Monday, 21 January 2019

सहरसा में उत्पाद विभाग ने विभिन्न स्थानों से 18 लाख की शराब किया बरामद

हटियागाछी, महिषी एवं भरौली पश्चिमी टोला से भारी मात्रा में शराब बरामद

7260 बोतलों में बंद 1630 लीटर शराब की अनुमानित लागत 18 लाख के करीब

सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा में अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग की टीम ने शहरी सहित ग्रामीण इलाकों में छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। 

वहीं मौके से एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कारोबारी का नाम रोहित कुमार बताया जाता है। दरअशल उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि शहरी सहित ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है, जिसके बाद उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान सदर थाना क्षेत्र के हटियागाछी से 13 बोतल, महिषी थाना क्षेत्र से 35 पीस ट्रेटरा पैक अंग्रेजी शराब जबकि सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र के भरौली पश्चमी टोला स्थित एक भूसे के ढेर में छिपाकर रखी गई 184 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। 
बरामद शराब में 121 कार्टन 180 एमएल, 54 कार्टन 375 एमएल और 9 कार्टन 750 एमएल है। कुल 184 कार्टन में 7212 बोतल व 1613 लीटर शराब है। 

सभी स्थानों से बरामद शराब कुल 7260 बोतल है जिसकी मात्रा 1630 लीटर बताई जाती है। जब्त शराब की कीमत तकरीबन 18 लाख रुपये आंकी जा रही है। वहीं शराब कारोबार की संलिप्तता में पांच लोग नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटु सिंह, रूपेश कुमार, चंदन कुमार, टिलटिल व डब्ल्यू का नाम शराब कारोबार में आया है इन लोगों के संबंध में छानबीन की जा रही है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से जिले भर में शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। 

No comments: