Showing posts with label नगर पंचायत. Show all posts
Showing posts with label नगर पंचायत. Show all posts

Saturday, 22 December 2018

सफाई कर्मीयों का हड़ताल पांचवें दिन समाप्त, सफाई कार्य शुरू

नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि व कार्यपालक पदाधिकारी से वार्ता उपरांत हड़ताल किया गया समाप्त

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

सहरसा जिले के नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर में पिछले पांच दिनों से चले आ रहे सफाई कर्मीयों की हड़ताल शनिवार को वार्ता उपरांत समाप्त हो गई। 
हड़ताल समाप्त होने के बाद जहां सफाई कार्य शुरू कर दिया गया वहीं नगर वासियों ने गंदगी से राहत की सांस ली। सभी पंद्रह वार्डो में सफाई कार्य शुरू हुआ और आम लोगो ने राहत की सांस ली। सफाई कर्मीयों ने बताया कि हमलोगो का एक प्रतिनिधिमंडल नप अध्यक्ष प्रतिनिधि मुजाहीर आलम एवं कार्यपालक पदाधिकारी अरूण कुमार के साथ वार्ता किए। वार्ता में समय के मुताबिक बकाया भुगतान की बात पर सहमति बनी। जिसके बाद इस ओर कागजी प्रक्रिया शुरू करने के बाद हड़ताल समाप्त की गई।
यहां बताते चलें कि दो महीने से मानदेय नही मिलने के कारण सोमवार से नगर के सफाई कार्य हड़ताल पर चले गये थे हड़ताल पर जाने से पूर्व नगर सफाई कर्मीयों ने मानदेय की मांग को लेकर सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में प्रदर्शन किया था सफाई कर्मीयो का कहना था कि हमलोग गरीब आदमी है। जब से नगर क्षेत्र में सफाई कार्य कर रहे है तब से बस एक ही यही रोजी - रोटी है.दो - दो महीने से पारश्रमिक नही मिलने से हमलोगों को खाने के लाले पर गया है। 

सफाईकर्मीयो ने बताया कि बराबर नगर कार्यालय आकर पारिश्रमिक की मांग करते - करते थक गए थे लेकिन आश्वासन के अलावे कुछ नही मिला तो थक हार कर हड़ताल पर चले गए। 

Wednesday, 19 December 2018

अब तीसरी आंखों से होगी सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत की निगेहबानी

विभिन्न 9 स्थानों पर लगाए जाएंगे हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे

अपराध पर लगाम लगाने की कवायद में मील का पत्थर साबित होगा यह कैमरा

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के कवायद के बीच अब यहां की निगेहबानी तीसरी आंखों के माध्यम से किया जाएगा। 
कुल नौ स्थानों पर हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू हो गई है जल्द इन्स्टालेशन के बाद उसे चालू कर दिया जाएगा।

सिटी ट्रैफिक सर्विलांस एवं मोनेटरिंग के मकसद से नगर पंचायत क्षेत्र के जिन जगहों पर ये कैमरे लगेंगे उनमें रानीहाट, डाकबंगला चौक, स्टेशन चौक दुर्गा मंदिर के सामने, पुरानी बाजार, माल गोदाम रोड, मुख्य बाजार दुर्गा स्थान के पास, गर्ल्स स्कूल के पास, पेट्रोल पंप और सैनी टोला चौक के पास आदि शामिल है। इसके बावजूद अगर आवश्यकता पड़ी तो अन्य स्थानों पर भी बढ़ाया जा सकता है। हाई रेजोल्यूशन इस कैमरे की कुछ ज्यादा ही ताकतबर आंखे है रात के अंधेरे में भी यह साफ साफ सैकड़ों गज दुरी की तस्वीरों को साफ साफ कैद कर सकती हैं।

इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत अध्यक्षा रौशन आरा ने बताई कि पुलिस अधीक्षक के पत्र के अनुसार चार जगह और नप बोर्ड के द्वारा पांच चिन्हित स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगायेंगे जायेंगे। 

नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की ने बताया अपराध मुक्त सिमरी बख्तियारपुर के लिए यह बड़ा कदम साबित होने वाला है। सुंदर सिमरी अपराध मुक्त हुए बिना संभव नही है।
प्राप्त जानकरी के अनुसार बिहार पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजनल) द्वारा राज्य के सभी पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा गया है कि राज्य के सभी जिलो में वैभव एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड को ट्रैफिक सर्विलांस एवं मोनेटरिंग के लिए कैमरा लगायेगी। 

वही वैभव एडवरटाइजिंग ने सिमरी नप को लिखे पत्र में कहा है कि कैमरा लगाने के लागत मूल्य से लेकर रख - रखाव की व्यवस्था कंपनी अपने स्तर से सरकारी एवं गैर - सरकारी विज्ञापनों के आय से पूरा करेगी। कैमरे लगाए जाने की बात पर आमजनों ने खुशी व्यक्त किया है।

Monday, 17 December 2018

दो माह से दैनिक मजदूरी नहीं मिलने से आक्रोशित सफाई कर्मीयों ने किया प्रदर्शन

नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कर्मीयों की हड़ताल से ठप हो गया सफाई कार्य

नगर क्षेत्र में कचरों का लगा अंबार, कार्यपालक विभागीय बैठक में मस्त

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के एक मात्र नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर में सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। वही सफाई कर्मीयों ने कार्यालय के समीप जमकर दैनिक मजदूरी के लिए बबाल काट अबिलंब मानदेय भुगतान की मांग की।
नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मीयो को दो महीने से मानदेय नही मिलने के कारण सोमवार से नगर का सफाई कार्य बंद कर दिया है। सफाई कर्मी का कहना था की हमलोग गरीब आदमी है। जब से नगर क्षेत्र में सफाई कार्य कर रहे है तब से बस एक ही यही रोजी-रोटी है। दो दो महीने से पारश्रमिक नही मिलने से हमलोगों को खाने के लाले पर गया है। इन सफाईकर्मी का कहना था कि बराबर नगर कार्यालय आकर पारश्रमिक की मांग किया, वावजूद आज तक नही दिया। 
नगर अध्यक्षा बोली -

नगर अध्यक्ष रौशन आरा से पुछे जाने पर बताई की कई बार कार्यपालक पदाधिकारी को इन सफाईकर्मी को मानदेय देने का अनुरोध किया, वावजूद दो महीने से टाल-मटोल कर रहा है। हम क्या कर सकते हैं हम तो कार्यपालक को कह ही सकते हैं। 

इस बावत नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह से पूछा गया तो पटना में विभागीय बैठक में रहने के कारण कुछ नही बता सके।
वही कर्मीयों के हड़ताल से नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप हो गया है। सब तरफ कचरा पसरा हुआ है। मुख्य बाजार के स्टेशन चौक पर कचरा जमा हो गया है उस पर से गाड़ी धोड़ा के आने जाने से नरकीय स्थिति बन गई है। आवारा कुत्ते कचरे में भोजन ढुंढते नजर आ रहे। अगर सफाई कर्मीयों का हड़ताल समाप्त नहीं हुआ तो नगर क्षेत्र कचरों में तब्दील हो जाएगा।

Wednesday, 5 December 2018

इस तारिख से नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर के हर घर में बंटेगा दो-दो डस्टबीन

सभी 15 वार्डो के 68 सौ परिवारों के लिए 15 हजार डस्टबिन की हुई खरीद

स्वच्छ रहेगा शहर तो सुन्दर दिखेगा नगर की दिशा में नप के बढ़ते कदम

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के एक मात्र नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर वासियों को अब कचरों को यत्र तत्र फेंकने की समस्या से जल्द ही राहत मिलने वाली है।
इधर -उधर कचरों को फेंकने से रोकने के लिए नप प्रशासन ने डस्टबीन की खरीद कर ली है। इसी महीने के 15 तारीख से नगर पंचायत हर घर डस्टबीन उपलब्ध करायेगा। इसके लिए नप प्रशासन की ओर से सभी 15 वार्डों में रहने वाले लोगों के घरों की सूची तैयार कर ली गई है।  

सुन्दर एवं स्वच्छ नगर पंचायत बनने की ओर अग्रसर -

इस संबंध में नगर पंचायत की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सभी 15 वार्डों में रहने वाले लोगों की परिवारिक सूची लगभग 6800 बताया जाता है। जिनके प्रत्येक परिवार को दो - दो डस्टबिन दिया जायेगा। दो डस्टबीन में से एक डस्टबीन का रंग हरा होगा तो दूसरे डस्टबीन का रंग नीला होगा। एक डस्टबिन में सुखा कचरा तो दुसरे में गीला कचरा जमा किया जाएगा। जिसे प्रत्येक सुबह नप प्रशासन की ओर से आने वाले गाड़ी इकट्ठा करने का काम करेंगी।
नप प्रशासन की ओर से  करीब 15 हजार डस्टबीन का मंगवाया जा रहा है। जो अगले दो - तीन दिनों में सिमरी बख़्तियारपुर पहुंच जायेगा। यहां यह बता दे कि हर घर डस्टबीन उपलब्ध हो जाने के बाद नगरवासियों के द्वारा घर की व अन्य जगहों की कचरों को उपलब्ध कराये गये डस्टबीन में एकत्रित कर रख देना है। डस्टबीन में एकत्रित जमा कचरों को नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मी उठायेंगे।

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष रौशन आरा ने बताई कि स्वच्छ सिमरी - सुंदर सिमरी नप क्षेत्र के सभी परिवारों को पर दो - दो डस्टबीन उपलब्ध कराया जायेगा।पंद्रह दिन के अंदर सभी घर को डस्टबिन उपलब्ध करा दिया जायेगा।

Tuesday, 4 December 2018

गुदरी हाट की जमीन पर बनेगा पांच करोड़ की लागत से तीन मंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स

15 हजार स्क्वायर फीट में एक सौ दुकान,पचास कमड़े का विवाह भवन सहित किचेन बाथरूम बनेगा

नप की टीम नक्शा, डिजाइन लेकर डीएम को करेंगे समर्पित

गुदरी हाट के अतिक्रमणकारियों को तीन बार दिया जा चुका है नोटिस,अग्रतर कार्रवाई जारी

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र के हटिया गाछी गुदरी हाट में नगर पंचायत के द्वारा मार्केट कंपलेक्स बनाने की कवायद शुरू कर दी है। लेकिन हटिया गाछी गुदरी हाट में अतिक्रमण के कारण उक्त कंपलेक्स बनने में बाधा उत्पन्न हो रहा है। 
मामले के समाधान को लेकर नगर पंचायत की टीम बुधवार को जिलाधिकारी शैलजा शर्मा से मिलेगी। साथ ही मार्केट कंपलेक्स की डिजाइन एवं नक्शे की कॉपी भी समर्पित की जाएगी।

सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित हाट सैरात की जमीन हटिया गाछी गुदरी हाट के नाम से नगर पंचायत की है। जहां दुकानदारों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है। 

इसी भूमि पर 5 करोड़ की लागत से 15 हजार स्क्वायर फीट भूमि पर भव्य तीन मंजिला मार्केट कांपलेक्स सह विवाह भवन बनेगा गुदरी हाट सिमरी बख्तियारपुर के नाम से नक्शा बन कर तैयार है। 
इस कंपलेक्स में ग्राउंड फ्लोर एवं फर्स्ट फ्लोर में अत्याधुनिक सुविधा युक्त महिला पुरुष शौचालय के साथ एक सौ कमरे का व्यवसायिक कमरे बनाए जाएंगे। जिसमें आम उपभोक्ताओं की जरूरत की सामान एक छत के नीचे मिलेगा। सेकंड फ्लोर पर शादी विवाह के लिए 50 कमरे विवाह भवन, हाँल एवं डायनिंग हॉल बनाया जाएगा। वही अंतिम फ्लोर पर किचेन की भी व्यवस्था रहेगी। 

हटिया गाछी की गुदरी हाट की अन्य भूमि पर मुख्य बाजार में अतिक्रमण में बाधक सब्जी मंडी को विस्थापित कर गुदरी हाट में शेड का निर्माण कर सब्जी मंडी का स्वरूप दिया जाएगा। इसके अलावा हाट के फुटकर विक्रेताओं को भी शेड का निर्माण कर सुंदर मार्केट का रूप दिया जाएगा। इस मार्केट कंपलेक्स का डिजाइन एवं नक्शा बन कर तैयार है। नगर पंचायत के आंतरिक स्रोत से विवाह का निर्माण किया जाएगा। वहीं व्यावसायिक प्रतिष्ठान के कमरे को नगर पंचायत द्वारा निर्धारित शुल्क लेकर आवंटित किया जाएगा। शेष भूमि पर गुदरी हाट के फुटकर विक्रेताओं को शेड एवं मार्केट बनाकर आवंटित किया जाएगा। ताकि सुंदर एवं व्यवस्थित हाट लैंड्स बन सके। 
उपरोक्त मामले की जानकारी देते हुए सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत अध्यक्षा रौशन आरा उपाध्यक्ष विकास कुमार विकी ने देते हुए बताया कि गुदरी हाट कि अतिक्रमण भूमि को खाली कराने के लिए नगर पंचायत के द्वारा तीन बार नोटिस दी जा चुकी है। बावजूद अतिक्रमणकारी अब तक गुदरी हाट को खाली नहीं किया है। 

