लोकसभा की सभी सीटों पर भारी बहुमत से जीतेगी महागठबंधन - पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
प्रेस वार्ता में जमकर केंद्र व राज्य सरकार पर बरसे लोजद नेता उदय नारायण चौधरी
सद्भावना साइकिल यात्रा में शामिल होने के लिए दो दिवसीय यात्रा आए थे लोजद नेता
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित सदभावना साइकिल यात्रा में सिमरी बख्तियारपुर पहुंचे पूर्व विधानसभा स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने प्रेस वार्ता कर केंद्र और राज्य सरकार जमकर निशाना साधा।
लोजद नेता और पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने कहा कि भारत सरकार ने जो काला धन वापसी, रोजगार देने आदि का जो वादा किया था वह कुछ नही हुआ.अब धार्मिक उन्माद पैदा करने का काम कर रहे है.रामनवमी के समय अशांति पैदा करने का, तीन तलाक बिल, घर वापसी, लव जिहाद आदि कार्यक्रम फेल होने के उपरांत अब एक मात्र मुद्दा अयोध्या मे मंदिर निर्माण बचा.बीजेपी पूर्ण रूप से घबराई हुई है.इसलिए अनाप - शनाप बयान बीजेपी दे रही है.प्रियंका गांधी के राजनीति मे आगमन पर आ रहे बयान निंदनीय है.कोलकाता में ममता बनर्जी के द्वारा बुलाई गई रैली में विपक्षी एकता देख बीजेपी डर गई है.अब उनमें घबराहट पैदा हो गई है और उन्हें सत्ता खिसकने का डर समा गया है।
● राम मंदिर निर्माण से लोगों का पेट नहीं भरेगा -
पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने अयोध्या मे मंदिर निर्माण के संबंद्ध में कहा कि मंदिर निर्माण से लोगो का पेट नही भरेगा.लोगो को चाहिए रोजगार और रोजगार के बदले आपने सारा पैसा बड़े - बड़े पूंजीपतियों को दे दिया.बेरोजगार नौजवान को मंदिर निर्माण से क्या रोजगार मिल जायेगा. गठबंधन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन में मजबूती के साथ है.महागठबंधन चालीस सीटों पर विजयी होंगी.वही हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा सवर्णो को दिए गए आरक्षण पर पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने कहा कि दस प्रतिशत का जो आरक्षण दिया गया है, वह आरक्षण गरीबी उन्मूलन के लिए नही दिया गया है.उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान लागू किया था.उस संविधान में साफ - साफ लिखा हुआ है कि जो सामाजिक गैर - बराबरी है, जो अंतिम पायदान पर बैठे है उन लोगो को मुख्य धारा में लाने के लिए आरक्षण दिया गया है.आरक्षण पर मेरी राय है कि जिसकी जितनी आबादी और उसकी उतनी भागदारी हो.आप जनगणना करा लीजिये और उस अनुसार दे दीजिए।
●लालू व उसके परिवार को जानबूझकर किया जा रहा है तंग -
पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने लालू यादव के मुद्दे पर कहा कि लालू यादव और उनके परिवार को जान - बुझ कर दिल्ली और पटना की हुकूमत द्वारा परेशान किया जा रहा है.चारा घोटाला में जेल पर जेल दे रहे है और 2400 करोड़ का सृजन घोटाला सुशासन के राज में हो गया.जिसका कोई नामोनिशान नही है.उन्होंने कहा कि गेंद को जितना तेजी से पटकते है जमीन के ऊपर गेंद उतना तेजी से ऊपर उठता है.उसी तरह लालू यादव को जितना तेजी से पटकने की कोशिश की जा रही है उतनी ही तेजी से राजनीति में ऊपर आ रहा है.तेजस्वी तो बिहार का उगता हुआ सितारा है, कोई नही मुख्यमंत्री बनने से उसे रोक सकता है।
प्रेस वार्ता में लोजद नेता रितेश रंजन, प्रवीण आनंद, राहुल सिंह, सुमित गुप्ता, पंकज भगत, चंदन यादव आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment