एक भाई मधेपुरा के बिहारीगंज तो दुसरा सहरसा में रह करता है अपना-अपना कारोबार
हमले में गंभीर रूप से जख्मी छोटे भाई का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस जूटी जांच में
सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-
सहरसा में सम्पत्ति और रुपये के लिए सगा भाई बना भाई का दुश्मन जी हाँ कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जहां सगे बड़े भाई ने रुपये और सम्पत्ति के लालच में अपने ही छोटे भाई पर जानलेवा हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल छोटे भाई को सहरसा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के गंगजला वार्ड नम्बर -19 का है।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि गंगजला निवासी संजीत कुमार अग्रवाल और उसके बड़े भाई सुनील अग्रवाल के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़ित संजीत अग्रवाल के मुताबिक उसके बड़े भाई सुनील अग्रवाल के हिस्से की सम्पत्ति और जगह जमीन बंटवारा कर दे दिया गया है। इसके बावजूद वो पिछले कई महीनों से जबरन पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है, इसी क्रम में बड़ा भाई सुनील अग्रवाल एकाएक छोटे भाई संजीत अग्रवाल के घर पर पहुंच हो हल्ला करते हुए रुपये की मांग करने लगा जिसका विरोध करने पर छोटे भाई को हथियार के बट से सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं विवाद होता देख जब आस - पास के लोग जमा हुए तो आरोपी बड़ा भाई फरार हो गया।
पीड़ित का कहना है कि बड़े भाई द्वारा बार-बार मोबाइल पर मैसेज कर गालीगलौज और रुपये नही देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोपी सुनील अग्रवाल मधेपुरा जिले के बिहारीगंज में रहता है जबकि छोटा भाई संजीत अग्रवाल गंगजला वार्ड नम्बर - 19 में रहकर अपना व्यवसाय करता है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच पीड़ित का फर्द बयान दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।


No comments:
Post a Comment