Monday, 11 February 2019

14 सूत्री मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का हल्ला बोल,S.D.O को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रव्यापी आह्ववान पर कामकाज ठप कर दिया धरना व किया प्रदर्शन

प्रधानमंत्री के नाम एसडीओ के माध्यम से 14 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

भारतीय विधिज्ञ परिषद के आह्ववान पर सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अधिवक्ता संघ के बैनर तले सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के प्रांगण में कामकाज ठप कर अधिवक्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। 
वही एक शिष्टमंडल संघ के अध्यक्ष किशोरी प्रसाद केशरी व सचिव मिथिलेश कुमार की अगुवाई में एसडीओ अरविंद कुमार से मिल अपनी विभिन्न 14 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम सौंपा।
अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष किशोरी प्रसाद केशरी तथा सचिव मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि हमलोगों की 14 सूत्री विभिन्न मांगे हैं। जिनमे मुख्य रूप से अधिवक्ताओं की बैठने के लिए अधिवक्ता संघ भवन बने तथा उसमें बैठने की समुचित व्यवस्था हो, अधिवक्ता पेशा में नामांकन करने बाद नियमित वकालतन में आने वाले नये अधिवक्ता को 5 वर्ष तक 10 हजार रूपया प्रतिमाह भत्ता देने, केन्द्र सरकार वकील कल्याणार्थ वजट में 5 हजार करोड़ की आवंटित करने, सभी नियमित अधिवक्ताओं के लिए बीमा एवं पेंशन की व्यवस्था करने, अधिवक्ता की अमाननीय एवं आकस्मिक मौत पर 50 लाख का मुआबजा देने, लाइब्रेरी की व्यवस्था करने सहित अन्य कई मांग शामिल हैं। अगर सरकार समय रहते हमलोगों की मांगे नहीं मानी तो विवस हो अधिवक्ताओं द्वारा उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।
धरना-प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं में मुख्य रूप से संघ के कोषाध्यक्ष राजीव रंजन अम्बष्ट सहित अधिवक्ता उमाशंकर प्रसाद, जयशंकर कुमार, नंदकिशोर यादव, देवव्रत सिंह, नवल कुमार सिंह, इन्द्रदेव कुमार, संजय कुमार, मनोरंजन कुमार सिंह, उमेश कुमार उषा, सुधिर पंडित व अन्य मौजूद रहे।

No comments: