Showing posts with label सहरसा/बिहरा. Show all posts
Showing posts with label सहरसा/बिहरा. Show all posts

Monday, 18 February 2019

कार में लदी 27 कार्टून में बंद 1088 बोतल अंग्रेजी शराब को पुलिस ने किया जप्त

सहरसा जिले के बिहरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सहरसा जिले में नहीं थम रहा है अबैध शराब का कारोबार, लगातार शराब बरामद का सिलसिला जारी

सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले में अवैध शराब का कारोबार बदस्तूर जारी है कोई ऐसा दिन नहीं होता है जब सहरसा जिले के किसी भाग से पुलिस या उत्पाद विभाग शराब बरामद नहीं कर रहा हो। मोटी कमाई एवं लचर कानूनी कार्रवाई व जल्द मिल जाने वाले जमानत की कार्रवाई से यह धंधा दिन दुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। 
ताज़ा मामला सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र से सामना आया है इसी कड़ी में सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के नंदलाली गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक मारुति कार में लदे 27 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
बिहरा थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि शराब कारोबार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के कार्रवाई में हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी मौके फरार होने में सफल रहा लेकिन पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है। जल्द इस कारोबार के पीछे लोगों का नाम सामने ला कार्रवाई की जाएगी। 
वही छापेमारी में जब्त एक हजार अठासी बोतल है जिसकी मात्रा 230 लीटर बताई जाती है। वहीं पुलिस फिलहाल आगे की कारवाई में जुट गई है।

Saturday, 20 October 2018

मेला देख लौट रही महिला को बाइक सवार ने मारा ठोकर,मौत

ठोकर मारने वाले बाइक व चालक का नही चला पता, जांच में जुटी पुलिस

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया वहीं दुर्गा पूजा मेला एक विवाहिता के अंतिम मेला बन गया। मेला देख वापस घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार धक्का मार दिया जिसका इलाज के क्रम में सदर अस्पताल सहरसा में मौत हो गई। 
घटना बीते देर रात सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के आरण गांव की है। मृतक महिला का नाम बेबी देवी बताया जाता है जो बिहरा थाना क्षेत्र के आरण गांव की रहने वाली थी। बताया जाता है की देर रात महिला दशहरा मेला देख कर घर लौट रही थी इसी दौरान आरण चौक के समीप अज्ञात बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में गम्भीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
वहीं घटना की सुचना मिलने पर पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि जल्द ठोकर मारने वाले बाइक व सवार का पता लगा लिया जाएगा। 

Friday, 19 October 2018

महिला का सड़क किनारे सन्देहास्पद स्थिति में शव बरामद, हत्या की आशंका

सुबह सबेरे टहलने के लिए निकली थी महिला, परिजनों का आरोप हत्या की गई है

पुलिस शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा मामले की जांच में जुटी

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तर गांव में शुक्रवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकली एक 45 वर्षीय महिला का शव सड़क किनारे संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया है। 
मृतक महिला का नाम शीला देवी बताया जाता है। जो सत्तर गांव के वार्ड नं दो के करने वाली है। घटना को लेकर मृतक महिला के परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की है। बताया जाता है बिहरा थाना अंतर्गत सत्तर गांव वार्ड नम्बर - 2 की रहने वाली शीला देवी हर दिन की तरह आज अहले सुबह घर से टहलने के लिए निकली जिसके बाद घर से कुछ दूरी पर शीला देवी का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। वहीं मृतक महिला के बेटे ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना से परिवार वालों में मातम पसरा हुआ है। वही स्थानिय लोगों में हत्या को लेकर चर्चा की जा रही है।