Showing posts with label बलवाहाट. Show all posts
Showing posts with label बलवाहाट. Show all posts

Saturday, 1 September 2018

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की ओर अग्रसर यह अनोखा कांवर पद यात्रा

अनोखे 162 फीट कांवर पद यात्रा की तैयारी अंतिम चरण में

देश में पहली बार बन रहा है इतना लंबा कांवर,6 सितंबर से शुरू होगी कांवर यात्रा

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

अनुमंडल क्षेत्र के बलवाहाट स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वरधाम मंदिर से निकलने वाले देश में पहली बार बनाए जा रहे 162 फीट कांवर पद यात्रा की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। 
यह पद यात्रा की शुरुआत इसी माह के 6  सितंबर से शुरू होकर दस सितंबर यानि भाद्र मास के द्वितीय रविवारी को मटेश्वरधाम में जलाभिषेक के साथ सम्पन्न होगी। 

लाखों की लागत से निर्माण हो रहा है - 
जी हाँ, देश के सबसे बड़े कांवर को बनाने की जिम्मेवारी बाबा मटेश्वर धाम डाक एवं कांवरिया संघ की ओर से बनारस के कलाकारों को लगभग एक लाख रुपये से ज्यादा मेहताना पर सौंपी गई है।सबसे लंबे कांवर निर्माण के लिए बनारस के सूर्य कला लोक मंच के कलाकार बीते एक महीने से ज्यादा समय से दिन - रात मेहनत कर कांवर निर्माण में लगे है। सूर्य कला लोक से जुड़े कृष्ण कुमार ने बताया कि भारत की पावन भूमि पर पहली बार 162 फिट का कांवर बन कर तैयार हो रहा है जो आगामी 6 सितंबर को शिव भक्तों के साथ मुंगेर के छर्रा पट्टी के लिए प्रस्थान करेगी।यहां यह बता दे कि कांवर निर्माण के लिए कोलकाता, सुलतानगंज, बनारस सहित अन्य जगहों से सामानों का आने का सिलसिला अनवरत जारी है।

क्या है पुरा कार्यक्रम -
मटेश्वरधाम डाक एवं कांवरिया संघ से जुड़े मुन्ना भगत बताते है कि आगामी 6 सितंबर यानी गुरुवार को शिव भक्त कांवर के साथ मुंगेर घाट के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि आठ बजे गंगा तट पर जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा 7 सितंबर यानी शुक्रवार सुबह कांवर पूजा अर्चना कर पदयात्रा प्रारंभ की जाएगी।खगड़िया में दो घंटे के लिए विश्राम किया जाएगा।वहीं रात्रि विश्राम मानसी रेलवे मैदान में की जाएगी।मानसी रेलवे मैदान में भी भव्य जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।अगले दिन आठ सितंबर को आरती पूजन कर कांवड़ यात्रा फिर से प्रारंभ होगी और दोपहर में मां कात्यायनी मंदिर धमारा घाट के दरबार में विश्राम किया जाएगा। दरबार में कलाकारों द्वारा भजन कर प्रसाद ग्रहण कर यात्रा फिर से प्रारंभ होगी और रात्रि विश्राम सिमरी बख्तियारपुर हाईस्कूल मैदान में किया जाएगा। शनिवार रात्रि हाईस्कूल मैदान में कांवर आरती और रात आठ बजे भव्य जागरण भी आयोजित होगा।वही 9 सितंबर दिन रविवार की सुबह आरती पूजन कर बाबा मटेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए कावड़ यात्रा प्रारंभ होगी,जो सिमरी बख्तियारपुर से पुरानी बाजार, पुरानी बाजार, सरडीहा होते हुए मटेश्वर धाम पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि ढाई सौ शिवभक्त हमेशा कांवर को कांधे पर रख चलेंगे। देश में पहली बार इतना बड़ा कांवर पद यात्रा किया जा रहा है हमने इस कांवर पद यात्रा को लिम्का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में में नाम दर्ज कराने के लिए प्रयास रत है हमें उम्मीद है कि यह दर्ज हो जाएगा।

Saturday, 25 August 2018

पुलिस मनमानी के विरोध में ग्रामीणों ने तीन घंटों तक एनएच किया जाम

ओपीध्यक्ष पर लगाया 162 फीट कांवर यात्रा आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं के साथ देर रात आफिस में घुस दुर्व्यवहार करने का आरोप

डीएसपी ने दिया कार्यवाही का आश्वासन तो हटाया गया जाम

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

प्रखंड क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर-बरियाही एनएच 107 को बलवाहाट चौक के समीप ग्रामीणों ने शनिवार सुबह जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। 
बांस बल्लों से सड़क मार्ग को अवरूद्ध कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि देर रात बलवाहाट चौक स्थित बाबा मटेश्वर धाम से निकलने वाले 162 फीट कांवर यात्रा के आयोजन समिति कार्यकर्ताओं के साथ देर आफिस में धुस कर ओपीध्यक्ष पंचलाल यादव ने गाली गलौज किया साथ ही आफिस में रखे समानों को इधर उधर फेंक वहां से भगा दिया।
इसी बात को लेकर आक्रोशित आयोजन समिति के कार्यकर्ता मुन्ना भगत, शिवेंद्र पौद्दार,दुलार चन्द्र ठाकुर, विनोद साह, विकास कुमार, फुलेश्वर यादव,राजू गुप्ता, अरूण यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानिय लोगों ने सुबह से ही बलवाहाट चौक पर इक्कठा होना शुरू हो गया करीब आठ बजे सुबह इस चौक के पुल के समीप सड़क मार्ग को अवरूद्ध कर वहीं पर धरना पर बैठ जमकर नारेबाजी शुरू कर दिया। 
ओपीध्यक्ष को अविलंब यहां से हटाने एवं किए गए दुर्व्यवहार की माफी मांगने सहित अन्य मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी होती रही। 

