Showing posts with label राष्ट्रीय. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय. Show all posts

Monday, 28 January 2019

समता पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस का निधन

88 वर्ष की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

डेक्स से मीडिया रिपोर्ट :-

समता पार्टी के संस्थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का सोमवार की सुबह 7 बजे निधन हो गया.  जॉर्ज फर्नांडिस ने 88 वर्ष की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।
वो अल्जाइमर नाम की बीमारी से परेशान थे और उन्हें स्वाइन फ्लू भी था. आखिरी बार वो अगस्त 2009 से जुलाई 2010 के बीच तक राज्यसभा सांसद रहे थे. आपको बता दें कि जॉर्ज फ़र्नान्डिस का जन्म 3 जून 1930 को हुआ था.वे श्रमिक संगठन के भूतपूर्व नेता, तथा पत्रकार थे वे राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं. उन्होने समता पार्टी की स्थापना की इसके साथ ही वे भारत के केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में रक्षामंत्री, संचारमंत्री, उद्योगमंत्री, रेलमंत्री आदि के रूप में कार्य कर चुके हैं. जॉर्ज फर्नांडिस चौदहवीं लोकसभा में मुजफ़्फ़रपुर से जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर सांसद चुने जा चुके हैं. वे 1998 से 2004 तक की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की केन्द्रीय सरकार में रक्षा मंत्री थे।

मुंबई को बंद करने वाले पहले मजदूर नेता, नौ बार सांसद, कारगिल और पोखरण के समय के रक्षामंत्री, 32 से ज्यादा बार सियाचीन जा चुके रक्षामंत्री, अटल जी के संकटमोचक, जमीन से जुडे हुए राजनेता जॉर्ज फर्नाडिस का निधन पर देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी।    

#विनम्रश्रद्धांजलि..

Saturday, 8 December 2018

सोनिया गांधी का आज 72वां 🎂जन्मदिन, पीएम👤 मोदी ने दी 💐बधाई

देश के पीएम का पद ठुकरा मनमोहन सिंह को बना पीएम चर्चा में रह चुकी है

राष्ट्रीय डेक्स से रिपोर्ट :-
यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का आज यानी रविवार को 72वां जन्मदिन है। 9 दिसंबर, 1946 को इटली में जन्मी सोनिया गांधी वरिष्ठ भारतीय राजनेता हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पत्नी हैं। प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, वो उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
यहां देखें ट्वीट-
https://twitter.com/narendramodi/status/1071599324147019777?s=19

कांग्रेस सोनिया गांधी के जन्मदिन को सांप्रदायिक सद्भाव दिवस के तौर पर मना रही है। पार्टी के तमाम छोटे-बड़े नेता सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उनके आवास के बाहर सुबह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।