कोशी क्षेत्र के सहरसा में ही हो एम्स निर्माण की मांग को लेकर दुसरे चरण के सत्याग्रह में मातृशक्ति होगी शामिल
सहरसा जिला पार्षद प्रियंका आनंद के साथ "हम" महिला जिलाध्यक्ष सहित अन्य महिलाएं होंगी अनशन में शामिल
सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
दरभंगा में एम्स का प्रस्ताव केन्द्र सरकार द्वारा ठुकरा दिए जाने के बाद सहरसा में ही हो एम्स निर्माण की मांग को लेकर पहले चरण का अनशन की जोरदार सफलता को देखते हुए दुसरे चरण का अनशन की घोषणा हो गई है।
सबसे बड़ा दिलचस्प दुसरे चरण का अनशन इस मामले में होने वाला है कि इस बार के अनशन में सहरसा की मातृशक्ति अनशन में बैठने की घोषणा कर दी है।
सहरसा एम्स निर्माण संघर्ष समिति के संरक्षक प्रवीण आनंद की पत्नी सह जिला पार्षद प्रियंका आनंद सहरसा में एम्स स्थापना की मांग को लेकर 27 जनवरी से सत्याग्रह पर बैठेगी। यह घोषणा करते हुए जिला पार्षद प्रियंका आनंद ने महिलाओं को संघर्ष के लिए तैयार होकर सड़क पर आने की अपील की। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति जब सड़क पर उतर जाती है तो महाआंदोलन होने से कोई रोक नहीं सकता। इस बार आरपार का यह आन्दोलन होगा।
उन्होंने कहा कि इस सत्याग्रह में रूपम कुमारी, ममता सिह, इंद्रा झा आदि ने भी शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। वही दूसरी ओर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिभा देवी ने भी इस आंदोलन में शिरकत करने की घोषणा की है।
श्रीमति आनंद ने कहा कि सरकार तुरंत सहरसावासी की मांग को स्वीकार करें, ताकि लगातार होनेवाले सत्याग्रह को रोका जा सके। एम्स निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार झा व संरक्षक प्रवीण आनंद ने कहा कि कोसीवासी अपने साथ अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार का मातृशक्ति अनशन क्या रंग लाती है क्योंकि पहले चरण के आनशन में पूर्व बीडीओ गौतम कृष्ण व डाक्टर अखिलेश कान पकड़ उठक बैठक प्रकरण सोसल मीडिया से लेकर नेशनल मीडिया में छाया रहा।



No comments:
Post a Comment