खगड़िया सांसद की पहल पर विदेश मंत्रालय ने प्रधान डाकघर में सेवा केंद्र को दी हरी झंडी
खगड़िया सांसद की पहल का आमजनों ने किया स्वागत,दी बधाई
सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा सहित कोशी-सीमांचल के आमजनों को पासपोर्ट बनवाने को लेकर तरह-तरह की परेशानियों का सामना करने वाले लोगों के लिए पासपोर्ट सेवा की सुविधा को सरल बनाने के लिए विदेश मंत्रालय का प्रयास लगातार जारी है।
खगड़िया लोजपा सांसद सह केन्द्रीय हज कमेटी के चेयरमैन के अनुसार बिहार के खगड़िया सहित कई जिला मुख्यालयों के डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाने की योजना पर काम चल रहा है। जिसके पहले चरण में कुछ चुनिंदा जिलों में इसकी शुरुआत होने जा रही है। इसी क्रम में विदेश मंत्रालय के तरफ से बिहार के सहरसा जिलावासियों को बड़ी सौगात मिल गई है।
सब कुछ ठीक ठाक रहा तो यहां अगले माह से पासपोर्ट सेवा केंद्र कोसी प्रमंडलीय मुख्यालय के शहर सहरसा के प्रधान डाकघर में शुरू हो जायेगा।
सांसद की मानें तो पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाने को हरी झंडी मिल जाने के बाद अब चंद दिनों में यहां काम शुरू हो जाएगा। दिल्ली से सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने दूरभाष पर "ब्रजेश की बात" को सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं रोजगार एवं हज यात्रा करने वाले यात्रियों को पासपोर्ट बनवाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पिछले दिनो विदेश मंत्री को मैंने मौखिक एवं पत्र के द्वारा बताया था, कि रोजगार एवं इबादत के लिए विदेशों में जाने वाले हमारे लोकसभा क्षेत्र सिमरी बख्तियारपुर एवं गृह क्षेत्र जिला सहरसा के युवाओं को कई किलोमीटर दूर राजधानी पटना जाना पड़ रहा है। विदेश मंत्री ने हमारी मांग को स्वीकार करते हुए एक पत्र के माध्यम से जवाब दिया कि आपकी मांग पर सरकार ने सहर्ष अपनी स्वीकारता दी है।
सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए विदेश मंत्री माननीय सुषमा स्वराज का व्यक्त जताते हुए धन्यवाद दिया। सांसद के प्रयास पर प्रतिनिधि फिरोज आलम, महेश सिंह, प्रसून सिंह, रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री सदस्य अबू ओसामा, आदि ने पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोलने की मंजूरी दिलाने पर सांसद को धन्यवाद दिया।
ये भी पढ़ें :- सांसद ने किया पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग http://www.kositimes.com/36739-saharsa-pssport-office/

No comments:
Post a Comment