Showing posts with label सोनवर्षा राज. Show all posts
Showing posts with label सोनवर्षा राज. Show all posts

Sunday, 3 February 2019

सहरसा के सोनवर्षा राज में चाकू से गोंद कर साला की हत्या बहनोई जख्मी

डीह की जमीन को लेकर अमीन द्वारा मापी के बाद दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प

सहरसा से ब्रजेश के साथ भार्गव की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले में जमीनी विवाद नासूर बनती जा रही है आए दिन जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना से लेकर हत्या की बात आम हो गई है। 
ताज़ा मामला जिले के सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र से सामने आया है यहां एक डीह की जमीन को लेकर उत्पन्न विवाद में दो पक्षों में हुई खूनी संघर्ष में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनमें एक का इलाज के क्रम में मौत हो गई है वहीं दुसरा गंभीर रूप से इलाजरत है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। 
घटना जिले के सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव की है, घटना को लेकर बताया जाता है कि दो पक्षों मो सुल्ताना मिंया एवं मो फिरोज के बीच डीह वाली जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था जिसको लेकर उक्त जमीन की मापी की जा रही थी। इस दौरान दोनों पक्षों के अमीन वहां मौजूद थे। बताया जाता है कि अमीन ने जमीन की मापी कर दोनों पक्षों का जमीन अलग - अलग बांट दिया। 
लेकिन इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताते हुए अमीन की बात मानने से इनकार कर दिया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने हरवे हथियार से लैस होकर मारपीट करते हुए चाकूबाजी की। इस दौरान एक पक्ष के रिश्ते में लगने वाले जीजा और शाले को मारपीट करते हुए चाकू मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जिसके बाद आनन फानन में दोनों को सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने साला मो. अफरोज को मृत घोषित कर दिया जबकि जख्मी बहनोई मो. इमरान का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 
वहीं घटना की सूचना मिलने पर सोनवर्षा राज पुलिस मामले की छानबीन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है।

Friday, 1 February 2019

चोरी की एक दर्जन बाइक के साथ मोटरसाइकिल गैरेज संचालक गिरफ्तार

चोरी की बाइक खरीद कल पुर्जे खोल बेच हो रहा था मालामाल

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के बसनही थाना पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के महुआ बाजार स्थित मछली मार्केट के समीप एक मोटरसाइकिल गैरेज पर छापेमारी कर दर्जनों चोरी की बाइक के साथ गैरेज संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
गैरेज संचालक दुकान की आड़ में चोरी की बाइक खरीद उसके कल पुर्जे बेचने का काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हर किसी को यह घटना आश्चर्यजनक लग रहा है कि यहां भी ये सब होता था। 
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां के एक मोटरसाइकिल गैरेज में चोरी की बाइक काट बेची जाती है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गैरेज पर छापेमारी कर 13 बाइक बरामद किया है जिनमें 11 बाइक का इंजन खूला हुआ था बाकी दो बाइक में इंजन लगा हुआ था। 
थानाध्यक्ष ने बताया कि गैरेज मालिक अरशद आलम से पुछताछ की जा रही है वहीं जप्त बाइक के इंजन व चैचिस नंबर से छानबीन की जा रही है। वही किस किस बाइक लूटेरे से संचालक की सांठ-गांठ है वह भी पता किया जा रहा है। 

Wednesday, 30 January 2019

8 कार्टून में बंद 136 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

गिरफ्तार रविन्द्र कामत घर के पीछे शराब रख करता था अबैध कारोबार

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

बिहार में शराब बंदी कानून अब मजाक बन गया है। कोई एक ऐसा दिन नहीं बीतता है जब सुबे के किसी जिले में कोई शराब का बड़ा खेप व कारोबारी गिरफ्तार नहीं हो।
इसी क्रम में बुधवार को सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना पुलिस ने एक शराब कारोबारी को बड़ी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 