उन्होंने कहा कि सुंदर सिमरी बख्तियारपुर एवं गुदरी हाट बनाने एवं व्यवसायियों के उत्थान के लिए यह योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि गुदरी हाट के व्यवसायियों को सर्वप्रथम मार्केट कंपलेक्स में प्राथमिकता मिलेगी। 

वैसे गुदरी हाट के फुटकर विक्रेता जो मार्केट कंपलेक्स लेने में सक्षम नहीं होंगे। वैसे गरीव गुदरी हाट के फुटकर दुकानदारों को प्राथमिकता के आधार पर शेड बना कर आवंटित किया जाएगा।

Saturday, 8 September 2018

नगर पंचायत में शौचालय निर्माण के लिए महिलाओं को किया गया जागरूक

6877 परिवारों के बीच लक्षित 5644 परिवारों के बीच लगभग 36 सौ मिल गया है प्रथम किस्त की राशि 

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को शौचालय निर्माण के प्रोत्साहन हेतू महिलाओं की एक बैठक नगर पंचायत अध्यक्षा रौशन आरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में पहुंची महिलाओं को शौचालय निर्माण के महत्व पर विशेष जानकारी दी गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्षा रौशन आरा ने कही कि आज हर घर में शौचालय अनिवार्य हो गया है। अगर महिलाएं इस ओर जागरूक होगी तो हमारा समाज पूर्ण रूपेण स्वच्छ हो जाएगा। उन्होंने कही कि नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बहुत जल्द मोबाइल ट्वालेट शुरू किया जा रहा है।
वही नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अरूण कुमार ने कहा कि इस नगर पंचायत क्षेत्र में 6877 परिवार रहते हैं। जिनमें 5644 परिवारों को शौचालय नहीं हैं या दुसरे रूप से शौचालय का उपयोग करते हैं। इसलिए इन सभी लोगों को शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा गया। लगभग 36 सौ परिवारों को प्रथम किस्त की राशि शौचालय निर्माण के लिए उनके बैंक खाते में भेज दी गई। निर्माण उपरांत अंतिम किस्त भी भुगतान कर दी जाएगी। 
इस मौके पर उपाध्यक्ष विकाश कुमार विक्की,उत्तम लाल यादव,हसनैन मोहसीन,नरेश कुमार निराला,बबीता देवी,सकील अहमद, अरविंद कुमार गुप्ता, शिवचंद्र यादव,सुधीर सिंह,बीबी जेनव,शहाजहां खातून, कलावती देवी, गणेश मिस्त्री,सोहन साह,पप्पु स्वर्णकार, पुष्प रंजन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Friday, 17 August 2018

नप में ओडीएफ का सच : अध्यक्ष पार्षद को पता नहीं एक वार्ड ओडीएफ घोषित

नप अध्यक्षा एवं वार्ड पार्षद को पता ही नहीं कार्यपालक पदाधिकारी कहते हैं वार्ड हो गया ओडीएफ

कार्यपालक पदाधिकारी अक्सर रहते कार्यालय से फरार, विकास हो रहा है वाधित 

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की एक रिपोर्ट :-

सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत एवं नगर पंचायत के वार्डो को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए अभियान चला रही है।  इस अभियान में पदाधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि सुबह शाम लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। 
वहीं सहरसा जिले के एक मात्र नगर पंचायत में एक भी वार्ड अबतक ओडीएफ घोषित नहीं हुआ है। हालांकि सरकारी दिशा निर्देश के अनुरूप जुलाई 18 से दिसंबर 18 तक समुचे नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 15 वार्डो को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। 

इस बीच एक दिलचस्प मामला इस नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नं 14 से सामने आया है। इस वार्ड को गत माह जुलाई में ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य रखा गया था इस लक्ष्य की प्राप्ति कार्यपालक अधिकारी के मुताबिक हो गया है जबकि सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इस ओडीएफ घोषित होने की जानकारी ना तो नगर चैयरमेन को है ना ही उस वार्ड के वार्ड पार्षद को ही है। कागजों के फर्जी खेल में यह सब हो गया।

जबकि अगर वार्ड पर नजर डालें तो आधे से अधिक शौचालय अर्धनिर्मित है बहुतों परिवार तो शौचालय निर्माण शुरू भी नहीं किया है।

क्या है मामला -

नगर पंचयात सिमरी बख्तियारपुर के सभी 15 वार्डो को अगामी दिसंबर 18 तक पुरी तरह खुले शौच से मुक्त होना है। इसके लिये खुद नगर पंचायत में सूचना चिपकाया गया है। जिसमे हर वार्ड का अलग अलग महीने में ओडीएफ घोषित होना है। नोटिस के मुताबिक जुलाई 18 में वार्ड नंबर 14, अगस्त में वार्ड नंबर 3 एवं 6, सितंबर में 7 एवं 8, अक्टूबर 4, 5 एवं 12, नंबम्बर में 9, 10 एवं 15, एवं दिसंबर में 1, 2 एवं 13 वार्ड को खुले शौच से मुक्त होना है। वार्ड नंबर 11 को पूर्व में ओडीएफ घोषित किया गया था लेकिन यह 11 नंबर वार्ड बाजार में है जिसकी वजह से इसे नया ओडीएफ मानने से इंकार कर दिया गया है।

क्या कहते वार्ड 14 के पार्षद -

वार्ड पार्षद सकील अहमद को जब मालूम हुआ कि वार्ड नंबर 14 को ओडीएफ घोषित कर दिया तो वे अच्मभित हो गए उन्होंने बताया कि वार्ड में तो अभी तक शौचालय का निर्माण ही पूरा नही हुआ है। 300 परिवार है, लेकिन शौचालय की राशि अभी तक मात्र 205 को मिला जिसमे कई को पहली किस्त ही मिला है। दर्जनों शोचालय अभी तक अर्धनिर्मित है। जबकि ओडीएफ की घोषणा  वार्ड में एक कार्यक्रम आयोजित कर करना है। लेकिन आज तक ऐसा नही हुआ तो किस दिन ओडीएफ हो गया है। अभी भी वार्ड में लगभग 150 परिवार ऐसे है जिनको अभी तक शौचालय का लाभ नही मिला है।

क्या कहती है नगर अध्यक्षा -

जब इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्षा रौशन आरा से पुछा गया तो वे बोली कि हमें तो जानकारी नहीं है कि वार्ड को ओडीएफ घोषित किया गया है।  कार्यपालक पदाधिकारी के मनमाना के कारण नगर का विकास बाधित हो गया है। महीने में 10 से 12 दिन वे गायब रहते है। शनिवार को निकलते है मंगलवार को तीन बजे कार्यालय आते है। अगस्त तक तीन वार्ड को ओडीएफ होना था, एक भी नही हुआ है।

क्या कहते कार्यपालक पदाधिकारी -

कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 11 पूर्व में ओडीएफ घोषित हो गया है। वार्ड 14 हाल-फिलहाल ओडीएफ घोषित हुआ है। मीटिंग या कई आफिस कार्य से भी बाहर जाते है। बराबर अनुपस्थित रहने की बात गलत है।

Monday, 2 July 2018

मैं अभी जिंदा हूं ! सत्यापन के लिए उमड़ी पेंशनधारियों की भीड़

एक से दस जुलाई तक विभिन्न योजनाओं से पेंशन ले रहे लाभुकों किया जा रहा है सत्यापन

सिमरी बख्तियारपुर ( सहरसा) ब्रजेश भारती।

सरकारी निर्देश के आलोक में सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत कार्यालय में इन दिनों विभिन्न योजनाओं से पेंशन प्राप्त कर रहे लाभुकों का सत्यापन किया जा रहा है। 
सत्यापन के लिए लाभुकों की भीड़ कार्यालय में उमड़ पड़ी है। लाभुक फार्म ले वांछित कागजात के साथ अपने आप को जिंदा करने का सबुत पेश कर रहे हैं।

सरकार के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी ने जिले के सभी प्रखंड, नगर परिषद एवं नगर पंचायत में पेंशनधारियों का सत्यापन का निर्देश दिया है। ऐसे लाभुकों को 1 जुलाई से 10 जुलाई के बीच शिविर में आधारकार्ड के साथ अपनी उपस्थिति का सत्यापन कराना अनिवार्य है। सत्यापन के बाद ही अगले पेंशन की राशि दिया जा सकेगा।
नगर पंचायत के कर्मी वार्ड अनुसार आधारकार्ड ले सभी पेंशनधारियों को एक फार्म उपलब्ध करा इसी फार्म पर अपना हस्ताक्षर बना देने का निर्देश दे रहे हैं।
यहां बताते चलें कि कई पेंशनर्स की मृत्यु हो जाने के बाद भी उनका नाम को सुची से डिलीट नही किया जाता है। इस तरह की कई शिकायते आयी है। मृत पेंशनधारियों के परिजन राशि निकासी मिलीभगत  कर लिया जाता है। ऐसी ही कई शिकायते मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। साथ ही आधार कार्ड से खाता लिंक हो जाने के बाद पेंशन की राशि सीधे लाभुकों के खाते में भेजने में सहायक होगी।