जाम की सुचना पर सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मृदुला कुमारी, अंचलाधिकारी धर्म देव चौधरी सहित सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष इजहार आलम,बनमा-इटहरी ओपीध्यक्ष प्रभाष कुमार सहित सलखुआ, बख्तियारपुर थाना पुलिस वहां पहुंच स्थिति पर नजर रखने लगी। करीब 11 बजे डीएसपी मृदुला कुमारी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के एक शिष्टमंडल को वार्ता के लिए बलवाहाट ओपी पर बुलाया। 
शिष्ठमंडल ने डीएसपी को रात के घटित घटना से अवगत कराया। लोगों का कहना था कि ओपीध्यक्ष ने देर रात जिस प्रकार का काम किए हैं वह काफी निंदनीय है। अगर वहां दारू शराब का सेवन किया जा रहा था तो वे उनलोगो को गिरफ्तार क्यों नहीं किए। 
लोगों का साफ कहना था कि ओपीध्यक्ष दुर्व्यभावना से रात में तीन तीन बार आफिस में रेड किए जो काफी चिंतनीय है चुंकि 162 फीट कांवर यात्रा आयोजन एक विश्व रिकॉर्ड की ओर अग्रसर है ऐसे में एक विशेष पक्ष के लोगों के ईसारे में आकर इस प्रकार का कृत्य गलत है। 
डीएसपी ने सभी लोगों की बातों को सुन इस पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद करीब तीन घंटों के जाम बाद आवागमन शुरू किया गया। 

Wednesday, 22 August 2018

राष्ट्रीय हिन्दू सुरक्षा संगठन ने श्रद्धांजलि सभा कर अटल जी को किया याद

बलवाहाट स्थित हनुमान मंदिर के समीप आयोजित की गई सभा

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

राष्ट्रीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष ठाकुर राजवीर सिंह के नेतृत्व में परम श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में एक श्रंद्धाजलि सभा सह कैंडिल मार्च आयोजित की गई।

सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की प्राथना की एवम दोबारा इसी भारत वर्ष में वाजपेयी जी के अवतरण की प्राथना की गई।जिसके बाद ठाकुर राजवीर सिंह ने कहा कि हमारे अभिवावक स्वरूप युगपुरुष का चले जाना हम सभी के लिये हदयविदारक है अब तक विश्वास नही हो रहा है कि ऐसे महामना अब हमारे बीच नही रहे ।

वही बाबा मटेश्वरधाम न्यास परिषद के सचिव जितेंद्र सिंह बाघेल ने अश्रुपूर्ण श्रंद्धाजलि अर्पित करते कहा कि ऐसे महान अजातशत्रु का चले जाना हम सभी भारतवासी के लिये अपूर्णीय क्षति है।

इस मौके पर उपाध्यक्ष परितोष सिंह,पंकज यादव,कुमार आनंद,रंजन कुमार,रोसन कुमार बादशाह, सोभद्र कुमार, नितेश सिंह,राजेश कुमार, टुकटुक कुमार,मणिशंकर भगत , रूपेश कुमार, गोलू कुमार, मुनीम साह, साकेत सिंह,हिटलर सिंह,विश्वजीत सिंह,मनीष सिंह,राहुल सिंह,शिवजी यादव,रणवीर कुमार आदि मौजूद थे।

Thursday, 16 August 2018

घड़ी पर्व का प्रसाद खाने गए आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर किया जख्मी

घायलों में वृद्धा एवं बच्चे शामिल, अस्पताल में चल रहा इलाज

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती।

बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बलवाहाट ओपी अन्तर्गत कांठो पंचायत के सिंगरोली गांव में बच्चे से उत्पन्न विवाद को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गया। घटना उस वक्त हुई जब सब लोग घड़ी पर्व का प्रसाद खाने दुसरे आंगन में स्थित गौशाय घर गए हुए थे। 
सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया है जिनमें राधा देवी 65,रंजीत ठाकुर 27,संतोष कुमार 6,अजय ठाकुर 34,सुरेश ठाकुर 30,रंजन ठाकुर 25 शामिल हैं।  परिजनों ने सिमरी वहीं चिकित्सकों ने गंभीर रूप से जख्मी राधा देवी एवं संतोष कुमार को बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया।
घायलों ने बताया की बुधवार को घड़ी पर्व की तैयारी चल रही थी और राजेश ठाकुर के अंगना में मेरा एक छोटा बच्चा मिट्टी मिट्टी खेल रहा था।इसी को लेकर बच्चे के साथ मारपीट व गाली गलोज करने लगा।हलांकि मामला शांत हो गया। लेकिन गुरूवार की सुवह घड़ी पर्व का प्रसाद खाने पहुंचे तो पहले से घात लगाए राजेश ठाकुर,मदन ठाकुर,सजन ठाकुर,अनिल ठाकुर,बब्लु ठाकुर,सुरेश ठाकुर ,ललन ठाकुर सहित अन्य ने लाठी डंटा व तेज धार दार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस बाबत ओपी अध्यक्ष पंचलाल यादव ने बताया की आवेदन प्राप्त होने पर कारर्वाई कि जाएगी

जमीन खरीदने के लिए दिया था एडभांस लिखने के लिए बोला तो कुदाल से दिया काट

ज़ख्मी का अस्पताल में चल रहा इलाज, बलवाहाट बाजार जाने के क्रम में दिया गया घटना को अंजाम

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती।

बलवाहाट ओपी के मेनमा गांव से बलवाहाट बाजार जाने के क्रम में रास्ते में एक व्यक्ति को कुदाली से प्रहार कर जख्मी कर दिया है। घटना इसलिए हुआ कि जख्मी ने एक लाख रुपए जमीन खरीदने के लिए बतौर बयाना दिया था जब जमीन रजिस्ट्री के लिए बोला तो घटना को अंजाम दे दिया।
ज़ख्मी का अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में इलाज कराया जा रहा है। 
घटना में जख्मी मेनमा गांव निवासी नरेश यादव ओपी को आवेदन दिया है।दिए आवेदन में कहा है की 14 अगस्त को में और मेरी पत्नी घरेलू सामग्री के लिए बलवाहाट बाजार जा रहे थे की बैजनाथपुर  धराहारा वार्ड नंबर 17 के समीप स्थानिय विशेश्वर यादव,पंकज यादव,अंकज यादव एवं मनीषा कुमारी ने लाठी व कुदाली लेकर आया और गाली देने लगी।विरोध करने पर हमला कर जख्मी कर दिया।साथ ही जेव से नगद 5 हजार एवं मेरे पत्नी के गले से 60 हजार मूल्य का चेन व 16 सो रूपया छीन लिया। 

