Showing posts with label मधेपुरा. Show all posts
Showing posts with label मधेपुरा. Show all posts

Saturday, 2 February 2019

डीडीसी की भतीजी ने बीपीएससी में मारी बाजी,बनी ऑफिसर

पति एईई जीवन गुप्ता को हो रहा है पत्नी की सफलता पर गर्व

किसान पिता की पुत्री स्नेहा गुप्ता को मिला है 487 वां रैंक

मधेपुरा से सहयोगी संवाददाता की रिपोर्ट :-
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती उक्त पंक्तियो को चरितार्थ करके दिखाया है मधेपुरा के वार्ड संख्या 18 निवासी अर्जुन प्रसाद साह की बहू स्नेहा गुप्ता ने.इन्होंने बीपीएससी की परीक्षा में बाजी मारी है और 487वां रैंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रौशन किया है.अब स्नेहा प्रोवेशन अधिकारी बन कर देश की सेवा करेंगी.स्नेहा के पति जीवन गुप्ता एईई है.जो अपनी पत्नी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे है.वही देवर विकास कुमार भाभी को इस बड़ी सफलता पर बधाई दे रहे है।
● स्नेहा के पिता है किसान..

बीपीएससी के परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली स्नेहा गुप्ता अररिया आर एस निवासी विजय गुप्ता और अंजली गुप्ता की सबसे बड़ी संतान है.स्नेहा के पिता किसान है.वही माँ गृहणी है.दो वर्ष पूर्व तीन दिसंबर 2017 को स्नेहा की शादी मधेपुरा के जीवन कुमार से हुई.शादी के बाद भी ससुराल से मिले स्नेह से अभिभूत हो स्नेहा ने पढ़ाई जारी रखी और अब बीपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त की.सफलता की सूचना आने के साथ ही एक ओर जहां बधाई देने वालो का तांता लग गया है वही स्नेहा के आंखे नम है.क्योंकि कुछ दिन पूर्व ही उसकी दादी का देहांत हो गया है.स्नेहा अपनी दादी से बहुत प्यार करती थी।

यहां बताते चलें कि मधेपुरा जिले के वर्तमान डीडीसी मुकेश कुमार की सगी भतीजी स्नेहा की सफलता पर गर्व है वहीं उन्होंने सफलता प्राप्त करने पर बधाई दी है।

Monday, 23 April 2018

सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए जागरुकता टीम को डीडीसी व डीटीओ ने हरी झंडी दिखा रवाना किया

नुक्कड़ नाटक, एलईडी टीवी के माध्यम से यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जायेगा

सुबे में 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है

मधेपुरा से सहयोगी संवाददाता की रिपोर्ट :-

सुबें में 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मनाये जाने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर मधेपुरा उपविकाश आयुक्त सह उपसमाहर्ता मुकेश कुमार एवं जिला परिवहन अधिकारी सह अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन मोहम्मद अब्दुल रज्जाक ने सोमवार को जागरूकता टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर उपरोक्त पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य में एक सप्ताह तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत मधेपुरा जिले के विभिन्न स्थानों पर यह जागरूकता टीम पहुंच कर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ा कर जागरूक करने का काम करेगी।

वही नुक्कड़ नाटक के लिए अमन कुमार मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन बिभाग सह सर्वेयर नाव अधिनियम बिहार को आदेश दिया गया कि जिले भर में प्रसिद्ध मुख्य जगहों पर नुक्कड़ नाटक, नुक्कड़ सभा व रथ में लगे एलईडी टीवी चलाया जाय । जो कि जिला प्रशासन के निर्देश पर साहूगर चौक, वेलवा चौक, पीठयी चौक, & रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर अपना काम करेगी।
यातायात नियमों का करें पालन :- 

सीट बेल्ट का प्रयोग सदैव करें, हेल्मेट का प्रयोग हमेशा करें, मोटरसाइकिल पर दो से अधिक सफर न करें,वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल ना करें,वाहन चलाते वक्त ईयर फोन का इस्तेमाल न करें, वाहन हमेशा नियंत्रित गति से चलाए,ओभरटेक करते वक्त सही दूरी का इस्तेमाल करें,वाहन को सदा सुरक्षित स्थान पर रखें, सड़क संकेत का सदा प्रयोग करें, हमेशा अपनी लेन में सदैव चले,वाहनों पर काले शीशे का प्रयोग न करें, शराब पी कर वाहन नहीं चलाए,कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने दें,दुर्घटना से देर भली वाहनों का सही कागजात सदा साथ रखे ।
इस मौके पर नुक्कड़ नाटक में विश्वजीत पीयूष, कैलाश सर्मा, रबीन्द्र कुमार ने अमन कुमार के नेतृत्व में बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिए उपस्थित - संजू जी, अर्जुन जी, रूपेश जी, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Sunday, 22 April 2018

जनअधिकार छात्र परिषद का कार्यकर्ता सह सम्मान समारोह आयोजित

मधेपुरा कालेज मधेपुरा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जीत पर जश्न

मधेपुरा से सहयोगी संवाददाता की रिपोर्ट :-

मधेपुरा जिले के मधेपुरा कालेज मधेपुरा के सभागार में रविवार को जनअधिकार छात्र परिषद का एक दिवसीय कार्यकर्ता सह सम्मान समारोह आयोजित की गई।
जनअधिकार छात्र परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष गौतम आनंद एव प्रदेश उपाध्यक्ष ईंo हिमांशु शेखर एव विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन कुमार रितेश ने संयुक्त रूप से फूल माला पहनाकर एव प्रदेश अध्यक्ष गौतम आनंद ने कलम और डायरी देकर सम्मानित किया ।

 ये सम्मान बीते छात्र संघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने एव लगातार छात्रों के हित में आवाज उठाने एव संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिया गया । वही सम्मानित होने पर मुकेश कुमार ने  सम्बोधन में कहा कि में यह सम्मान पाकर बहुत खुश हूँ लेकिन मेरा सम्मान तभी सफल होगा जब तक अपने प्रखण्ड में छात्रों की समस्या का समाधान नहीं कर देता हूँ । वही सम्मानित होने पर प्रदेश अध्यक्ष गौतम आनंद , प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर, विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन कुमार रितेश, सहरसा जिला अध्यक्ष शुभम कुमार गुड्डू, मधेपुरा जिला अध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू, मीडिया प्रभारी ईo मुरारी कुमार सहित सभी छात्र नेताओं को धन्यवाद ज्ञापन दिया।
वही सम्मानित होने पर प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश कुमार को युवाशक्ति जिला अध्यक्ष दीपक यादव, जिला महासचिव  रूपेश कुमार ललटू, पतरघट प्रखण्ड अध्यक्ष जाप डॉo शालिग्राम यादव, जाप नेता रमण यादव, युवा शक्ति प्रखण्ड उपाध्यक्ष प्रिंस परतोस, प्रदेश महासचिव पूर्व जिला परिषद सदस्य इंद्र भूषण सिंह इंदू, गुड्डू यादव, नरेश निराला, शंकर मण्डल ,रूपेश कुमार, रंजन कुमार , पप्पू कुमार, कुंदन कुमार रमानंद यादव ,अनिल सिंह , बालकृष्ण यादव उर्फ बालो जी , निकेश कुमार, प्रह्लाद कुमार, नीतीश कुमार गोलू झा , परनीत शर्मा सहित जाप छात्र एव जाप नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।

Friday, 20 April 2018

बाल यौन शोषण को लेकर आयोजित सेमिनार में दी गई जानकारी

मधेपुरा के प्रसिद्ध होटल ग्रैंड लखनऊ में वर्ल्ड विजन इंडिया ने किया कार्यक्रम

मधेपुरा से हमारे सहयोगी रिपोर्टर :-

मधेपुरा जिले के प्रसिद्ध होटल ग्रैंड लखनऊ में शुक्रवार को स्वय सेवी संस्था वर्ल्ड विजन इंडिया के द्वारा बाल यौन शोषण विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
आयोजन मुख्य रूप से किशोरों में कैसे जागरूकता आयेगा इस विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर आपदा प्रबंधन विभाग बिहार के प्रशिक्षक अमन कुमार ने बाल यौन शोषण पर विस्तृत जानकारी से लोगों को अवगत करा जागरूक करने का प्रयास किया गया।
सेमिनार में मुख्य रूप से निम्नलिखित बातों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। 1.बच्चों के दिनचर्या में दिलचस्पी लें । 2. पता करें की आप के बच्चे के संपर्क में दिन भर में कौन-कौन आया । 3. डे केयर या प्ले वे का चुनाव सावधानीपूर्वक करें । 4. खटकने वाली बातों पर ध्यान दें। 5. ध्यान रखें की आप का बच्चा हमेशा एक से ज्यादा लोगों की निगरानी में रहे । 6. बच्चों को सही और गलत तरह के स्पर्श के बारे में अंतर बताएं । 7. संदेह की स्थिति में क्या करें।
बाल संरक्षण ईकाई मधेपुरा के पुनम कुमारी, सुजीत कुमार, सतीश कुमार, हेल्प & चाइल्ड के साहेब लाल, क्रिसचन हॉस्पिटल मधेपुरा से जांसन दिगल, कार्यक्रम के संयोजक दीपक कुमार नायक व आशीष तमंग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tuesday, 27 March 2018

रेलवे ट्रेक पर मिला एक अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

क्रीम कलर का पेन्ट व शर्ट पहने शव की नहीं हो पाई शिनाख्त

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा-मधेपुरा रेलखंड के बैजनाथपुर मिठाई रेलवे स्टेशन के बीच परिहारपुर गांव के पास रेलवे ट्रेक पर एक अधेड़ व्यक्ति का सिर कटा शव मिला है जिससे क्षेत्र में शनशनी फैल गई है।
शव को देखने आसपास के ग्रामीण पहुंच रहे हैं लेकिन शव की पहचान नहीं हो पा रही हैं। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को यहां रख आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश लग रही है।

धटना की जानकारी बैजनाथपुर रेलवे स्टेशन मास्टर जीवन प्रकास ने बैजनाथपुर ओपी प्रभारी शंभूनाथसिंह को दी सुचना मिलने पर ओपी प्रभारी ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तहकिकात करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

शव की शिनाख्त नही हो पाई है उपस्थित लोगों एवं पुलिस ने तहकीकात के बाद बताया कि किसी ने इसे अन्यत्र हत्या कर शव को रेलवे ट्रेक पर लाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशीश की गई है मृतक क्रीम कलर का फुलपैंट और शर्ट पहना हुआ है शव को रेलवे ट्रेक पर इस प्रकार रखा गया था कि ट्रेन ने उनका शर धर से अलग कर दिया है । घटना स्थल के पास लगे गेहूं के खेतों देखने से प्रतित होता है कि इसी गेहू के खेत में बाहर से आकर अपराधियों ने इनकी हत्या कर शव को ट्रेक पर रख दिया है ।