Tuesday, 12 June 2018

एक्शन प्लान तैयार : इस आतंक से परेशान नप वासियों को मिलेगा छुटकारा

डबल बैरल फागिंग मशीन की हुई खरीद, मच्छरों के आतंक से मिलेगा निजात

नगर पंचायत के सभी वार्डो में फॉगिंग के लिए एक्शन प्लान तैयार, जल्द सेवा होगी शुरू

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि संक्रामक रोगों की रोकथाम के साथ मच्छरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर प्रशासन ने कमर कसते हुए फॉगिंग मशीन की खरीद कर लिया है। 
नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 15 वार्डो में फॉगिंग के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। मशीन टेस्टिंग के बाद दो सिफ्टों में फॉगिंग शुरू कर दी जाएगी। 
नगर अध्यक्ष रौशन आरा ने बताई कि 75 लीटर डीजल क्षमता वाली इस मशीन की कीमत करीब पांच लाख रुपए है। पटना के डीलर के द्वारा खरीद की गई यह मशीन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। डीजल,पेट्रोल से समाईत बेट्री चालित यह मशीन जनहित को ध्यान में रख खरीदी गई है। 

इन मशीनों की फागिंग से नगर में मच्छरों के प्रकोप से निजात मिलेगी। नगर पंचायत कार्यपालक अरूण कुमार ने बताया कि मच्छर जनित जैसे रोगो से नगर पंचायत वासियों को निजात मिल जाएगी। इस मशीन से की गई फागिंग का जबरदस्त असर होता है और यह एक किलोमीटर तक मच्छरों को नष्ट कर देती है। इस मशीन को तंग गलियों में ले जाना संभव है ओटो ट्रीपर के सहारे इस मशीन को मुख्य मार्गों और बाजारों के अलावे तंग गलियों से फागिंग करते निकलना है।
यहां बताते चलें कि 20 जूलाई 17 की बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव संख्या 13 के माध्यम से पार्षदों ने नगर पंचायत क्षेत्र के लिए विभिन्न उपकरणों की खरीद की जरूरत को देखते हुए प्रस्ताव पारित किया गया था। यह मशीन चौदहवीं वित्त आयोग के शेष राशि से की गई। 

Thursday, 31 May 2018

सहरसा एवं सिमरी बख्तियारपुर में गरीबो के लिये खुलेगा भोजन सह आश्रम होटल

51 लाख रुपये की लागत से 50 बेडो का भवन निर्माण जल्द होगा शुरू

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

नगर पंचायत क्षेत्र में जल्द गरीब निसहाय के लिए विभाग की ओर से 51 लाख रुपए की लागत से 50 बेडो वाला भोजन सह आश्रम होटल बनेगा।
इस होटल में जरूरतमंदों के लिए सस्ते व मुफ्त दोनों तरह की सुविधा युक्त खाना एवं रहने की व्यवस्था होगी।

डे न्यूल्स योजना के अंतर्गत आश्रय विहीन शहरी व्यक्तियों के लिये ये योजना लाया गया है। आश्रयस्थल के लिये नगर विकास विभाग के द्वारा 25 लाख रुपए बिमुक्त कर दिया है जो नगर पंचायत के खाते पहुंच भी गई है।

दीनदयाल अंत्योदय योजना अंतर्गत गरीबो को सस्ता खाना एवं रहने का व्यव्यस्था रहेगा। इसका संचालन जीविका के माध्यम से किया जायेगा।सीसीटीवी कैमरा से लेश रहने के साथ यह पूरे बिहार में पांच स्थानों पर सिर्फ खुलेगा जिनमे सहरसा जिले में दो स्थान सहरसा एवं सिमरी बख्तियारपुर के अलावे मधुबनी, पीरो एवं मनेर में चयनित हुआ है।

नप की बैठक में दी गई जानकारी -
उपरोक्त संबंध में बुधवार को नगर पंचयात कार्यालय में नगर अध्यक्षा रौशन आरा की अध्यक्षता  में आयोजित बैठक में एवं  नगर मिशन प्रबंधक राजीव कुमार  ने कई जानकारी दिया। इस बैठक में नगर उपाध्यक्ष विकास कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार एवं वार्ड पार्षद की मौजूदगी में कई योजना का जानकारी दिया गया। राजीव कुमार ने बताया कि नगर पंचायत में 21 स्वयं सहायता समूह का गठन कर खाता खुलवा दिया गया है। जल्दी ही इनके खातों में 10 हजार रुपए की राशि दी जायेगा। समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। फुटपाथ दुकानदारों का सर्वे एवं सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है एवं जल्दी ही इसे बेन्डिंग जॉन में बसाने का प्रयास किया जायेगा।
बेरोजगार को देगी प्रशिक्षण -

नगर पंचायत क्षेत्र के मैट्रिक पास बेरोजगार युवक एवं युवती को रोजगार के लिये सरकार आवासीय प्रशिक्षण मुप्त देगी। तीन ट्रेड में प्लास्टिक, होटल मैनेजमेंट सहित तीन ट्रेंडो का प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवतियां को सिलाई-कटाई सहित कई तरह का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण में युवक-युवतियां को रहने, खाने का व्यव्यस्था मुप्त रहेगा एवं प्रशिक्षण के बाद उनको प्राइवेट एवं सरकारी क्षेत्र में प्लेसमेंट दिलाया जायेगा। बैठक में वार्ड पार्षद मो शकील आलम, लालो देवी, नरेश निराला,  मो मोजाहिद, शिवचंद यादव, गणेश मिस्त्री, सहित कई पार्षद मोजूद थे।

Monday, 28 May 2018

आपदा मंत्री ने नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

पहली बार नगर पंचायत के कार्यक्रम में हुए शामिल,जोड़दार हुआ भव्य स्वागत

+2 हाई स्कूल में आयोजित हुआ सभा,जमकर बोले मंत्रीजी

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

मैं जनता को झूठे वादे, झूठा आश्वासन नहीं देते हैं। विकास के प्रति सजग रहते हैं हरसंभव जनता के हीतों में विकास का कार्य करते हैं। 
उक्त बातें बिहार सरकार के आपदा मंत्री सह स्थानिय विधायक दिनेश चंद्र यादव ने सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत स्थित +2 हाई स्कूल के मैदान में आयोजित नप पंचायत के विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कही। मंत्री के साथ पूर्व विधायक डा अरूण कुमार भी साथ रहे।

उन्होंने अपने संबोधन में कही कि सभी लोगो को एक मंच पर देख कर खुशी हुई। विकास के प्रति हम खुद चिंतित रहते है। सिमरी बख्तियारपुर को नगर पंचयात का दर्जा दिलवाया । अनुमंडल क्षेत्र में कई विकास कार्य हो रहे है। आईटीआई, नर्सिंग कॉलेज सहित कई विकास का कार्य चल रहें है।
देश के पैमाने पर सिमरी बख्तियारपुर की पहचान बनी। कोसी तटबन्ध के अंदर सभी गांवों को पक्की सड़क से जोड़ा जा रहा है । सभी गांवों में बिजली पहुंचा दी गई है जो कुछ बचें ह उसमें पहुंचाने का काम अंतिम चरण में है। तटबंध के अंदर के कुछ गांवों को दरभंगा से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। आगे चार बिजली का टॉवर बनेगा। एक टावर पर एक करोड़ रुपये खर्च होगा।

उन्होंने कहा कि डेंगराही में पूल बनने में बड़े बजट की आवश्यकता है। इसमें खुद केंद्र सरकार या मुख्यमंत्री ध्यान देने की जरूरत है तभी वह संभव है। हम लोगो को झूठा आश्वाशन नही देना चाहते है। कुल नेता अपनी राजनेतिक चमकाने के लिए झूठा आश्वासन देते हैं वैसा हम नहीं करते हैं।
वही पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार ने कहा कि आजादी के बाद अगर कोशी का किसी ने विकास किया है तो वे है दिनेशचंद्र यादव। इनके विकास की चर्चा जितना भी किया जाए कम होगा। विकाश पुरूष की बात कहते हुए पूर्व विधायक ने मंत्री के द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा दिया।

नगर अध्यक्ष रौशन आरा ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचयात का विकास इसी तरह अनवरत चलता रहेगा। अध्यक्षा ने मंत्री से आग्रह किया कि आपके मदद की जरूरत है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके द्वारा बनाया गया नगर पंचयात के विकास में पूरा योगदान देंगे।
नगर उपाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि मंत्री जी ने विकास का जो राह दिखाने का काम किया है वह  सिमरी बख्तियारपुर आगे भी चलता रहेगा। सभी पार्षद गन विकास के प्रति जागरूक है।

एसडीओ अरविंद कुमार ने कहा कि नगर का विकास चल रहा है। मंत्री जी सिमरी बख्तियारपुर सहित कोसी का विकास किये है। इनके द्वारा किए गए विकास का चर्चा हर जगह होती है।
डीएसपी मृदुला कुमारी ने मंत्री का अभिनंदन करते हुए कही की सिमरी बख्तियारपुर की विकास की चर्चा खूब होती है। इस कार्य में मंत्री महोदय पूरे दिल से लगे रहते है। सिमरी बख्तियारपुर के लोग खुशकिस्मत है कि विकास करने वाले जनप्रतिनिधि उन्होंने क्षेत्र के लिए चुना है। सिमरी बख्तियारपुर का विकास खूब हुआ है।
इससे पूर्व मंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं की आधारशिला व शिलान्यास किया जिनमें उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर मैदान से स्टेशन चौक होते हुए मालगोदाम रोड होकर रानीहाट एनएच 107 तक नाला एवं पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य  शामिल हैं आधारशिला रखी जिसकी लागत करीब 1 करोड़ 2 लाख 79 हजार 200 रुपये का लागत आयेगी। यह कार्य 5 सितंबर तक पुरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

वही वार्ड नंबर 2 में चतुर्थ वित्त आयोग  मद से चंदन जायसवाल के घर से सुलेमान के घर तक के सड़क का उद्घाटन किया गया जिसकी लागत 5 लाख 36 हजार 790 रुपए की है।
वार्ड नंबर 13 में एक श्मशान घाट का उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री गली गली योजना अंतर्गत वार्ड नंबर 12 में बिरेन्द्र केशरी के घर से योगेन्द्र साह के घर तक सड़क एवं नाला का निर्माण कार्य का उद्घाटन किया इस पर 15 लाख 72 हजार 58 रुपये की लागत आयी।

नगर अध्यक्षा रौशन आरा की अध्यक्षता एवं वार्ड पार्षद चंद्रमणि की संचालन में आयोजित सभा में मोजाहिद आलम,जयशंकर सिंह,जेडीयू जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, उपेन्द्र कुशवाहा,इसतिहाक खान, अक्षय जी, पैक्स अध्यक्ष रंजीत यादव, रेवती रमन सिंह, बिनय यादव, सुशील जायसवाल, मुखिया लालन यादव, अमर यादव, गणेश मिस्त्री, मो शकील आलम, बबीता देवी, अरुण कुमार,  लालो देवी, नरेश निराला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Wednesday, 23 May 2018

नगर पंचायत क्षेत्र के आंशिक इंदिरा आवास प्राप्त लाभुकों को मिल सकता है शहरी आवास

रितेश रंजन के नेतृत्व में दिल्ली में शहरी विकास मंत्री से मिला शिष्टमंडल

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

अब नगर पंचायत क्षेत्र के वैसे लाभुक जो नगर पंचायत क्षेत्र बनने से पहले इंदिरा आवास योजना का आंशिक लाभ प्राप्त किया है साथ ही वैसे लाभुक जिसके बने इंदिरा आवास रहने लायक अवस्था में नहीं है वैसे लाभुकों को शहरी आवास योजना का लाभ मिल सकता है। 
उपरोक्त बातों को लेकर भाजपा नेता व पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन के नेतृत्व दिल्ली में एक शिष्टमंडल ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की।

इस मुलाकात में भाजपा नेता रितेश रंजन ने सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लाभुकों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।जिसमें वैसे लाभुक जो पूर्व में इंदिरा आवास का आर्थिक लाभ ले चुके हैं और आज भी आवासविहीन है उन्हें लाभ दिए जाने की बात मंत्री के समक्ष रखी।इसके साथ ही पूर्व में इंदिरा आवास का लाभ ले चुके लाभुकों की भी चर्चा हुई।जिनके मकान जीर्ण शीर्ण हो चुके हैं।
वैसे दोनों तरह के लाभुकों को लाभ देने का पूर्व जिप उपाध्यक्ष ने आग्रह किया जिस पर मंत्री ने गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श करते हुए कहा कि पूरे देश में 2022 तक आवास योजना के लक्ष्य को पूर्ण करना है। मंत्री ने तुरंत संयुक्त सचिव को बुलाकर बिहार के नगर आवास प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद से फोन पर वार्ता कर अविलंब एक सप्ताह के भीतर आवास से वंचित लाभुकों को आवास उपलब्ध करने का ठोस आश्वासन दिया।प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने अविलंब वैसे लाभुकों को सूचि भेजने की बात कही।

शिष्टमंडलडल में भाजपा नेता प्रवीण आनंद, रालोसपा के सहरसा जिला अध्यक्ष चंदन बागची, धीरेंद्र यादव, समाजसेवी रूपेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।