घटना का कारण यह है कि नरेश यादव ने बैजनाथपुर निवासी विशेशर यादव को दो कट्ठा जमीन पर एक लाख 10 हजार रूपया पूर्व में दिया था। रूपया देने के बाद से जमीन रजिस्ट्री करने को कहते थे तो टाल मटोल किया करते थे। इसी को लेकर वे लोग जान मारने की नियत से कुदाली से प्रहार कर जख्मी कर दिया।

इस संबंध में ओपीध्यक्ष पंचलाल यादव ने बताया कि दिए गए आवेदन पर मामले की छानबीन की जा रही है। उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Monday, 13 August 2018

तीसरी सोमवारी को बाबा मटेश्वरधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

करीब ढ़ेड लाख शिवभक्तों ने बाबा मटेश्वरधाम में किया जलाभिषेक
सुबह चार बजे अनियंत्रित भीड़ को कतारबद्ध करने के लिए किया गया बल प्रयोग

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच रात दो बजे के बाद ही खोल दी गई मंदिर पट

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सावन महीने के तीसरे सोमवारी को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के बलवाहाट स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम मंदिर में जलाभिषेक करने को हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
मंदिर प्रबंधन एवं स्थानिय प्रशासन रात दो बजे से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध खड़े करने में लगे रहे। अत्यधिक भीड़ की वजह से रात दो बजे के बाद ही मंदिर का पट जलाभिषेक के लिए खोल दिया गया। सबसे पहले डाक बम के जत्थे को जलाभिषेक के लिए गर्भ गृह में सीधे प्रवेश दिया जाता रहा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार करीब ढे़ड लाख कांवरियों ने तीसरे सोमवारी को जलाभिषेक किया।
इस बीच सुबह तीन से चार बजे के बीच अनियंत्रित भीड़ को कतारबद्ध करने के लिए पुलिस बल को लाठी का सहारा लेना पड़ा जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं को हल्की फुल्की चोटें भी आई। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर द्वारा लगाए गए स्वास्थ शिविर में मरहम पट्टी किया गया।
वही सिमरी बख्तियारपुर बीडीओ मनोज कुमार धर्मपत्नी के साथ जलाभिषेक के लिए बाबा मटेश्वर धाम मंदिर पहुंचे। इस दम्पत्ति ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अमन चैन की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिवलिंग के आज दर्शन से धन्य हो गया।
वही इससे पूर्व अहले सुबह से ही कांवरियों की मंदिर में कतार लगी रही। मुंगेर के छर्रापट्टी से गंगाजल भर कर सुबह से ही कांवरिया कांठो स्थित मटेश्वर धाम पहुँच रहे थे। बोल बम के उद्घोष से वातावरण शिवमय हो गया है। जर्जर सड़क की परवाह किये बगैर कांवरियों में शामिल बच्चे, बूढ़े, महिलाओं का उत्साह कम नहीं था। सभी बाबा नगरिया है दूर जाना है जरूर...उद्घोष कर मटेश्वर धाम की यात्रा कर रहे थे। प्रशाशन की तरफ से भी अच्छी व्यवस्था की गयी है।
वहीं दण्डाधिकारी के रूप में सीओ धर्म देव चौधरी,पीओ मनरेगा राजीव रंजन,रंजू कुमारी, रजनीश कुमार,बीएसओ रजनीश रमन सिंह, सलखुआ बीएसओ अजित कुमार,ओपीध्यक्ष पंचलाल यादव सहित महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात रहें।

Sunday, 12 August 2018

संसारिक त्रि-नेत्र के निगेहबानी में अब होगा मटेश्वर बाबा का जलाभिषेक

गर्भगृह के साथ मंदिर के आसपास लगाए गए 8 सीसीटीवी कैमरे

कंट्रोल रूम से ही चोर उचक्कों पर रखी जाएगी नजर

गत दिनों भक्तों के गले से चेन खींचने की बढ़ गई थी घटना पर लगेगा लगाम

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

बिहार के दुसरे देवघर के नाम से प्रसिद्ध सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के बलवाहाट स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वरधाम कांठो मंदिर बलवाहाट परिसर में तीसरे सोमवारी से जलाभिषेक संसारिक त्रि-नेत्र यानि सीसीटीवी कैमरे की निगेहबानी में होगा। 
इसके लिए गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर में कुल आठ हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे विभिन्न स्थानों पर लगाए गए। 

प्रबंधन समिति के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं के सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरा लगाए गया। सबसे खास बात यह रही कि  कैमरा मंदिर के आलाबे कैंपस में भी लगाया गया है। अब कंट्रोल रूम से ही बैठे बैठे चोर उचक्कों पर नजर रखी जा सकती है। साथ ही ऐसे लोगों पर त्वरित कार्रवाई भी की जाएगी। यहां बताते चलें कि गत दिनों मंदिर में आने वाले भक्तों के गले से चेन खींच लेना या फिर गिर जाने की शिकायत काफी बढ़ गई थी जिस पर अब लगाम लगने की संभावना नजर आ रही है।
यहां श्रावण एवं भाद्र मास में लगने वाले मेला के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा के जलाभिषेक को उमड़ती है। खासतौर पर सावन के सोमवारी, श्रावणी पूर्णिमा एवं भाद्र मास के रविवार को लाखों की संख्या में भक्त बाबा के जलाभिषेक को आते हैं। 

इसी श्रद्धालुओं की भीड़ का नाजायज फायदा उठाते हुए कुछ उचक्के किस्म के लोग इनलोगों के आभूषण, मनी बैक एवं मोबाइल आदि पर हाथ साफ कर जाते थे। 
बताते चलें कि पहली सोमवारी को मंदिर परिसर से एक मोटरसाइकिल की चोरी हो गई थी जबकि दूसरी सोमवारी के अवसर पर सिमरी बख्तियारपुर निवासी दिनेश प्रसाद भगत के पत्नी का गले का सोना का चैन मंदिर परिसर में ही खींच लिया या गिर गया था। इसके अलावे कई अन्य भक्तों ने इस प्रकार के चेन गिरने या खींचने की बात कही थी। वही कई अन्य श्रद्धालुओं का पर्स एवं मोबाइल चोरी हो गया था। 

अब मंदिर परिसर में सीसीटीव कैमरा लगाए जाने से श्रद्धालुओं इस पर रोक की संभावना जताई जा रही वही इस कार्य से कई लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Monday, 30 July 2018

50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मटेश्वरधाम में किया जलाभिषेक

रात भर हर हर महादेव की जयघोष से गुंजायमान रहा है अनुमंडल क्षेत्र

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

मिनी बाबा धाम के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुके सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र स्थित बाबा मटेश्वर धाम कांठो में सावन की पहली सोमवारी को पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलाभिषेक किया।
इस बीच अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में हर हर महादेव के नारो से गुंजायन रहा। सभी शिवमंदिर में सबेरे से ही बोलबम की जयकारा की गूंज के साथ शिव भक्त जलार्पण के लिए पहुंचते रहे ये सिलसिला देर शाम तक जारी रहा । 

अनुमंडल क्षेत्र के दो मुख्य शिव मंदिर बलबाहाट के बाबा मटेश्वर धाम एवं चकभारो पंचायत स्थित बाबा भुवनेश्वर धाम में डाक बम एवं सामान्य भक्तों की भीड़ गई।

वही सबसे अधिक भीड़ बलबाहाट के बाबा मटेश्वर धाम में देखी गई रात्रि के दो बजे से ही डाक बम की लंबी कतारें लग गया जो सुबह 6 बजे तक जारी रहा। मुंगेर के छर्रापट्टी से जलभर ये डाकबम काबरिया विभिन्न रास्तों से मंदिर पहुंचते रहे। 
जगह जगह कांबरियो का हुआ स्वागत -

मुंगेर के छर्रापट्टी से जलभर मानसी के रास्ते सहरसा-मानसी रेलखंड होते मंदिर पहुंचते हैं। इस बीच फनगो हाल्ट से लेकर कोपरिया, माठा चौक,गोरगामा ढाला,सैनीटोला चौक,पुरानी बाजार से ले मंदिर तक स्थानीय लोगों अपने अपने घर के समीप या सार्वजनिक चौक चौराहों पर पीने का पानी, शर्बत सहित जो डाकबम चल नही पाता था उसे बाइक से मंदिर तक पहुंचाया जा रहा था ।
एक माह तक चलने वाले मेले का उद्घाटन -

एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का उद्घाटन सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार, डीएसपी मृदुला कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट किया। इस मौके पर न्यास समिति के सचिव जितेंद्र सिंह बघेल मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मोके पर दोनो पदाधिकारी ने मेला में पूजा अर्चना किया एवं मेले का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बलवाहाट ओपी प्रभारी पंचलाल यादव, अंचलाधिकारी धर्म देव चौधरी खुद मंदिर में सुरक्षा व्यव्यस्था में लगे नजर आए । मंदिर परिसर में महिला पुलिसकर्मी सहित कई पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। 

चिकित्सा केंद्र सेवारत -

डॉ अली अनवर, स्वास्थ्यकर्मी सुनैना कुमारी, वंशिला सिंह, बुधियार देवी, विवेकानंद सिंह के अलावा ग्रामीण चिकिस्तक की टीम में रामफल पंडित, सुभाषचंद्र मिश्रा, गुड्डू लहेरी, प्रकाश,संजय,पंकज,गजेंद्र, नारायण,अर्जुन ठाकुर,मनोज सिंह,गजेंद्र चिकित्सा सेवा लेकर जमे रहे।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दिया दण्ड प्रणाम -

सावन माह में दण्ड प्रणाम देने वाले श्रद्धालु आते है लेकिन सावन का प्रथम सोमवार होने के कारण सेकड़ों महिला सहित पुरूष ने शिवगंगा में स्नान कर शिवगंगा से गर्भ गृह तक दण्ड करते हुये देखे गये और बाबा को प्रणाम किया।

सजी है फुलों की दुकान -

सावन महिना आते ही दर्जनों फुल विक्रेता के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है कि उनका फुल का व्यवसाय अच्छा चलता । सावन माह में बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में होती है जिसे फुल विक्रेता विभिन्न प्रकार के फुल बेचकर अपना और अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं। 

Sunday, 29 July 2018

मटेश्वर धाम में प्रथम सोमवारी की सभी तैयारी पूर्ण,हजारों श्रद्धालुओं करेंगें जलाभिषेक

मुंगेर के छर्रापट्टी से जलभर डाकबम काबरिया शिवलिंग पर करेंगे जलाभिषेक

दिन में एसडीओ करेंगे एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का उद्घाटन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट :-

मिनी बाबा धाम के रूप में प्रसिद्धी प्राप्त कर चुके सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बलवाहाट स्थित बाबा मटेश्वर धाम मंदिर में सावन की पहली सोमवारी को होने वाले जलाभिषेक को लेकर प्रशासनिक तैयारी पुरी कर ली गई है। 
डाक बम से लेकर सामान्य भोले भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर की रंग रोगन के साथ विशेष रूप से सजाया धजाया गया है। 

वही सोमवार से शुरू होने वाले श्रावणी मेले का भी शुभारंभ किया जायेगा। एसडीओ अरविंद कुमार मेले का फीता काट उद्घाटन करेंगे। जानकारों की माने तो इस साल गत वर्ष से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं। इस वार पिछले वर्ष के पांच सोमवारी के बदले चार सोमवारी का ही संयोग बना हैं।
बाबामटेश्वर धाम कांठो –

जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कांठो पंचायत के बलवाहाट बाज़ार से दक्षिण-पश्चिम एक किलोमीटर दुरी पर स्थित “श्री श्री 108 मटेश्वरधाम महादेव” की न केवल महिमा अपरमपार है बल्कि यहाँ की इस ऐतिहासिक व अदभुत अस्ट पहल शिवलिंग श्रद्धालु सहित पुरातात्विकविदों के लिए भी आकर्षण व शोध का विषय है।

