Showing posts with label बिहार. Show all posts
Showing posts with label बिहार. Show all posts

Wednesday, 30 January 2019

दुष्कर्म का वीडियो बना सालों तक दो सगी बहनों से यौन शौषण करने वाला बाबा गिरफ्तार

आशाराम, राम-रहीम के बाद अपने चेलियों से दुष्कर्म के आरोप में नया नाम जुड़ गया बाबा मनमोहन दास

सहरसा डेक्स से रिपोर्ट :-

आशाराम बापू व राम रहीम की कड़ी में एक और बाबा का नाम जुड़ा है। ताजा मामला बिहार के एक दुष्कर्मी बाबा का है। मधुबनी की दो बहनों ने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने तथा उसके आधार पर सालों तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सुपौल के महिला थाने में घटना की एफआइआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने बाबा को मधुबनी स्थित उसके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया है।
बाबा पर लगे हैं ये गंभीर आरोप-

मिली जानकारी के अनुसार विश्व कबीर विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा मनमोहन दास पर मधुबनी की दो सगी साध्वी बहनों से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने बड़ी बहन का दो साल और नाबालिग छोटी बहन का आठ साल तक यौन शोषण किया। उसपर दुष्कर्म का वीडियो बनाने, उसे वायरल करने और हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म के आरोप हैं। पुलिस ने उसे मधुबनी के फुलपरास स्थित उसके आश्रम से मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बाबा का भारत ही नहीं, नेपाल में भी कई जगहों पर आश्रम हैं।

ऐसे बाबा से जुड़ा दोनों बहनों का परिवार-

मूलत: मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र निवासी दोनों बहनें लुधियाना (पंजाब) में परिवार के साथ रहती हैं। वर्ष 2009 में बाबा मनमोहन के प्रवचनों से प्रभावित होकर उनके पिता कबीर विचार मंच से जुड़े। कुछ ही महीने बाद दोनों बहनों ने साध्वी बनने का निर्णय लिया। इस दौरान बाबा मनमोहन को दोनों बहनों के पिता अपने घर लुधियाना भी ले गए।
सेवा के बहाने किया गंदा काम-

फरवरी 2016 में सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र के पचभिंडा स्थित अपने गांव के कबीर आश्रम में मनमोहन दास ने सत्संग और प्रवचन का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पीडि़त बहनों का पूरा परिवार भी पहुंचा। वहीं सेवा के बहाने उसने बड़ी बहन से दुष्कर्म कर उसका वीडियाे बनाया। किसी को इसकी जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने तथा उसे और उसके भाई की हत्या करने की धमकी भी दी। इसके बाद धमकी देकर वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। बाद में यह भी खुलासा हुआ कि बाबा उसकी बहन को ब्लैकमेल कर उसके साथ पहले से ही दुष्कर्म कर रहा था।

राम रहीम को सजा से मिली हिम्मत, पुलिस से की शिकायत-

इसी बीच बाबा राम-रहीम को सजा मिलने के बाद बड़ी बहन ने हिम्मत कर आपबीती छोटी बहन को सुनाई। इसपर उसने बताया कि बाबा उसका भी वर्ष 2010 से यौन शोषण कर रहा है। फिर दोनों बहनों ने ई-मेल के जरिये इसकी शिकायत पुलिस से की।
पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार-

सोमवार को एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी को ई-मेल मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे हौसला दिया। मंगलवार को बड़ी बहन ने सुपौल पहुंचकर महिला थाने में एफआइआर दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने बाबा को मधुबनी जिले के फुलपरास स्थित कबीर मंच के आश्रम से गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस देखते ही बाबा ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन उसे दबोच लिया गया।

निर्मली एसडीपीओ बैजनाथ सिंह ने बताया कि बाबा के खिलाफ महिला थाना सुपौल में दुष्कर्म का केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। फुलपरास की एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने फुलपरास थाना क्षेत्र स्थित कबीर विचार मंच के आश्रम से गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
श्रोत जागरण

Tuesday, 29 May 2018

सुबे में अब प्रत्येक शनिवार को हेलमेट डे मना होगी दो पहिया वाहनों की जांच

चालक व सवार दोनों को गुणवत्तापूर्ण हेलमेट पहनना हुआ अनिवार्य

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) Brajesh Bharti

सुबे में अब प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दो पहिया वाहन चालक व सवार के लिए हेलमेट डे मना वाहनों की जाएगी जांच।
राज्य परिवहन आयुक्त ने प्रत्येक शनिवार को हेलमेट डे मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सभी जिला के जिला परिवहन विभाग को आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि दो पहिया वाहन एवं उनके ऊपर सवार व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है। माननीय सर्वोच्चय न्यायालय के द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए गठित कमिटी के द्वारा भी हेलमेट पहनने का अनिवार्यता को लागू करने के संबंध में लगातार समीक्षा कि गई है।
हेलमेट नही पहनने के कारण बराबर दुर्घटना होती रहती है। जिससे सवार की मौत हो जाती है। दुर्घटना को रोके जाने के लिये हेलमेट की अनिवार्यता जरूरी है। ज़िले में पदस्थापित मोटर यान निरीक्षक, पर्वतन अवर निरीक्षक एवं पुलिस के सहयोग से हर मोटर सायकिल सवार के लिये हेलमेट डे के रूप में विशेष अभियान चलाकर हेलमेट पहनने की जांच की जाए एवं इसका पालन कराई से किया जाये। इनका अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाये।