Monday, 21 January 2019

पुलिस छापेमारी में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बनाए जा रहे नकली दवाईयां बरामद,एक गिरफ्तार

तीन कम्पनियों के कप सिरप,लीवर टॉनिक के नकली रैपर,बोतल बरामद, ढक्कन बरामद

जानसन एण्ड जानसन, हिमालिया व एलकेम कंपनियों के नाम पर रैपर लगा बाजार में बेची जाती थी

सहरसा के कहरा प्रखंड स्थित एक घर पर सहरसा पुलिस की छापामारी

सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले में बड़े पैमाने पर ब्रांडेड दवा कम्पनियों के नाम पर नकली रैपर लगा नकली दवा के एक बड़े कारोबार का सोमवार देर शाम भंडाफोड़ हो गया है। 
दवा कम्पनी के निरीक्षक के शिकायत पर सहरसा पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के कहरा प्रखंड स्थित एक घर पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकली रैपर,खाली बोतल,ढक्कन सहित अन्य समान बरामद किया है। बरामद नकली दवा की अनुमानित बाजार लागत करीब 15 लाख बताई जा रही है। वही पुलिस ने छापामारी के क्रम में इस कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति सुमित कुमार कामत को गिरफ्तार किया है। 
कलकत्ता से आए दवा कम्पनी के जांच कर्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि आज के छापेमारी में तीन कम्पनियों के नाम पर नकली दवाई बरामद किया गया। जिनमें हिमालिया का लिव फिफ्टी टू, जानसन एण्ड जानसन का ट्रम्प सिरप,एलकेम का बेनाड्रिल सिरप है। उन्होंने बताया कि सहरसा से विभिन्न कम्पनियों का सेल कम हो रहा था साथ ही दवा में फायदा नहीं होने की भी शिकायत मिल रही थी। 
दवा कंपनीयों ने पिछले चार महीने से इस पर जांच बैठा रखी थी जैसे ही सब कुछ फानंड आउट हुआ पुलिस की सहायता ले यह सब पकड़ा है।
इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दवा कम्पनी के निरीक्षक के सूचना पर कहरा में छापेमारी की गई। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

No comments: