सात निश्चय योजनाओं में ग्राम पंचायत के द्वारा 18 प्रतिशत कमीशन की जा रही है मांग
मुखिया व पंचायत सेवक की मनमर्जी चरम पर, योजनाओं में भारी अनियमितता
सात सुत्री मांगों का एक पत्र मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिमरी पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत की विभिन्न सात समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना दिया।
वही एक शिष्टमंडल बीडीओ से मिल मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
धरना दे रहे लक्ष्मीकांत शर्मा, बिजेंद्र यादव, लक्ष्मण बढ़ई, चन्दन शर्मा, रागीव हुसैन, मो कासीम, सुरेश रजक, गुलो खातून, रूपा देवी आदि ने बताया कि हम लोग ग्राम पंचायत की मनमर्जी से परेशान हैं। मुखिया एवं पंचायत सेवक ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में जमकर धांधली बरती है।
पंचायत में लगाए गए एलईडी लाइट में इस कदर धांधली बरती गई कि आज अधिकांश लाइटे बंद पड़ी है। शौचालय निर्माण भूगतान, चौदहम व पंचम वित्त की योजनाओं में भारी पैमाने पर अनियमितता जांच का विषय बना हुआ है। वही कबीर अन्योष्टी, वृद्धा पेंशन की भूगतान लंबित है।
धरना में शामिल वार्ड नं चार व दस के वार्ड सदस्य ने बताया कि तीन माह पूर्व बीडीओ द्वारा विभिन्न योजनाओं की तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई। जबकि मुखिया व पंचायत सेवक द्वारा अभी तक ना तो प्रशासनिक स्वीकृति ही दी जा रही है ना ही खाते में राशि भेजी जा रही है।
इन दोनों वार्ड सदस्यों का कहना है कि साफ तौर पर कहा जा रहा है कि जब तक मुखिया का दस प्रतिशत एवं सेवक का आठ प्रतिशत कमीशन नहीं दिया जाएगा तब ना तो प्रशासनिक स्वीकृति ही दी जाएगी ना ही खाते में राशि भेजी जाएगी जहां जिससे शिकायत करनी है कर सकते हैं।
इस धरना कार्यक्रम में निर्मल यादव, जैनुल साह, शकील आलम, चंदन कुमार, सोमनी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment