Tuesday, 12 February 2019

लोडेड देशी पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

बख्तियापुर थाना क्षेत्र के नबाव मार्केट स्थित एटीएम के समीप से हुआ गिरफ्तार

लूट व छीनतई की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था दोनों बदमाश : डीएसपी
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर स्थित बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक के नबाव मार्केट के एटीएम समीप से पुलिस ने लोडेड देशी पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस व एक खोखा के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 
गिरफ्तार दोनों बदमाश सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मृदुला कुमारी ने बख्तियारपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताई की बख्तियारपुर पुलिस सरस्वती पूजा विसर्जन की ड्यूटी में सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद थी इसी क्रम में सूचना मिली के दो बदमाश नवाब मार्केट एटीएम के पास आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है।
जिसके बाद पुलिस सूचना स्थल पर पहुंच कर घेराबंदी कर छापामारी किया जिसमें इन दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी की गई और जब इन की तलाशी ली गई तो इनके पास से एक लोडेड पिस्तौल पांच जिंदा कारतूस एक खोखा सहित एक लावा का मोबाइल बरामद किया गया है। 

डीएसपी ने बताई कि ये दोनों बदमाश  अधिकांशतः लूट, छीनतई जैसे बारदातों को अंजाम देता था इससे पूर्व भी जेल जा चुका है। 
गिरफ्तार बदमाश निगम कुमार पिता अशोक स्वर्णकार कानू टोला का रहने वाला है वहीं चिक्कू कुमार पिता रतन गुप्ता बड़ी दुर्गा स्थान गली का रहने वाला है। इन दोनों पर आर्म एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। 

इस मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह, एसआई अनिल कुमार, एएसआई अजित कुमार, एएसआई अम्बिका प्रसाद, एसआई निजामुद्दीन सहित पुलिस बल मौजूद रहे।

No comments: