सहरसा के अगवानपुर के समीप दिया घटना को अंजाम
सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-
सहरसा सदर थाना क्षेत्र के अगवानपुर कृषि महाविद्यालय के समीप शनिवार की देर संध्या बेखौफ हथियार से लेश बाईक सवार दो अपराधियों ने बाईक सवार को लूटने में विफल होने पर गोली मारकर जख्मी कर दिया।
राहगीरों ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाने के बाद उसका इलाज किया जा रहा है। वही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि नवहट्टा थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला निवासी रमेश वर्मा के पुत्र उज्जवल कुमार अपने गांव से बाईक पर सवार होकर सहरसा आ रहा था।जैसे ही अगवानपुर के समीप पहुंचा तो एक बाईक पर सवार दो हथियार लेश अपराधियों ने उसे हथियार का भय दिखाकर रोक लिया और लूटपाट करने लगा बिरोध करने पर गोली मार दी ।गोली दाहिने जांघ में लगी है तथा हथियार के बट से प्रहार कर सर को फोड़ दिया। जब उक्त मार्ग से अन्य वाहन की रोशनी आते देखा तो अपराधी भाग खड़े हुए।वहीं सड़क पर तड़पता जख्मी को लोगों द्वारा बाईक से सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका ईलाज चल रहा है।
इधर घटना की जानकारी पर पहुंचे सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी मामले छानबीन में जुट गया है।
सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-
सहरसा सदर थाना क्षेत्र के अगवानपुर कृषि महाविद्यालय के समीप शनिवार की देर संध्या बेखौफ हथियार से लेश बाईक सवार दो अपराधियों ने बाईक सवार को लूटने में विफल होने पर गोली मारकर जख्मी कर दिया।
राहगीरों ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाने के बाद उसका इलाज किया जा रहा है। वही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
इधर घटना की जानकारी पर पहुंचे सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी मामले छानबीन में जुट गया है।

No comments:
Post a Comment