हाटे-बजारे एक्सप्रेस ट्रेन के आगे सिर रख जीवन लीला की समाप्तमृ, मृतक युवक की नहीं हो पाई पहचान
सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
आज के युवाओं में सहन शक्ति की कमी साफ देखी जा सकती है, छोटे मोटे लड़ाई झगड़े से लेकर अन्य किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना लगता है इनके वस की बात नहीं रही है।
ऐसे युवा बिना सोचे समझे जीवन का अंतिम फैसला ले मौत को गले लगा रहे हैं।
ताज़ा मामला पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड के पर देखने को मिला। इस रेलखंड के सहरसा जिले अन्तर्गत आने वाले सुलिन्दाबाद के समीप रेल की पटरी पर सिर रख अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
घटना उस वक्त की है जब सहरसा से सियालदह जा रही हाटे बाजारे एक्सप्रेस सुलिन्दाबाद रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी। आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक ने ट्रेन को आता देख जानबूझ कर सिर पटरी पर रख खुदखुशी कर ली। घटना की सूचना आसपास के लोगों को मिलने पर आमजनों की भीड़ मृतक को देखने के लिए उमड़ पड़ी।
हालांकि देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी थाना अध्यक्ष पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मृतक के शिनाख्त सहित घटना की छानबीन में जुटी है।


No comments:
Post a Comment