Showing posts with label सौनवर्षाराज. Show all posts
Showing posts with label सौनवर्षाराज. Show all posts

Wednesday, 11 July 2018

बेटा बना हैवान : जमीन की लालच में बुजूर्ग बाप को गोली मार मौत के घाट उतारा

दो कट्ठा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद,पूर्व में भी बाप को मार दी थी गोली

सहरसा से सहयोगी संवाददाता की रिपोर्ट :-

जमीन की लालच में एक बेटा बना हैवान.....आपसी जमीनी विवाद में एक कलयुगी पुत्र ने अपने बुजुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना बीते देर रात सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के टेहरा गांव के फुदकीचक टोला की है। मृतक का नाम मो. नईम  उद्दीन (70 वर्षीय) है, जो फुदकीचक टोला के ही रहने वाले थे। घटना के संबंध में बताया जाता है की मृतक नईम उद्दीन के चार पुत्रों में तीसरे पुत्र मो. मंजूर व उनके पिता के बीच दो कट्टा जमीन को लेकर पूर्व से ही विवाद चला आ रहा था।


बताया जाता है की आरोपी पुत्र द्धारा इससे पूर्व भी अपने पिता पर गोली चलाई गई थी जिसमे वो बाल - बाल बच गए थे। वहीं आरोपी पुत्र अपने पिता को बार - बार जाम मारने की धमकी दे रहा था। इसी क्रम में बीते देर रात मो. मंजूर ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।  मृतक को दो गोली मारी गई है। घटना के बाद से आरोपी पुत्र फरार बताया जा रहा है। 

वहीं घटना की सुचना मिलने पर पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Friday, 16 March 2018

आग से आधा दर्जन घर राख,मवेशियों की हुई मौत

जबतक आग पर ग्रामीण पाते काबू लाखों की सम्पति जलकर हो गया राख

सहरसा : भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के काशनगर ओपी क्षेत्र के अरसी गांव में शुक्रवार दोपहर एक आग की चिंगारी ने करीब आधा दर्जन आशियानें को अपने आगोश में लाखों की सम्पति जला कर राख कर डाली।
अग्निकांड से घर में रखें कपड़ा,अनाज सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। यहां तक तन में जो वस्त्र थे उसके शिवाय पानी पीने को भी लाले पड़ गये।
अगलगी की घटना उस वक्त घटित हुई जब आसपास के पुरूष लोग पड़ोस में हुई एक मौत के अंतिम संस्कार में शामिल होने चले गये थे। जब तक वो लोग को आग लगने की जानकारी मिलती तब तक आग ने अपना काम पुरा कर लिया। वही इस आग में दो मवेशियों की झुलसने से मौत होने की बात कही जा रही हैं। इस अगलगी की घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
हालांकि आग कैसे लगीे यह स्पष्ट नही हो पाया है। स्थानिय नेताओं ने अंचलाधिकारी से अग्निपीड़ीतों को अबिलंब राहत मुहैया कराने की मांग की है।