सोनवर्षा-राज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दक्षिण वारी टोला सोनवर्षा में अबैध शराब का बड़े पैमाने पर कारोबार हो रहा है। पुलिस ने छापेमारी कर रविन्द्र कामत नामक एक कारोबारी को आठ कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत स्थानीय थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस संबंध में सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि स्थानीय बाजार के दक्षिण टोला निवासी रविन्द्र कामत अवैध शराब कारोबारी है।जो अपने घर मे अवैध शराब रख कारोबार करता है। जिसके बाद पुलिस बल के साथ छापेमारी किया गया।छापेमारी के दौरान कारोबारी रविन्द्र कामत के घर के पीछे से आठ कार्टून में रॉयल स्टैग कंपनी की 750 एमएल की 24 पीस, 375 एमएल का 72 पीस तथा 180 एमएल की 40 पीस बोतल में लगभग 70 लीटर शराब बरामद किया गया। 

साथ ही कारोबारी रविन्द्र कामत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मालूम हो कि स्थानीय थाना पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी के बाद क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों के बीच हडकंप मच गया है।

Saturday, 22 December 2018

मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क मार्ग जाम

लाईन ठीक करने के क्रम में विद्युत करंट की चपेट में आ जाने हो गई थी प्राइवेट मिस्त्री की मौत

सोनवर्षा राज से सहयोगी संवाददाता की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के विराटपुर गांव में शुक्रवार को बिजली कनेक्शन ठीक करने के दौरान बिजली मिस्त्री चंदन यादव की हुई मौत के बाद आज आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घंटों सड़क जाम कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। 
आक्रोशित ग्रामीणों ने सोनवर्षा-अतलखा मुख्य मार्ग के जलसीमा के समीप सड़क जाम कर घंटो यातायात बाधित कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों बिजली विभाग के कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विराटपुर  पावर सब स्टेशन के सभी कर्मी को बदले जाने की मांग कर रहे थे।
वही जाम की सूचना मिलते ही नव पदस्थापित सोनवर्षा थानाध्यक्ष सुमन कुमार व अंचलाधिकारी उपेन्द्र कुमार तिवारी मौके पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों से बात की। काफी मसक्कत बाद बाद इन दोनों के आश्वासन के बाद सड़क जाम खत्म कर यातायात बहाल हो सका। 
यहां बताते चलें कि बीते कल शुक्रवार को मृतक बिजली मिस्त्री चंदन यादव विराटपुर पवार सब स्टेशन से शट डाउन लेकर बिजली कनेक्शन ठीक करने बिजली के पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। जिससे करंट लगने से चंदन यादव की दर्दनाक मौत हो गई थी। यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी इस पावर सब स्टेशन क्षेत्र में एक अन्य मिस्त्री की मौत करंट की चपेट में आ जाने से हो गई थी। 

Wednesday, 5 December 2018

नशे में धुत बाइक सवार अज्ञात युवक की सड़क दुघर्टना में मौत

बाइक व महिन्द्रा टीयूवी चार चक्का में हुई टक्कर,चार चक्का वाहन चालक गाड़ी छोड़ हुआ फरार

बाइक के डिक्की व टंगे बैग से महुआ शराब बरामद, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

सोनवर्षा राज से सहयोगी संवाददाता की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के सोनवर्षा-बैजनाथपुर सड़क मार्ग के सोहा विष्णु चौक के समीप बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गई। 
दुर्धटना एक चार चक्का महिन्द्रा टीयूवी व बाइक के बीच हुई। वही चार चक्का वाहन चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। वही मृतक युवक के बाइक में टंगे बैग व डिक्की से महुआ शराब बरामद होने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहा विष्णु चौक के समीप बाइक व चार चक्का वाहन की टक्कर हुई। दुर्धटना होने के बाद बाइक सवार युवक सड़क किनारे फेंका गया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस बीच पुलिस को मामले की सुचना दी गई। 

पुलिस घटना स्थल पहुंच बाइक व चार चक्का वाहन को जप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 
वहीं जब्त मोटरसाइकिल के डिक्की से गाड़ी के कागजात में वाहन मालिक का पता सौरबाजार थाना क्षेत्र के रौता गांव निवासी लालो सादा का पुत्र चंद्रा कुमार सादा अंकित है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Wednesday, 28 November 2018

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ग्रामीण बिजली मिस्त्री की मौत

सहरसा जिले के सोनवर्षाराज प्रखंड क्षेत्र की घटना, परिजनों में शोक

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के काशनगर ओपी अन्तर्गत कोपा चौक पर बुधवार शाम बिजली ठीक करने के क्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण विद्युत कर्मी मनोज मुखिया की मौत हो गई।
घटना से पूरा गांव मर्माहत है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ उमर पड़ी। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार कोपा गांव निवासी उमेश मुखिया का 30 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार मुखिया गांव के ही चौक के समीप लो वोल्टेज होने से बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था कि अचानक उपर से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई। 

इस घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर से प्राथमिक उपचार करने में जुट गए। लेकिन बचाने में सफलता नहीं मिल पाई। घटना के बाद मृतक की पत्नी वीणा देवी एवं माता गिरजा देवी को रोते बिलखते देख हर आने जाने वालों के आंखे नम हो रही थी। मृतक मनोज को दो छोटे-छोटे पुत्र है।

Friday, 31 August 2018

इस युवक की ऐसी हरकत ने बाजारवासियों को उसे पेड़ से बांधने पर कर दिया मजबूर

एटीएम से निकासी कर रहे एक व्यक्ति ने मांगी मदद तो धोखाधड़ी कर बीस हजार निकाल चलते बना

सोनवर्षा राज (सहरसा) से सहयोगी संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड के मुख्य बाजार में लगे एसबीआई के एटीएम मशीन से रूपए निकासी करने में हो रहे परेशानी के लिए जब एक उपभोक्ता वकील मुखिया ने पास खड़े एक युवक उदय शंकर गुप्ता से मदद मांगी तो उस युवक ने मदद के नाम पर धोखाधड़ी कर 20 हजार रुपए निकाल चलते बना। 
हालांकि पीड़ित व्यक्ति वकील मुखिया के मोबाइल पर जैसे ही निकासी का मैसेज वह चौंका सामने से वही मददगार युवक भाग रहा था हो हल्ला मचाने पर स्थानिय लोगों ने उसे पकड़ लिया। जबतक पुलिस को सूचना दी गई पुलिस आती तब तक उस युवक को पेड़ से बांध दिया गया। 
घटित घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी वकील मुखिया सोनबरसा राज बाजार स्थित एसबीआइ एटीएम में रुपये निकालने पहुंचा। उसको एटीएम से रुपये की निकासी करने में आ रही दिक्कत को देख वहां पर मौजूद सहसोल गांव निवासी पोस्टमास्टर नवकांत गुप्ता के पुत्र उदय शंकर गुप्ता से उसने मदद मांगी। मदद के नाम पर आगे आए उदय शंकर ने धोखाधड़ी से युवक के एटीएम से 20 हजार रुपये की निकासी कर वहां से निकल गया। 
पीड़ित वकील मुखिया के मोबाइल पर 20 हजार रुपये की निकासी के मैसेज आने पर धोखाधड़ी का एहसास हुआ। जिसके बाद पीड़ित वकील मुखिया ने युवक को पकड़ने को लेकर शोर मचाया। तब जाकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा युवक को खदेड़ कर पकड़ा गया। जिसे पुलिस के आने तक पेड़ से बांधे रखा। उक्त बाबत सोनबरसा थानाध्यक्ष मो. इजहार आलम ने बताया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Thursday, 30 August 2018

अनाप-शनाप बिजली बिल को लेकर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

बिल से परेशान उपभोक्ता कनेक्सन कटवाने को मजबूर, कनेक्सन कटा चुके लोगों को भी भेजा जा रहा है बिल

