कार्यक्रम में बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
गणतंत्र दिवस के मौके हाई स्कूल मैदान पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न स्कूलों और कोचिंगों के छोटे - छोटे बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी, लोजद नेता रितेश रंजन, नप अध्यक्षा प्रतिनिधि मोजहिर आलम, ईस्ट एंड वेस्ट के रजनीश रंजन, सुमित गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद, निर्मल ठाकुर, ललीता रंजन, राहुल सिंह सहित अन्य ने फीता काट कर किया।
इस मौके पर बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने कहा कि हमारा देश गुलाम था और अंग्रेजी हुकूमत देश में व्यापार करने आई थी. व्यापार के साथ ही अंग्रेजी हुकूमत भारत में राज करने लगी थी लेकिन उस अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने का काम महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुआ।
उसके बाद आजादी मिली और देश का संविधान लागू हुआ.उन्होंने कहा कि यह देश संविधान से चलता है.बाबा साहेब अंबेडकर अछूत परिवार के विद्वान थे.बाबा साहेब के ही लिखे संविधान के द्वारा मुझे दस वर्ष स्पीकर बनने का मौका मिला।
लोजद नेता रितेश रंजन ने कहा कि शांति और सदभावपूर्ण देश के निर्माण हरेक की भागीदारी से ही संभव है.इस भागीदारी मे बच्चे भी शामिल है.जो देश के भविष्य है.इसलिए उन बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
दस्तक के सुमित गुप्ता ने कहा कि बच्चे देश की असली संपत्ति है.उनकी कुशलता और बौद्धिकता पर ही देश का भविष्य निर्भर है.इसलिए दस्तक इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर इन प्रतिभावो को निखारता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सबसे पहले एनपीएस कानूटोला के बच्चों ने स्वागत गान पर नृत्य किया.स्वागत गान के उपरांत अलकेमिक क्लासेज की लड़कियों ने ऐ वतन, टैगोर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने वंदे मातरम पर नृत्य किया.इसके बाद द ग्रीन प्लेनेट स्कूल की छात्रा चंचल, सपना, लूसी, नीतू, स्वाति, शेफाली ने दिल है छोटा सा गाने पर नृत्य कर सभी को मंत्र - मुग्ध कर दिया.परियो के वस्त्र में सजी बच्चियों के नृत्य पर खूब तालिया बजी.इसके बाद रोज वैली, क्वांटम, ज्ञान गंगा, हरिवंश, प्रोजेक्ट नेशनल, न्यू सनराइज और इंडियन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी नाटक और नृत्य पेश किया।
सभी स्कूली बच्चों को कार्यक्रम के उपरांत मेडल और प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया.इस मौके पर एंकर अनमोल आचार्य, प्रमोद भगत, श्रवण भगत, शंकर भगत, उत्तम लाल यादव, चंदन यादव, पंकज भगत, बबलू गुप्ता, सुधीर भगत, बिंदेश्वरी चौधरी, दयानंद श्रीवास्तव, शिव कुमार, कृष्णा गुप्ता, मिट्ठू, पंकज भगत, डेरिंग मोनू, कुंदन, मुस्तकीम, नीतीश, अफजल, सनोज, अजय भगत सहित अन्य मौजूद थे.






No comments:
Post a Comment