कोई विभागीय अधिकारी । लिहाजा यही कारण है कि पुल निर्माण का कार्य भगवान भरोसे होता रहा और आज दरारे आना शुरू हो गया है। इतना ही नहीं लापरवाही के आलम यह है कि आज तक पुल को लेकर पुल संबंधी कहीं भी सूचना पट्ट भी नजर नहीं आता है। जिस कारण पुल की लागत सहित अन्य संबंधी जानकारियां ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही है।
निर्माण कार्य है बंद :-

इस पुल के निर्माण कार्य का आलम यह है कि तीन-चार वर्षो से अब तक निर्माण चल ही रहा है और अब तक पुल आवागमन के लिए समर्पित नहीं किया गया है। ग्रामीणो के अनुसार हर तीन-चार महीने में दो-चार दिन काम होता है और फिर बंद हो जाता है। यही कारण है कि अब तक पुल का काम पूरा नहीं हो पाया है। पुल के दोनों छोड़ पर पहुंच पथ बनाना है जो बीते छह महीने से यूं ही पड़ा हुआ है।
ग्रामीणों के द्वारा पुल निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच जिला प्रशासन से कराने की मांग किया गया है। इन लोगों का कहना है कि अगर सही जांच हुई तो कई अधिकारी मरेंगे सो अलग फिर से पुल के पाए का निर्माण करना पड़ेगा वो अलग। 

Sunday, 25 November 2018

जल्द हत्यारोपी की पहचान कर हत्याकांड का उद्भेदन करे पुलिस प्रशासन : लोजद

मृतक युवक निक्कू के घर पहुंच लोजद नेताओं ने व्यक्त किया संतावना 

सहरसा जिले में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर, पुलिस शराब पकड़ने व फोड़ने में मस्त

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) Brajesh Bharti.

राज्य में अपराधियों का राज कायम हो गया है। सुशासन बाबू का शासन अब कुशासन का शासन हो गया है। आए दिन हत्या, लूट और बालात्कार आम बात हो गई। पुलिस प्रशासन शराब पकड़ने और उस शराब को फोड़ने में व्यस्त हैं। आम जनता आम इस नीतीश बाबू के शासन से तंग हो चुकी है। 
उक्त बातें सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अंतर्गत बनमा-ईटहरी प्रखंड के खुरेशान गांव में गत दिनों बाइक लूट के क्रम में अपराधियों द्वारा गोली मार हत्या कर दिए गए अनंतराज उर्फ निक्कू कुमार के परिजनों से मिलने पहुंचे लोजद नेताओं का प्रतिनिधित्व मंडल का नेतृत्व कर रहे लोजद के प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कही।

मृतक के परिवार से मिलकर लोजद नेताओ ने शौक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक के हत्यारो की जल्द गिरफ्तारी करने एवं घटना को उद्भेदन करने की मांग पुलिस प्रशासन से किया है।
रितेश रंजन ने कहा कि निक्कू की हत्या लूट के एक मात्र उद्देश्य से किया गया है। हत्या के दो दिनों बाद भी अबतक पुलिस का हाथ इस मामले में खाली है। जो बहुत ही निंदनीय है। जल्द पुलिस इस मामले के हत्यारे को गिरफ्तार करें नही तो लोजद इस मामले को लेकर चरण वद्ध आन्दोलन को वाद्य होगी।

खुरेशान गांव पहुंचे लोजद नेताओ में मुख्य रूप से शहनवाज आलम, सुबोध कुमार, ब्रजेश कुमार, रौनक, गुड्डू हयात, धनश्याय यादव, रंजन यादव इंद्रजीत पोद्दार सहित अन्य लोग शामिल थे।

Friday, 23 November 2018

बाइक सवार युवक से एक लाख लूट हत्या कर दिए जाने के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन

👉अपराधीयों ने एक लाख नगदी व बाइक लूट सवार युवक को गोली मार कर दी थी हत्या

👉एक अन्य सवार को मारपीट कर किया जख्मी, बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बहरौली ढ़ाला के समीप की घटना

👉आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को ले तेलियाहाट बाजार में घंटों किया जाम

👉मृतक युवक बनमा-ईटहरी ओपी के खुरेशान गांव का,अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा)✍️ ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सुबे में अपराधियों का मनोबल दिन व दिन बढ़ता चला जा रहा है। पुलिस प्रशासन का खौफ अपराधियों के बीच समाप्त हो गया है। 
गुरुवार देर शाम बैखौफ बाइक सवार तीन बदमाशों ने सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा पथ के बहरौली ढ़ाला के समीप बाइक सवार दो लोगों को ओवरटेक कर हथियार के बल पर एक लाख पांच हजार नगदी सहित बाइक लूट एक को गोली मार हत्या कर एक अन्य को मारपीट कर जख्मी कर फरार हो गया। 
घटना की सूचना पर बख्तियारपुर पुलिस मौके ए वारदात पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया वहीं जख्मी को ईलाज के अस्पताल भेजा। 
वही घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भाकपा नेता सह जिप सदस्य ओमप्रकाश नारायण के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह से ही शव को लेकर बनमा-ईटहरी ओपी क्षेत्र के तेलियाहाट बाजार को जाम कर जमकर पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी कर अविलंब बदमाशों की गिरफ्तारी सहित उचित मुआवजा की मांग की। मृतक की पहचान बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के खुरेशान गांव निवासी महेश्वर यादव के 18 वर्षीय पुत्र अनन्त राज उर्फ निक्कू के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार देर शाम मृतक युवक निक्कू अपने फूफा सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया गांव निवासी युगेश्वर यादव के साथ मिलकर एक लाख पांच हजार रुपए लेकर ट्रेक्टर की किस्ती जमा करने सहरसा जा रहा था कि बहरौली ढ़ाला के समीप पीछे से ओवर टेक कर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल रोक पहले नगदी लूट बाइक निक्कू को भागने के क्रम में पीठ पर गोली मार दिया वहीं उसके फूका को मारपीट कर जख्मी कर दिया। युवक को गोली लगने के बाद घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 
पुलिस को सुचना देने पर घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया। वही जख्मी को ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। 
वही पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह शव को लेकर भाकपा नेता ओम प्रकाश नारायण के नेतृत्व में आक्रोशित ग्रामीणों ने बनमा-ईटहरी ओपी क्षेत्र के तेलियाहाट बाजार में सड़क को जाम कर रोषपूर्ण प्रदर्शन कर जमकर पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगा। 
भाकपा नेता ने कहा कि आज सुबे सहित सहरसा जिले में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। अपराधी खुलेआम घटना पर घटना को अंजाम दे रहा है पुलिस हाथ में हाथ रख शराब पकड़ने पकड़ने व उगाही करने में व्यस्त हैं। 
करीब तीन घंटे के जाम बाद सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार, डीएसपी मृदुला कुमारी पुलिस बलों के साथ जाम स्थल पहुंच प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त किया गया।