Showing posts with label सौर-बाजार. Show all posts
Showing posts with label सौर-बाजार. Show all posts

Monday, 7 January 2019

पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

सौर-बाजार थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार की थानागिरी रंग लाने लगी

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा मुख्यालय में जहां क्राईम का ग्राफ तेजी बढ़ रहा है वहीं इसी जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र में नवपदस्थापित थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार की पुलिसगिरी रंग लाने लगी है। 
गत दिनों संयुक्त छापेमारी अभियान में चार कुख्यातों को दबोचने के बाद फिर एक बार अपने थाना क्षेत्र के भवटिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर एक बदमाश को दो देशी पिस्तौल एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार ने बताया कि भवटिया गांव के बदमाश अमित कुमार यादव हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। 

जिसके बाद वो खुद पुअनि विरेन्द्र साह, फतुल्लाह खान के साथ भवटिया गांव पहुंचे और घेराबंदी करने लगे। पुलिस को देखते ही बदमाश अमित कुमार यादव भागने लगा। जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। 
थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के कमर से एक दो देसी पिस्टल एवं पांच गोली बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश इससे पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Saturday, 28 July 2018

स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

शिक्षा में सुधार करने हेतु जो भी कदम उठाना पड़ेगा उसमें कभी भी पीछे नहीं रहूंगी : बीडीओ

विद्यालयों का रैकिंग कर अच्छे कार्य करने वाले प्रधानों को पुरुस्कृत एवं प्रोत्साहित किया जाएगा

स्कूली बच्चों द्वारा तख्ती पर लिखी स्लोगन के साथ निकाली गयी प्रभातफेरी

सहरसा/सौरबाजार से अमित कुमार की रिपोर्ट :-

लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के तहत सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए बीडीओ रचना भारतीय लगातार प्रयास कर रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु घर घर शौचालय बनाने के लिए सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के द्वारा एक दिवसीय जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गयी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निकाली गयी यह प्रभातफेरी कुछ अनोखा प्रकृति की थी। झमाझम वारिस में भी सौरबाजार प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा स्कूली बच्चों के साथ बड़े ही जोश से अपने पोषक क्षेत्र में बैनर, पोस्टर एवं तख्ती पर लिखी स्लोगन के साथ प्रभातफेरी निकाली एवं प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरुक किया।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण कुमार, प्रखंड साधन सेवी विनीत रंजन सिंह, जयकांत यादव, सत्येन्द्र कुमार सत्य, संकुल समन्यवक रवीन्द्र कुमार, लेखापाल धीरज कुमार, डाटा इंट्री आपरेटर अजय कुमार ने विद्यालयों द्वारा निकाली गयी इस प्रभातफेरी में शरीक हुए। 

बीडीओ श्रीमती भारतीय ने अपने संबोधन में कही कि आप सभी के सहयोग से प्रखंड को 15 अगस्त तक खुले में शौच से मुक्त करने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में बीडीओ एवं बीईओ ने संयुक्त रूप से दर्जनों विद्यालयों का निरीक्षण भी किया गया। जिसमें कन्या मध्य विद्यालय सौरबाजार और कन्या मध्य विद्यालय सौतारी भरना की उत्तम व्यवस्था को देखकर भूरि-भूरि प्रशंसा की, वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदौर प्रखंड परिसर, मध्य विद्यालय सौरबाजार, मध्य विद्यालय बैजनाथपुर, मध्य विद्यालय सिलेट सहित कई विद्यालयों का निरीक्षण किये। इसके अलावे बीडीओ ने बीईओ को विद्यालयों में छात्र के अनुपात में शिक्षकों का पदस्थापना करने का निर्देश दिये। साथ ही विद्यालयों में आवश्यकता के अनुरूप आयरन मुक्त पानी, नाली का निर्माण, शौचालय, भवन की मरम्मती के साथ-साथ पोशाक, छात्रवृति, नेपकिन, पुस्तक क्रय राशि के वितरण आदि पर विशेष ध्यान रखने का भी निर्देश दिये। इसके अलावे बीडीओ ने बीईओ को विद्यालयों का रैकिंग कर अच्छे कार्य करने वाले विद्यालय प्रधानों को पुरुस्कृत एवं प्रोत्साहित करने का भी निर्देश दिये। वहीं लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को दंडित करने को भी कही। 
बीडीओ रचना भारतीय ने कही कि सौरबाजार प्रखंड में शिक्षा में सुधार करने हेतु जो भी कदम उठाना पड़ेगा उसमें वह कभी भी पीछे नहीं रहेंगी। बीडीओ ने कन्या मध्य विद्यालय सौरबाजार में कक्षा सातवीं एवं आठवीं के छात्राओं को संबोधित करते हुए कही कि मैं भी सरकारी स्कूल की छात्रा रह चुकी हूँ। आपलोग मन लगाकर पढ़ोगी तो अपने मुकाम को आसानी से प्राप्त कर सकती हो। दूसरी ओर मध्य विद्यालय अर्राहा में प्रधान दीपक कुमार एवं शिक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी जो पोशक क्षेत्र के गली-गली में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक किया। 
इस प्रभातफेरी में शिक्षक मनोज कुमार, मालती झा, रेखा रानी, मनीषा भारती, किरण कुमारी, मौसमी, समीना प्रवीण सहित ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Saturday, 9 June 2018

30 दिवसीय सीताराम नाम जाप महायज्ञ में सीता स्वयंवर की भव्य प्रस्तुति

सहरसा जिले के भवटिया में चल रहे इस यज्ञ में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़

15 मई की यज्ञ की हुई थी विधिवत शुभारंभ,15 जून तक होगा आयोजन

सहरसा (सौरबाजार) से हमारे सहयोगी अमित कुमार की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड के भवटिया गांव  स्थित नाथ बाबा मंदिर प्रांगण में गत 15 मई से आयोजित 30 दिवसीय सीताराम नाम जाप महायज्ञ के 24 वें दिन बाल कलाकारों द्वारा सीता स्वयंवर दृश्य की भव्य प्रस्तुति की गयी।
राजा जनक का रोल जहाँ वार्ड सदस्य पिंटू कुमार ने की वहीँ राजा दशरथ के रोल को मंडली के वरीय सदस्य नारायण शाह ने निभायी । सीता के रोल में मनोज पंडित भूमिका प्रशंसनीय रहा । राम लक्ष्मण के रूप में मनोज व सोनू तथा रावण की भूमिका में शत्रुघ्न कुमार तो विश्वमित्र का रोल अजय पंडित ने निभायी । चार घँटे के रामलीला कार्यक्रम में विकास समेत छोटे छोटे बाल कलाकरों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों के दिल जीत लिये ।

यहां बताते चलें कि 30 दिवसीय सीताराम जाप अष्टयाम बीते 15 मई को वैदिक रीति के साथ श्री बजरंग बाल मंडली के द्वारा नाथ बाबा मंदिर भवटिया में  शुरु किया गया जिसका समापन व  पूर्णाहुति आगामी 15 जून को होगा । विगत 15 मई से एक ओर जहाँ अखंड सीताराम नाम का अष्टयाम जारी है वहीँ प्रखंड के विभिन्न मंडली के द्वारा प्रत्येक दिन रात के समय राम लीला अथवा कृष्ण लीला की प्रस्तुति से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय बना हुआ है ।

Sunday, 15 April 2018

सभी व्यावसायियों को एकजुट होने का किया गया आह्वान

सौर बाजार के आस्था पब्लिक स्कूल में हुई एक बैठक में प्रशासन व अपराधियों के विरूद्ध संघर्ष का निर्णय

सहरसा से मेरे सहयोगी रिपोर्टर की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के के सौर बाजार प्रखंड स्थित आस्था पब्लिक स्कूल प्रांगण में रविवार को जिला व्यापार संघ के तत्वावधान में स्थानीय स्थानीय गल्ला व्यवसायियों की एक बैठक संघ के जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित व्यवसायियों ने कहा कि जब भी हम लोगों के द्वारा किसी भी आपराधिक वरदात के बाद मामला दर्ज किया जाता है तब पुलिस प्रशासन अपराधी से मिलीभगत कर व्यवसायी वर्ग पर काउंटर एफायर दर्ज करवाकर प्रशासन व्यवसायी के केस को हल्का करने के साथ साथ केस को कमजोर कर व्यवसायी को परेशान करने का काम करता है।
सभी व्यवसायी ने कहा कि अब हम व्यवसायी वर्ग आने वाले दिनों में अपने ऊपर हुए अत्याचार के विरोध में व्यवसाय करने के साथ प्रशासन व अपराधिक तत्वों के खिलाफ सघंर्ष भी करेंगे।
इस बैठक मे व्यापार संघ के राजीव रंजन साह, संजय चौधरी, सुधीर तिवारी, संजय गुप्ता ,जयराम साह , रोहित भगत, रविन्द्र साह , मो मोहफील, रंजन सिंह, पप्पू गुप्ता,पदमानंद शर्मा, संजय यादव, अनिल यादव , जितेन्द्र ठाकुर, योगेन्द्र कुमार, बैजनाथ कुमार, श्रषृभ कुमार, रंजीत कुमार,संजय कुमार झा , शशि शंकर ,अरूण कुमार आदि ने बैठक में शामिल होकर कहा कि व्यवसायी वर्ग आपराधिक घटनाओं के साथ साथ प्रशासन के दोहरी मानसिकता का शिकार होना पड़ता है।