यज्ञ में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़, दो बजे से शाम सात बजे तक हो रहा है प्रवचन
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के खम्हौती पंचायत अन्तर्गत नया टोल बरियारपुर में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा महायज्ञ की शुरुआत हो गई।
पंचायत के मुखिया ललन यादव ने सुबह फीता काट विधिवत यज्ञ की शुरुआत की। इस मौके पर मुखिया ललन यादव ने कहा कि यज्ञ से मनुष्य को आत्म शांति मिलती है। यह यज्ञ पंचायत वासियों का यज्ञ है सब लोग मिलजुल कर यज्ञ को सफल बनाने का काम करेंगे। उसके बाद महिलाओं व युवतियों के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंच सम्पन्न हुई। इस बीच विभिन्न धार्मिक नारों से यात्रा मार्ग गुंजायमान रहा। यह यज्ञ अगामी 18 फरवरी तक जारी रहेगा।
इस महायज्ञ में भजन, विभिन्न संतों का प्रवचन, वृन्दावन की रासलीला के अलावा प्रतिदिन दो से शाम सात बजे तक भागवत कथा अन्य प्रांतों से आये आचार्य के द्वारा किया जायेगा।
इस सात दिवसीय यज्ञ के लिए प्रवचन हेतू वृन्दावन धाम से श्री श्री 108 बालकृष्ण देवाचार्य जी महाराज एव उनके शिष्य आचार्य पंडित विवेक कृष्ण शास्त्री भागवत कथा का प्रवचन देंगे। इनके अलावे संगीत कलाकार रामोतार शर्मा, राजेश शर्मा, आकाश शर्मा, पंकज शर्मा है।
इस यज्ञ में आकषर्क झांकी की जिम्मेदारी नंदकिशोर मस्ताना एव शिवम मस्ताना को दी गई है । यज्ञ के आयोजनकर्ता महंथ जनार्दन गोश्वामी है। यज्ञ को सफल बनाने में सतपाल शर्मा, दीपनारायण यादव, केशव कुमार, नंदन शर्मा, पिंटू कुमार, मनोहर साह, प्रियतम कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, उदगार कुमार, पंकज, नीलेश, सुभाष, अमित, आदर्श, अजय, अनु, धर्मेंद्र, रबेन, रणवीर, सुधीर, दौलत, पिंटू कुंर सहित पूरे ग्रामीण लगे है।


No comments:
Post a Comment