विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई मुर्ति रहा आकर्षण का केंद्र
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) Brajesh Bharti.
अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंडों सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ एवं बनमा-ईटहरी में मुर्ति विसर्जन के साथ सरस्वती पूजा धूमधाम से शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
वही विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई देवी सरस्वती की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना रहा। ब्लॉक चौक पर स्थापित की गई फिल्म 2.0 थीम पर बनी प्रतिमा सबको आकर्षित किया। वही मां शारदे कम्प्यूटर सेंटर द्वारा स्थापित लेपटॉप बैकग्राउंड में स्थापित मुर्ति भी आज के समय कम्प्यूटर की महत्ता को दर्शाता रहा।
वही सोमवार दिन भर मुर्ति विसर्जन को लेकर सड़क मां शारदे के नारों से गूंजा मान रहा। इस मौके पर पुलिस बल मुस्तैद नजर आई। हालांकि इस बार डीजे पर प्रतिबंध की वजह से कान फांड़ू आवाज से आमजनों को राहत मिला। डीजे प्रतिबंध का असर मूर्ति विसर्जन में साफ देखा गया।


No comments:
Post a Comment