Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts
Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts

Saturday, 16 June 2018

इस भोजपुरी गानें को दस करोड़ से अधिक लोगों ने देखा,क्या आपने देखा..….!

राते दिया बुताके क्या क्या किया ...गाना हैं भोजपुरी फिल्स "सत्या"का

कापी - एडीट - पेस्ट न्यूज रिपोर्ट :-

जानी मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और पवन सिंह के हॉट वीडियो सॉन्ग ‘राते दिया बुताके’ ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।
‘राते दिया बुताके’ गाने में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और आम्रपाली दुबे हॉट डांस करते दिख रहे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 10 करोड़ 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।जी हां, भोजपूरी स्टार पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के एक सॉन्ग ने यू-ट्यूब पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस वीडियो को अब तक 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

आठ महीने पहले रिलीज हुए इस गाने की खास बात यह है कि इससे पहले किसी भी भोजपुरी सॉन्ग को इतने व्यूज नहीं मिले हैं।
बता दें कि पवन और आम्रपाली का ये वीडियो भोजपुरी फिल्म ‘सत्या’ का है। गाने के बोल हैं- ‘राते दिया बुता के क्या क्या किया’। गौर करने वाली बात यह है कि अब तक किसी भी भोजपुरी गाने को इतने व्यूज नहीं मिले हैं। यहां तक कि बहुत कम ही बॉलीवुड फिल्मों के गाने ऐसे हैं जिन्हें 10 करोड़ व्यूज मिले हैं। इतना ही नहीं, 10 करोड़ तक पहुंचने के बाद भी लोगों में इसका क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है।फिल्म के इस गाने में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे हैं, जो कि गाने में बहुत ही कमाल लग रहे हैं। आम्रपाली के मूव्स और फिल्म का म्यूजिक आपको बार-बार देखने और सुनने के लिए मजबूर कर देगा।

बता दें कि आम्रपाली दुबे ने तीन साल पहले भोजपुरी सिनेमा ने कदम रखा था और तभी से दिनों-दिन उनकी फैन फॉलिंग बढ़ती जा रही है। आम्रपाली ने साल 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ से फिल्मों में कदम रखा था।