Showing posts with label सहरसा/सोनवर्षाराज. Show all posts
Showing posts with label सहरसा/सोनवर्षाराज. Show all posts

Friday, 22 February 2019

डांसर को पिस्टल से नोट की गड्डी उड़ाने में लगी थी गोली, वायरल वीडियो आया सामने...!

गोली लगने के बाद स्टेज से नीचे गिरी नर्तकी,अफरा तफरी का हुआ माहौल

सहरसा से ब्रजेश भारती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के विराटपुर गांव में शादी समारोह में चली गोली से हुई नर्तकी (डांसर) की मौत मामले में पहली बार वह वीडियो सामने आ गया है जिसमें गोली लगते दिखाया गया है। 
संभवतः मोबाइल से रिकार्ड किया गया मात्र कुछ सेकंड के वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है किस प्रकार डांसर स्टेज से चंद सेकेंड बाद आने वाली मौत की उस गोली से अंजान होकर जबरदस्त अंजाम में अपने कला का नृत्य प्रस्तुत कर रही है। 
नृत्य प्रस्तुत करने के क्रम में स्टेज के सामने से बैठे एक सख्श उठता है अपने बांये हाथ में पिस्टल लिए दुसरे हाथ में नोटों के बंडल को उड़ाने के लिए गोली चला देता है। वह गोली सेकेन्ड के चंद लम्हों में डांस कर दी डांसर के सिर में जा लगती है। 
गोली लगने के बाद कुछ सेकेंड तक तो किसी को कुछ पता ही नहीं चलता है कि हुआ क्या है लेकिन चंद सेकेंड बाद सब कुछ सामने आ जाने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन जाता है और एक नर्तकी की जीवन लीला समय से पहले समाप्त की ओर पहुंच जाता है। 
इस वीडियो के बाद जिले के पुलिस कप्तान को अब इस मामले में कुछ दोषी को खोजने में हमें नहीं लगता कोई परेशानी होगी। अब देखना है कि अगला कदम पुलिस कप्तान महोदय का क्या होता है। 

डांसर मधु मौत मामले में सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष निलंबित, दो आरोपी गिरफ्तार

शादी समारोह में नलका लगा था शराब का, सैकड़ों राउण्ड चली थी गोली

जमुनिया गांव निवासी हरेन्द्र नारायण सिंह के पुत्र की हो रही थी शादी

पुलिस चाहे तो दो मिनट में सामने आ जाएगी पुरी घटना क्रम

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के विराटपुर गांव में हो रही एक शादी समारोह में हो रहे आर्केस्ट्रा में चली गोली से डांस कर रहे डांसर मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष सुमन कुमार को निलंबित कर दिया है।
वही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी सहसौल गांव निवासी संजीव कुमार सिंह व बिराटपुर गांव निवासी सरोज सिंह को गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में भेज दी गई है। 

वही दो दिनों से इस शादी समारोह की पुरी घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। हर्ष में हो रही फायरिंग की घटना कोई नई नहीं है। लाखों की शादी में हजारों की गोली चलाना आज शौक हो गई है। वही ऐसे समारोह में अपनी लाइसेंसी हथियार लेकर जाना आज शान बन गया है। 
वही आज के सोसल मीडिया में चल रहे चर्चा पर गौर करें तो पुलिस ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर मात्र खानापूर्ति का काम किया है। अकसर इस तरह की कार्रवाई पहले भी घटित बड़ी घटना में देखने को मिल जाता है। मामले को शांत करने के लिए वहां के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया जाता रहा है। 

इस पुरे मामले में बलि का बकरा जांबाज थानाध्यक्ष सुमन कुमार बन गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन कुमार रिस्तेदार की शादी समारोह में शरीक होने गए थे बकायदा इसके लिए उन्होंने छूट्टी ले लिया था। वही सोसल मीडिया में एक पत्रकार ने खुलेआम इस बात का जिक्र किया है कि इस शादी समारोह में पुलिस के एक अधिकारी मौजूद रहे थे।

अगर पुरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होती है तो बड़े मामले सामने आ सकते हैं चुंकि जब कोई बड़ी घटना होती है तो बहुत कुछ अनजाने बातें भी सामने आती हैं। इस पुरे मामले में पुलिस अगर चाहे तो दो मिनट में सब कुछ सामने आ सकती है। घटना के समय चल रहे दर्जनों मोबाइल वीडियो रिकार्डिंग व शादी समारोह में बुक किए गए वीडियो ग्राफी वालो की पहचान कर उससे वीडियो लेकर दूध का दूध पानी का पानी सामने लाया जा सकता है। 
अब देखना है कि जिले के वरीय अधिकारी थानाध्यक्ष को निलंबित कर और सभी आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्या इस पुरे प्रकरण में सभी दोषियों को सामने लाते हैं और इस समारोह में शामिल सभी लाइसेंसी हथियार वालो की पहचान कर उसके लाइसेंस को रद्द करते हैं ?

Saturday, 16 February 2019

घोर कलयुग : सम्पत्ति विवाद में सनकी पिता ने अपने पुत्र को कनपट्टी में गोली मार मौत के घाट उतारा

सनकी पिता ने कर रखी है दो शादी, दोनों पत्नियों को है दो-दो बच्चे

मृतक के दादा ने उसके नाम कर दी थी एक बीधा जमीन बना विवाद का जड़

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में कलयुगी पिता ने सम्पत्ती विवाद को लेकर अपने पुत्र को देर रात सुप्तावस्था में गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू सहरसा भेज दिया है वहीं घटना के एक नामजद आरोपी को पुलिस हिरासत में ले पूछताछ कर रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाहपुर गांव निवासी आरोपी पिता मंतोष यादव की दो शादी है। 
पहली शादी बिहरा थाना क्षेत्र के बलुवाहा गांव में ललीता देवी से किया था। जिसमें एक पुत्र दिलखुश कुमार व एक पुत्री खुशबू कुमारी है। वहीं मंतोष ने दूसरी शादी बरघूरा गांव निवासी योगेन्द्र यादव की पुत्री रानू देवी से भी बारह वर्ष पूर्व कर उसी के साथ रहने लगा। 
इधर दिलखुश भी अपने दादा के साथ गांव में ही रहता था। जहां पीछले तीन चार माह से सम्पत्ती विवाद को लेकर पिता पुत्र में विवाद चल रहा था। 
उक्त बात को लेकर पिता मंतोष ने अपने पुत्र दिलखुश को मौत की नींद सुलाने को ठान लिया। शनिवार की देर रात मृतक दिलखुश अपने चाचा संतोष के साथ दरवाजे पर सोया हुआ  था। अचानक मंतोष यादव ने दिलखुश के समीप पहुंचा उसे कनपट्टी में गोली मारकर फरार हो गया। जिससे दिलखुश की मौत घटना स्थल पर ही हो गया। 
घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने वहां पहुंच कर मृत्तक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया। वही थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि आरोपी पिता के ससुर घटना के नामजद एक आरोपी योगेन्द्र यादव को हिरासत में ले पुछताछ कर रही है।  
उक्त घटना की चर्चा गांव में जोर शोर से चल रही है। लोग हत्यारे कलयुगी पिता की गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Wednesday, 17 October 2018

फांसी के फंदे से झूलता इंटर की छात्रा का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

सहरसा जिले के महुआ बाजार की घटना, ननिहाल में ही रहती थी छात्रा

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के महुआ बाजार में बुधवार की रात फांसी के फंदे से झूलता एक 19 वर्षीय इंटर की छात्रा का शव बरामद किया गया है। 
पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक छात्रा अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह मधेपुरा जिले के अर्राहा सुखासन की रहने वाली थी। 
छात्रा का शव घर के समीप ही जलावन रखने वाले घर में फंदे से झूलता हुआ पाया गया। घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि छात्रा किसी बात से अंदर ही अंदर परेशान थी। किसी से कुछ बताए बगैर एकाएक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी एकाएक फांसी के फंदे से वह झूल गई। 
वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मृतक छात्रा के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। वहीं उक्त युवती की मौत पर गांव में लोगों के बीच तरह तरह की बात बते हो रही है।