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

विधृत अवर प्रमंडलीय का कार्यालय सिमरी बख्तियारपुर के अन्तर्गत आने वाले सोनवर्षा राज प्रखंड के खजुराहा वार्ड नं सात में दर्जनों महादलित परिवारों को बिजली विभाग द्वारा अनाप-शनाप बिजली विपत्र भेजा जा रहा इतना ही नहीं वैसे उपभोक्ताओं को भी विपत्र भेजा जा रहा है जिसने अपना बिजली कनेक्शन कटवा लिया है।
इसी सब से आक्रोशित दर्जनों उपभोक्ताओं ने गुरुवार को रानीबाग स्थिति कार्यालय पहुंच जमकर नारेबाजी करते हुए रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शन कर रहे खजुराहा वार्ड नं 7 के उपभोक्ता महेन्द्र सादा, उमेश राम, भूपेन्द्र राम, हृदय राम, श्रीधर राम, प्रमोद राम, विलट राम, राधे राम, विष्णुदेव राम, कारी सादा, शंकर राम, सिवन सादा, वनारसी सादा, रामदेव राम, सुधीर ऋषिदेव, बबुजन सादा, प्रमीला देवी, समोली राम, गजेन्द्र राम, महीर सादा सहित अन्य ने आरोप लगाया कि हम सभी उपभोक्ता नियमित रूप से विद्युत विपत्र का भुगतान करते चले आ रहे हैं, इसके बावजूद भी हमलोगों को बढ़ा- चढ़ा कर अधिक विद्युत विपत्र भेजा जा रहा है। 
इतना ही नहीं कई लोगों ने अपना विधुत कनेक्सन कटवा लिया है वैसे उपभोक्ताओं को भी अभी तक बिल भेजा जा रहा। इस बात की शिकायत करते हैं तो कहीं कोई सुनता नहीं है। वहीं पोल से बिजली का नंगा तार भी कई जगहों पर लटक रहा है। जिससे कभी भी अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है।इसे भी विभाग द्वारा सही नहीं किया जा रहा है।

इस बावत सहायक विद्युत अभियंता आलोक रंजन ने पूछे जाने पर बताया कि जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई किया जाएगा।

https://www.facebook.com/kosibihar/

Sunday, 29 July 2018

साढ़े सात लाख की लागत से बनने वाले पीसीसी सड़क का शिलान्यास

क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता : रजनीवाला

सोनवर्षा राज से सहयोगी संवाददाता की रिपोर्ट :-

सहरसाजिले के सोनबर्षा राज प्रखंड के विराटपुर पंचायत अंतर्गत गाजीपैता गांव में जिला परिषद सदस्या रजनीवाला ने साढ़े सात लाख की राशि से बनने वाले पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया।
यह सड़क बन्देलाल यादव के घर से रंजन सिंह के घर तक बनेगी। मिट्टी भराई एवं सोलिंग के बाद अब ढ़लाई कार्य प्रारंभ कर दिया गया है दस दिनों बाद सड़क पर आमजनों का आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो जायेगा।

शिलान्यास के मौके पर जिप सदस्या पूर्व मुखिया बनमा-ईटहरी प्रखंड के रसलपुर पंचायत अनिल यादव की पत्नी रजनीवाला ने अपनी ओर से करवाए जा रहे विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों में उनकी ओर से कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उदघाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र के सभी कच्ची सड़को को पक्का करना,नाली निर्माण कराना सहित अन्य विकास कार्य को धरातल पर लाने के लिए सदैव प्रयासरत रही हूं और यह काम आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने कही कि ज़िला परिषद क्षेत्र के विकास के लिए वह अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है। सड़क निर्माण की लागत 7लाख 44 हजार 500 रुपए आएगी ।

इस मौके पर रमेन्द्र सिंह,अमरेन्द्र प्रसाद यादव,रतन कुमार सिंह,उपेंद्र प्रसाद यादव,सदानंद यादव,अनिल प्रसाद यादव,मोती प्रसाद सिंह,बन्देलाल यादव,दिलीप यादव,चुलाय यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Saturday, 30 June 2018

बड़ी खबर : सेप्टिक टैंक खोलने के दौरान चार मजदूरों की मौत एक गंभीर

सहरसा जिले के सोनवर्षा राज हटिया रोड की घटना

सहरसा : ब्रजेश भारती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट :-

बिहार स्थित सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र हटिया रोड में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। 

जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। दरअसल एक घर में बने शौचालय के निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनवर्षा राज गांव निवासी मो राजू आलम के घर में शौचालय के लिए पिछले दिनों सेप्टिक टैंक का निर्माण कराया गया था। इसी क्रम में रविवार को सेंटरिंग खोलने के लिए टैंक में सीढ़ी लगाकर एक मजदूर टैंक में उतरा। लेकिन जब वह वापस नहीं आया तो दूसरा टैंक के अंदर उतरा लेकिन वह भी वापस नहीं आया।

इस तरह से एक कर चार मजदूर टैंक में उतरे और विषाक्त गैस की चपेट में आ गए। काफी देर के बाद कोई बाहर नहीं निकला तो राजमिस्त्री बुद्विर विस्वास को कुछ सक हुवा और वो मदद के लिए चिल्लाने लगा आसपास के लोग जब इक्कक्ठा हुए तो माजरा समझ में आ गया।

मामले की सुचना स्थानिय पुलिस को देने के बाद पुलिस वहां पहुंची लेकिन टैंक के अंदर जाना सबके लिए मुश्किल लग रहा था फिर लगभग डेढ़ घंटे बाद प्राथमिक चिकित्सा केंद्र सोनवर्षा राज के एक एम्बुलेंस स्टाफ भरत कुमार ने अपने सूझ - बूझ और हिम्मत दिखाते हुए ऑक्सीजन मास्क लगा कर टेंक में प्रवेश किया और सबको बाहर निकाला।

मृतक में मुकेश शर्मा, मनोज विस्वास,सुजीत विस्वास, रूपेश विस्वास शामिल हैं वहीं अस्पताल में भर्ती सुशील विस्वास की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Wednesday, 25 April 2018

जिप अध्यक्षा ने फीता काट केयर स्किल्स एकेडमी स्कूल का किया उद्घाटन

शिक्षा से ही व्यक्ति व समाज का होगा सम्पूर्ण विकास : अरहुल देवी

सोनवर्षाराज के मैना भगवती स्थान के समीप खोले गये इस स्कूल में होगी नर्सरी से सात वर्ग तक की पढ़ाई

सोनवर्षाराज(सहरसा) से हमारे सहयोगी संवाददाता की रिपोर्ट :-

प्रखंड के एनएच 107 सोनवर्षाराज- माली चौक सड़क पर स्थित भगवती स्थान के समीप मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्षा अरहुल देवी, पूर्व डीएसपी गजेन्द्र यादव, भूमि विकास बैंक चेयरमैन भवेश भारती,जिप सदस्य अमरेन्द्र भास्कर, प्रखंड प्रमुख ललीता देवी ने केयर स्किल्स एकेडमी स्कूल का उद्घाटन संयुक्त रूप से फीता काट किया।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्षा ने कही कि आज शिक्षा से ही व्यक्ति व समाज का सम्पूर्ण विकास संभव है इसलिए सभी लोग शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्होनें कही बच्चे शिक्षित होंगे तो देश का भविष्य उज्जवल बनेगा।
पूर्व डीएसपी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज निजी स्कूल लोगों की जरूरत हो गई है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर किसी से छुपा नहीं है ऐसे में निजी स्कूल की जरूरत व चुनौती बढ़ गई है।
जो स्कूल अच्छी शिक्षा देगी वह आगे बढ़ कर अपना व समाज का नाम रौशन करेगा।
स्कूल के डायरेक्टर आशुतोष आनंद व प्राचार्य रोहित यादव ने बताया कि जहां इस स्कूल की स्थापना की गई है इस समाज के लिए अति आवश्यक थी वहीं आसपास के बच्चों को अच्छे स्कूल की जरूरत को ध्यान में रख यह स्कूल खोला गया। स्कूल में बिना किसी एडमिशन फीस के नामांकन लिया जा रहा है। सीबीएसई पैटर्न पर आधारित शिक्षा पद्धति के साथ योग्य व उच्च शिक्षित शिक्षकों की पुरी टीम के द्वारा बच्चों की शिक्षा पर काम करेगी।
इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य सुधीर यादव, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश राम, उपमुखिया अशोक मिस्त्री,अखिलेश यादव,रोज वैली स्कूल के डायरेक्टर राजीव कुमार,मनोहर डाडला, विप्लव कुमार,मो सफी अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Sunday, 18 March 2018

हादसा : दिवाल गिरने से अधेड़ की दबकर कर हुई मौत

सोनबरसा राज के बसनही थाना क्षेत्र के बड़सम गांव की घटना,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

सहरसा/सोनबरसा राज से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सोनवर्षा प्रखण्ड के बसनहीं थाना क्षेत्र के बड़सम गांव मैं दीवाल गिरने से एक 48 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी अधेड़ को ईलाज के लिये ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई ।
मालूम हो कि मृतक नारायण साह (48 वर्ष ) शनिवार को दोपहर तीन बजे अपने घर में खाना खाने बैेठ रहा था  की अचानक उसके शरीर पर घर का दिवाल ( मिट्टी से जोड़ा हुआ ) गिर गया। जिससे वह बैहोस हो गया । अनफन में परिजनों ने डॉक्टर के पास मधेपुरा सदर अस्पताल ले जा रहा था की रास्ते में ही उनका मृत्यु हो गया । इधर घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। मालूम हो की मृतक नारायण साह अपने पिछे चार पुत्र व दो पुत्री ( जिसका की शादी हो चुका हैं )एवं अपनी पत्नी अंजू देवी को छोड़ इस संसार से चल बसे।
इस घटना की जानकारी बसनही पुलिस को दी गई । बसनही पुलिस ने मृतक के शव को रविवार को सुबह पोस्टमार्टम करवा कर मृत्तक के परिजनों को सौंप दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया जयचन्द्र यादव ने मृत्तक के परिजनों से मातमपूसी कर उन्हें हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

Tuesday, 6 March 2018

पड़ोसी चाचा ने मकई खेत ले जा कर भतिजी के साथ किया वो काम जान हो जायेंगें हैरान

वो मासूम चिल्लाती रही लेकिन वहसी दरिन्दा ने मुंह में कपड़ा ठुस रिस्ते को कर दिया सर्मशार

पुलिस मासूम को मेडिकल करा आरोप को गिरफ्तार कर लिया है।

ब्रजेश भारती की रिपोर्ट : सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा।

बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में एक पड़ोस के चाचा ने हवस की दरिन्दगी पार करते हुये शौच करने गई एक नावालिंग भतिजी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया।
मासूम को मेडिकल हेतू ले जाती पुलिस
पुलिस ने पीड़ीता के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर बच्ची को मेडिकल हेतू सहरसा भेज दिया गया है वही आरोपी युवक को गिरफ्तार पुछताछ किया जा रहा हैं।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनपुर गांव के जोगिन्द्र साह का पुत्र सिको कुमार ने रिस्ते की 11 वर्षीय भतिजी के साथ उस वक्त दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जब व दिन 11 बजे घर के बगल में शौच करने जा रही थी। दरिन्दा सिको कुमार ने जबरदस्ती मासुम को बगल के मकई खेत में ले जा कर अपने हवश का शिकार बनाना शुरू कर दिया।

मासूम के चिल्लाने व कराहने पर वह वहसी दरिन्दा ने मुंह में कपड़ा ठुस उसे अपने हवश का शिकार घंटों बनाता रहा। बच्ची के बदहवाश घर पहुंचने पर मामले की जानकारी परिजनों को हुई।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव ने मामले का स्वंय संज्ञान लेते हुये घटना स्थल का निरक्षण कर थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिये।

वही उन्होनें ने बताया कि पुलिस ने तत्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी युवक सिको कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुछताछ कर न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया जायेगा।