शिवलिंग की खासियत –
मटेश्वर धाम स्थित शिवलिंग
सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल मुख्यालय से महज 9 किलोमीटर पश्चिम बलवाहाट बाज़ार से ठीक सटे काठो गाँव स्थित “श्री श्री 108 मटेश्वरधाम महादेव” के शिवलिंग का आकार अस्ट पहल है, इतिहासकार का भी  मानना है कि यहाँ की शिवलिंग स्वंय अंकुरित होकर प्रकट हुआ है और इसका ताल्लुक पाताल से है, जबकि शिवपुराण में भी इस कदर के प्रकृति वाली शिवलिंग का बखान है,कहा जाता है कि पृथ्वी व पाताल से जुड़ी इस प्रकार की विश्व की एकमात्र शिवलिंग मटेश्वरधाम महादेव ही है, सबसे खासियत यह है कि भीषण गर्मी व सूखे के दिनों में भी शिवलिंग के चारो ओर जल का स्तर उपर उठ जाता है, जबकि ठीक विपरीत बरसात व सावन-भादो में इसका जल स्तर घट जाता है, अस्ट पहल वाले इस शिवलिंग की उपरी भाग गोलाई में है और इसका अर्घा भी आठ पहल की है, अर्घा का स्पर्श मुख्य शिवलिंग से शुन्य की तरह है, जिसमे जल हमेशा लबालब भरा रहता है, इस शिवलिंग की गहराई का अब-तक पता नहीं चल सका है,”श्री श्री 108 मटेश्वरधाम महादेव” मंदिर परिधि के इर्द-गिर्द खुदाई में  कुऑ निकलना आम बात है।

मटेश्वरधाम मंदिर में  कब लगती है श्रद्धालुओं की भीड़ –  
श्रावण मास की हरेक सोमवारी के अलावे भादो मास की रविवार एवं नरक निवारण चतुर्दशी,महाशिवरात्रि जैसे पर्व के मौके पर  आम श्रद्धालुओं की भाड़ी भीड़ पूजां-अर्चना और जलाभिशेष के लिए उमड़ती है, बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी दर्शन के लिए पदार्पण हो चूका है।

कब हुआ संतो का पदार्पण –

काठो स्थित महादेव परिसर में सन 1962 में कुंजनवाह यज्ञ का आयोजन हुआ था और कहा जाता है कि इस कुंजनवाह यज्ञ में बाबा  मटेश्वर स्वंय न केवल नेतृत्व किये बल्कि इलाके के 25 कीर्तन मंडलियो को आमंत्रित कर यज्ञ को सफलीभूत किया,इसके अलावे वर्ष 2003 में जगतगुरु बासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने इस शिवलिंग के दर्शन के बाद अदभुत व आकर्षण से ओतप्रोत बताया था।

कावरियो की श्रावण मास में जलाभिषेक को उमड़ती है भीड़ –

मुंगेर स्थित छरा पट्टी और पौराणिक नाम राजघाट से कावरियो की टोली उतर्वाहिनी गंगा से जल भरकर 80  किलो मीटर पांव पैदल चलकर श्रावण मास की हरेक सोमवारी को “श्री श्री 108 बाबा मटेश्वरधाम महादेव” मंदिर पहुच कर बाबा की जयघोष के साथ जलाभिशेष  करते है।

Friday, 27 July 2018

बाबा मटेश्वरधाम की जमीन हड़पने की मची है होड़, प्रसाशन मुकदर्शक

कहीं मिट्टी डालकर फुस का दुकान बन रहा है तो कहीं बकायदा पक्के मकान

मटेश्वरधाम मंदिर में हर तरफ मची है लूट भक्तों के आस्था के साथ हो रहा खिलबाड़

सिमरी बख्तियारपुर ( सहरसा) से ब्रजेश भारती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के कांठो पंचायत स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वरधाम मंदिर क्षेत्र के आसपास की जमीन हड़पने की होड़ मची है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई देखने वाला नहीं है।
परिषर क्षेत्र में कहीं पक्का मकान तो कहीं मिट्टी भराई कर कच्चा दुकान बनाया जा रहा है। हालांकि एसडीओ ने स्थानिय ओपी पुलिस को सक्त हिदायत देते हुए किसी भी तरह के स्थाई एवं अस्थाई निर्माण पर रोक लगाने की बात कही है। 

किन किन तीन स्थानों पर हो रहा निर्माण -
मंदिर परिसर क्षेत्र के तीन स्थानों पर निर्माण कार्य हो रहा है जिसमें बाढ़ आश्रम स्थल के समीप एक दबंग व्यक्ति हरे राम पंडा के द्वारा स्थाई पक्का ईट सिमेन्ट से बकायदा घर का निर्माण कर रहा है।

दुसरा निर्माण कार्य अभी कुर्सी तक हुआ है यह निर्माण कार्य मंदिर मुख्य गेट जाने वाली सड़क के पूरब की ओर है। हालांकि इस निर्माण पर एसडीओ ने रोक लगा रखा है।
तीसरा अस्थाई निर्माण मंदिर गेट जाने से पहले दस कदम पहले सड़क के पश्चिम दिशा में किया गया। पहले बकायदा मिट्टी भराई गई फिर अस्थाई तिरपाल डालकर घर बनाया गया है। निर्माण कर रहे मजदूरों ने बताया कि दुकानदार बनाया जा रहा है। लेकिन सुत्रों की माने तो यह जमीन हड़पने की शुरुआत है बाद में धीरे-धीरे अंदर अंदर पक्का निर्माण कर लिया जायेगा।

क्या कहना हैं न्यास समिति का -

इस निर्माण के संबंध में न्यास समिति के सचिव जितेंद्र सिंह बधेल से पुछे जाने पर बताया कि एक निर्माण पर एसडीओ ने रोक लगा दी है। वही एक स्थान पर मेले को लेकर दुकानदार बनाया गया है।
वही पक्का निर्माण के संबंध में कहा कि इस संबंध में कई बार लिखित रूप से पटना सहित स्थानिय प्रशासन को दिया गया है चुंकि वह निर्माण मंदिर में रहने वाले पंडा परिवार के द्वारा ही किया जा रहा है तो हम ज्यादा क्या कर सकते हैं जब वरीय लोग कुछ कार्यवाही नहीं करते।

क्या कहते एसडीओ -

इस संबंध में जब एसडीओ अरविंद कुमार को जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत बलवाहाट ओपी पुलिस को फोन कर किसी प्रकार के निर्माण पर रोक लगाने की बात कही। 

क्या कहते हैं हरे राम पंडा -

निर्माण कर रहे हरे राम पंडा ने बताया कि यहां उसके बाप दादा रहते चले आ रहे हैं जहां घर बना रहे हैं वह मेरी जमीन है मैं अपनी जमींन पर घर बना रहा हूं। हालांकि उन्होंने किसी प्रकार के कागजात नहीं दिखाया।

क्या है मसला -

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा मटेश्वरधाम मंदिर को स्थानिय दान कर्ता भू स्वामी ने कई एकड़ जमीन दे रखा है लेकिन कागजी एवं कानूनी बाधा की वजह से कई प्रकार के कानुनी अड़चन लगा है। 

सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस जमीन को पंडा अपना होने का दावा कर रहे हैं वह नये सर्वे के अनुसार है। यहां बताते चलें कि नये सर्वे नोट फाईनल की श्रेणी में अभी तक है। नये सर्वे के किसी भी दावे को सरकारी मान्यता नहीं है।  अभी भी सन 1902 ई के सर्वे को ही वैद्य माना जाता है ऐसे में पंडा का दावा निराधार है। उसके द्वारा किया जा रहा निर्माण अतिक्रमण माना जाएगा। 

Sunday, 22 July 2018

भाभी ने ननद को खाने में दिया जहर,अस्पताल में भर्ती

इलाज के बाद होश में आई पीड़ीत ननद ने भाभी पर दर्ज कराई केश 

बलवाहाट ओपी क्षेत्र के हरियो गांव की घटना

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

बलवाहाट ओपी क्षेत्र के हरियो गांव की एक लड़की को उसके ही  भाभी के द्वारा खाना में जहर डालकर जान से मारने का असफल प्रयास किया गया है। लड़की के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
बलवाहाट ओपी क्षेत्र के हरियो गांव निवासी माहेश्वरी साह की करीब 18 वर्षीय पुत्री रतन कुमारी ने सहरसा थाना की पुलिस को कोसी आईसीयू सेंटर नया बाजार सहरसा के आईसीयू में दिये अपने बयान में कहा है कि दिनांक 13 जून को समय करीब 12 बजे दिन में मेरी भाभी अंजनी देवी पति पिन्टू साह मुझे खाने के लिए चावल और दाल दी। जिसे खाने के करीब 5 मिनट बाद मुझे सर में चक्कर जैसा महसूस होने लगा तो मैं बलवा चौक के पास आ गई तथा थाना के समीप बेहोश हो गई बाद में जब मुझे होश आया तो मैं अपने आपको कोसी आईसीयू अस्पताल में पाई। वहीं मेरे पिताजी बताए कि तुम थाना के पास बेहोश होकर गिरी हुई थी। मुझे संदेह है कि मेरी भाभी अंजनी देवी मुझे चावल-दाल में जहर देकर मुझे खिला दी है। चूंकि वह मुझे पहले से ही हमेशा डांटती-फटकारती एवं झगड़ा करती थी।
इस बावत थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन किया जा रहा है।

Thursday, 12 July 2018

बलवाहाट में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

चाक चौबंद प्रशानिक तैयारी के बीच स्थाई कुछ लोगो को दिया गया दो दिनों की मोहलत

स्थानिय दुकानदार ने भी किया प्रशासन को मदद,सुन्दर बाजार दिखने की ओर अग्रसर बलवाहाट

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

प्रखंड के बलवाहाट ओपी क्षेत्र के एनएच 107 से बलवाहाट बाजार की ओर जाने वाली सड़क में वर्षो से अतिक्रमण कर अधिपत्य जमा चुके अतिक्रमणकारियों पर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला।
प्रशासन ने पूर्व ही अतिक्रमित जमीन की मापी अमीन के द्वारा करा स्थान चिन्हित कर दिया था।

सिमरी बख्तियारपुर अंचलाधिकारी धर्मेन्द्र पंडित की अगुवाई में चलाये गये इस अभियान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम कर रखा था भारी संख्या में पुलिस बल के साथ महिला पुलिस की भी नियुक्ति कर रखी थी। हलांकि स्थानिय दुकानदार एवं लोगों ने बढचढ कर अतिक्रमण खाली कराने में प्रशासन की मदद करते नजर आये। 

अंतलाधिकारी ने बताया कि कुछ लोग एवं स्थाई दुकानदारों को खुद से चिन्हित स्थान तक अतिक्रमण खाली करने का मौका दो दिनों का दिया गया है।

बाजार निवासी प्रियनंदन गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, राजेश स्वर्णकार, विनोद स्वर्णकार सहित अन्य ने कहा की हमलोग को जितना अमीन द्वारा नापी किया गया उसे खाली कर दिये है। वही उच्च विद्यालय सहित आसपास के सारे जगहो पर बुलडोजर से खाली करवा  दिया गया है। 
आज के भीषण गर्मी में भी बलवाहाट ओपी प्रभारी सहित सिमरी बख्तियारपुर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही वही विधी व्यवस्था को देखते रहे है। स्थानिय दुकानदार भी प्रशासन को भरपुर मदद करने में लगे रहे है।अंचलाधिकारी ने कहा की अभी और लोगो को कहा गया है, समय से पहले सभी तरह के अतिक्रमण से खाली करवा लिया जायेगा।

Thursday, 7 June 2018

अंततः प्यार की हुई जीत, प्रेमिका ने प्रेमी को बनाया पति

दो दिनों तक पुलिस के समक्ष चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच मटेश्वरधाम मंदिर में हुई शादी

चुपके चुपके शादी करने पहुंचे थे मंदिर चढ़ गया था पुलिस के हत्थे

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

कहां गया है दिल से किया गया सच्चा प्यार मुकाम हासिल करता है। हालांकि मुकाम हासिल करने में कठिनाई बहुत होती है लेकिन फिर जीत प्यार की ही होती है। और हुई है। 

सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना थाना क्षेत्र के बलवाहाट ओपी क्षेत्र में दो दिनों तक चला हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत गुरूवार को हो गया। सुखद बात यह रही कि अंततः जीत प्यार की हुई एक प्रेमी युगल सदा के लिए पति पत्नी बन मिशाल कायम कर दिया।
हुआ यूं कि एक प्रेमी युगल पंचगछिया के पटौरी निवासी संतोष वर्मा की पुत्री श्वेता उर्फ पुजा वर्मा एवं जिले के ही नवहट्टा प्रखंड के ब्राह्मण टोला निवासी अजय कुमार महतो के बीच कुछ दिनों से प्यार परवान चढ़ रहा था जो शादी में परिणत हो पति पत्नी बनने की ओर अग्रसर हो गया। 

मंगलवार को प्रेमी युगल शादी करने के लिए बलवाहाट स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वरधाम मंदिर पहुंच गया लेकिन प्रेमिका के पास तस्तावेज नहीं करने एवं भाग कर शादी करने की भनक मंदिर प्रबंधन को होने के बाद स्थानिय ओपी पुलिस को सुचना दी गई तो पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत में ले मामले की छानबीन में जुट गई। 
बुधवार सुबह दोनों के परिजनों को जानकारी मिलने पर ओपी पहुंच स्थिति से अवगत हुआ। 

प्रेमिका की मां ने अपनी पुत्री को काभी समझाया पर परवान चढ़ चुके प्यार कहां कुछ सुनने को तैयार था। प्रेमिका ने कही मर सकते हैं लेकिन अपने प्रेमी को छोड़ नहीं जायेंगे। चुंकि पुत्री की खुशी व बालिग होने के आगे माता पिता को झुकना पड़ा और शादी को रजामंदी हो पुलिस को लिखित दे पुत्री मोह त्याग वापस चली गई। 

वही रजामंद प्रेमी के परिजनों ने दोनों को मंदिर में बाबा मटेश्वरधाम के समक्ष परिणय सूत्र में बांध सिंन्दुर दान करवा अपने साथ घर ले चले गए। 
इस सब हाई वोल्टेज ड्रामे का गवाह बलवाहाट ओपीध्यक्ष पंचलाल यादव बने हालांकि पुलिस की इस कार्यशैली की तारिफ भी कई लोगों ने किया। 

प्रेमिका ने बताई कि मेरी मां जिस विद्यालय में शिक्षिका है उसी में मेरे प्रेमी का बहनोई भी शिक्षक है। अपने बहन के यहां आने जाने के क्रम में आंख मिली और प्यार हो गया। हमलोग शादी करने को तैयार हो यहां आये थे। 

Monday, 4 June 2018

नाबालिग लड़की का बाईक सवार दो भाईयों ने किया....

बलवाहाट ओपी क्षेत्र के एैनी रूद्रस्थान की घटना, बरामदगी के लिए छापेमारी

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवाहाट ओपी अन्तर्गत महम्मदपुर पंचायत के एैनी रूद्रस्थान गांव में बुधवार को गांव से एक नाबालिग लड़की का बाईक सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया है। अपहरण कर्ता दोनों युवक आपस में सहोदर भाई हैं।
सुत्रों की माने तो अपहरण का यह मामला प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतित हो रहा है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है वहीं गिरफ्तारी व बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

इस संबंध में पीड़ित लड़की के पिता ने बलवाहाट ओपी में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करा अपनी पुत्री का सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
दिये गये आवेदन में पीड़ित के पिता ने कहा है कि 30 मई की सात बजे शाम 14 वर्षीय पुत्री शौच करने के लिए बाहर गई थी। जब देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो काफी खोजबीन करने लगे तो पता चला कि गांव के ही मनटुन साह का दोनों पुत्र विकेश कुमार व राजेश कुमार  मोटरसाइकिल से पुत्री को पश्चिम की दिशा में ले गया है। हम इस बात को लेकर मनटुन साह के घर गया तो कुछ सुनने के बदले बोला जहां जाना है जाओ जो करना है करो और गाली गलौज करते हुए भगा दिया।
इस संबंध में ओपीध्यक्ष पंचलाल यादव ने कहा कि दिये गये आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर पुलिस अपहृत व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है जल्द लड़की को बरामद कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया जाएगा।

Sunday, 3 June 2018

दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट व गोलीबारी, छः गिरफ्तार

एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवाहाट ओपी क्षेत्र के बसंतपुर गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में जमकर हुई मारपीट व गोलीबारी। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वहीं ओपी में दोनों पक्षों की ओर से हूई प्राथमिकी दस लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया । वहीं एक पक्ष के राजेंद्र यादव ने ओपी में दिए आवेदन में कहा कि शुक्रवार को मेरे घर की छत ढलाई थी जिसमें हमारे रिश्तेदार भी पहूंचे थे एक रिश्तेदार मंटून यादव खाना खाकर गांव के ही रामचंद्र यादव के घर पर सोने चला गया सुबह पता चला कि रात में मेरे रिश्तेदार के साथ मारपीट की गई जिसे लेकर शनिवार को पंचायत बैठी जिसमें गुड्डू उर्फ छोटू राय , आशिष यादव , सौरभ यादव , राणा यादव , नीतीश यादव और सुरज यादव नोंकझोंक करते हुए गोलीबारी करने लगे ।

वहीं दूसरे पक्ष की पीड़ित महिला ने बताया कि शुक्रवार की रात मैं अपनी सास के साथ सोई हुई थी तभी मंटून यादव मेरे घर में घुस गया और घर में रखे बक्सा तोड़फोड़ करने लगा जिससे मेरी नींद खुल गई तो उसने बूरी नियत से मेरे साथ छेड़खानी करने लगा जब मैं मेरे द्वारा शौर मचाने पर मेरी सास की नींद खुल गई तो वह वहां भाग निकला जिसे लेकर हमारे घर वाले उसके रिश्तेदार के घर पहूंचकर उसकी शिकायत की तो उल्टे मंटून यादव, राजेंद्र यादव , बबलू यादव , रबेन यादव गाली गलौज करते मारपीट कर गोलीबारी करने लगे । जिसमें सभी लोग जान बचा कर वह निकल गए ।

वहीं ओपी अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर मिले आवेदन पर दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर गुड्डू उर्फ छोटू राय ,आशिष यादव , सौरभ यादव , राणा यादव , नीतीश यादव और सुरज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और गोलीबारी की सूचना मिली पर मौके वारदात से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है ।

Friday, 18 May 2018

एस ड्राईव : दो दर्जन से अधिक गिरफ्तार ढ़ेड दर्जन को थाने से बेल

सहरसा के नये एसपी का दिखने लगा एक्शन, अपराध पर लगाम लगाने का अभियान शुरू

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा के नये एसपी राकेश कुमार का एक्शन अब धीरे धीरे दिखने लगा है। अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में उठाए जा रहे कदम के रूप में गुरुवार रात्रि जिले भर में एस ड्राईव अभियान चलाया गया। 
इस एस ड्राईव अभियान के बख्तियारपुर व बलवाहाट क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर 25 लोगों को हिरासत में लिया जिससे 18 लोगों को रिकॉल बेल थाने से दे दिया गया।

बख्तियारपुर पुलिस ने छापेमारी कर कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। 14 लोगों की गिरफ्तारी में से पुलिस ने 9 लोगों को रिकाॅल के आधार पर थाने से ही बेल देकर छोड़ दिया है। वहीं 5 अभियुक्तों को शुक्रवार को न्यायालय पुलिस के द्वारा भेज दिया गया है। जिसमें गत दिनों हुई भटौनी पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज यादव से दो लाख की लूट मामले में एक टेम्पो चालक सहित मारपीट मामले के अभियुक्त व वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि 16 मई को एनएच- 107 स्थित रानीबाग बाजार में भटौनी पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज यादव के डिक्की से उड़ाए गये दो लाख रूपया नकदी मामले में बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के बनमा गांव निवासी टेम्पो चालक विकास यादव को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावे भटपुरा निवासी विजेन्द्र यादव एवं धनिकलाल यादव को जमीनी विवाद मामले में गिरफ्तार किया गया। जिसकी गिरफ्तारी के दौरान मारपीट क्रम में घटना स्थल पर से एक जिंदा कारतूस सहित एक खोखा बरामद किया गया। वहीं एक फरार वारंटी दरोगी यादव और भेंस चोरी के मामले में पहाड़पुर गांव से अमर सादा को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पांचो गिरफ्तार अभियुक्तों को शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया गया है।

इधर बलवाहाट ओपी पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 11 लोगों को विभिन्न जगहों पर से गिरफ्तार किया है। जिसमें से 9 लोगों को रिकाॅल के आधार पर ओपी से ही बेल देकर छोड़ दिया गया है। वहीं दो अभियुक्तों को शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया गया है।

ओपीध्यक्ष पंचलाल यादव ने बताया कि ओपी क्षेत्र के सिसोनी निवासी मुमताज एवं मेनवा निवासी सिकंदर मिस्त्री को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया गया है।

Friday, 13 April 2018

पत्नी की हत्या का आरोपी बदमाश रौशन सिंह ने किया आत्मसमर्पण

मेंने पत्नी को नहीं मारा वह जहर खा कर मरी है : रौशन

हत्या, लूट, रंगदारी सहित अन्य मामलों का है रौशन स्वामी

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

पत्नी की हत्या का नामजद आरोपी बनने के दुसरे दिन प्रखंड के बलवाहाट ओपी क्षेत्र के भौटिया गांव निवासी बदमाश रौशन सिंह ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
ओपीध्यक्ष पंच लाल यादव ने आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस दबीश की वजह से वह आत्मसमर्पण किया है। उसे हिरासत में ले न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

रौशन सिंह पर करीब एक दर्जन से अधिक अपराधीक मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस को इसकी तलाश थी।

वही बलवाहाट ओपी में मीडिया को बताया कि मेने पत्नी की हत्या नहीं की है वह जहर खा कर मरी है। घटना के समय हम तो बेगूसराय में थे। जब तक हम वापस आये तब तक शव को जलाने के लिए ले जाया जा चुका था।
वही बलवाहाट ओपीध्यक्ष ने बताया कि रौशन सिंह की पत्नी का पोस्टमार्टम बाद उसके परिजनों को सौं दिया गया है। पुलिस इस मामले को हर बिन्दू कओ नजर में रख जांच कर रही है।

Thursday, 12 April 2018

बदमाश रौशन सिंह ने पत्नी की हत्या कर शव को जलाने का किया असफल प्रयास

चिता में लगी आग को बुझा पुलिस ने शव किया बरामद

कुख्यात रौशन सिंह (भौटिया)पर है आधा दर्जन से अधिक अपराधीक मामले दर्ज

मृतिका के पिता मधेपुरा जिला के सिमराहा गांव निवासी ने बलवाहाट ओपी में दर्ज कराया मामला

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट :-

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवाहाट ओपी अन्तर्गत भौटिया गांव निवासी कुख्यात बदमाश रौशन सिंह ने अपनी पत्नी निक्की देवी (28 वर्ष) की हत्या सहरसा स्थित आवास पर कर दिया।
हत्या के बाद आनन फानन में शव को सहरसा से अपने गांव भौटिया(बलवाहाट) लाकर एक आम के बगीचे में शव को जलाने का प्रयास कर रहा था। तभी बलवाहाट ओपी पुलिस परिजनों की सुचना पर पहुंच जलती चिता की आग को बुझा अधजले शव को कब्जे में ले पोष्टमार्टम हेतु सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया है।

वही मृतिका के पिता मधेपुरा जिला के सिमराहा गांव सुनील कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर रौशन सिंह सहित परिजनों को हत्या का नामजद आरोपी बनाया गया है। वही बख्तियारपुर पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर सत्य नारायण राय स्वयं घटना स्थल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।
मृतिका का फाईल फोटो
दर्ज मामले के अनुसार क्या है मामला -

घटना के संबंध में कहा गया है कि 12 अप्रैल की सुबह निक्की देवी के परिजनों को जानकारी मिली कि बीती रात दामाद रौशन सिंह द्वारा निक्की के साथ मारपीट की गई। जिसकी वजह से वह जख्मी हो गई और उसकी ईलाज के अभाव में मृत्यु हो गई।जिसके बाद अहले सुबह जब पिता,भाई सहित अन्य परिजन भोटिया पहुंचे तो गांव के आम के बगीचे में दामाद रौशन सिंह, निरंजन सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर निक्की के शव को जला रहे थे।जैसे ही इन लोगों नजर पड़ी तो सभी भाग गए।जिसके बाद हमने बलवा ओपी पुलिस को जानकारी दी और पुलिस के समक्ष मिट्टी खुदवा शव को निकलवाया गया।
मृतिका का दोनों पुत्र
शव मिलने की सूचना पर इंस्पेक्टर सत्य नारायण राय, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रनवीर कुमार, बलवाओपी अध्यक्ष पंचलाल यादव घटना स्थल पहुंच अधजले शव को मिट्टी के अंदर से निकाल मामले की जांच शुरू कर दिया है।