Monday, 7 January 2019

पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

सौर-बाजार थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार की थानागिरी रंग लाने लगी

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा मुख्यालय में जहां क्राईम का ग्राफ तेजी बढ़ रहा है वहीं इसी जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र में नवपदस्थापित थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार की पुलिसगिरी रंग लाने लगी है। 
गत दिनों संयुक्त छापेमारी अभियान में चार कुख्यातों को दबोचने के बाद फिर एक बार अपने थाना क्षेत्र के भवटिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर एक बदमाश को दो देशी पिस्तौल एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार ने बताया कि भवटिया गांव के बदमाश अमित कुमार यादव हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। 

जिसके बाद वो खुद पुअनि विरेन्द्र साह, फतुल्लाह खान के साथ भवटिया गांव पहुंचे और घेराबंदी करने लगे। पुलिस को देखते ही बदमाश अमित कुमार यादव भागने लगा। जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। 
थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के कमर से एक दो देसी पिस्टल एवं पांच गोली बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश इससे पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

No comments: