Monday, 7 January 2019

CTET Results 2018 : सहरसा के अजय क्लासेज के छात्रों ने लहराया परचम

अजय बीटीईटी-एसटीईटी क्लासेज के 90 प्रतिशत अभ्यर्थी सीटीईटी-2018 में सफल 

गत वर्ष भी इस संस्थान के छात्रों ने लहराया था परचम

सहरसा से रितेश हन्नी की रिपोर्ट :-

सहरसा :- शहर के नगर परिषद क्षेत्र के गोकुल चौक स्थित अजय बीटीईटी-एसटीईटी क्लासेज में सीटीईटी-2018 की तैयारी कर रहें अधिकांश छात्रों ने सफलता अर्जित की है।
संस्थान के निदेशक अजय कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि संस्थान में तैयारी कर रहे 145 अभ्यर्थियों में से 100 से अधिक ने सीटीईटी-2018 में सफलता हासिल की है। सहरसा जैसे पिछड़े इलाके के लिए यह गर्व की बात है। 

बताते चलें कि इस से पूर्व भी इस संस्थान से बीटीईटी-2017 में 130 अभ्यर्थियों में से 106 सफल हुए थे। सफल अभ्यर्थियों में ओम, ब्रजेश, विकास, पवन, रौशन, विजय, राहुल, शिल्पा, उषा, रामानुग्रह, अक्षय, सुमन, संतोष, अजय, पिंटू, राजीव, अवधेश, अमित, प्रशांत, चंदन, प्रदीप, उषा, सपना, आरती, प्रिया, रामचंद्र, मधु, कंचन, देवकी, प्रियंका, कुमारी कंचन, मयंक, सविता, मुकेश आदि ने खुशी जाहिर करते हुए अपनी सफलता का श्रेय निदेशक अजय कुमार और सभी सहयोगी शिक्षकों को दिया, जिनके निरंतर सटीक सलाह-मार्गदर्शन के बल पर उनलोगों को सफलता मिली।
संस्थान के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष- सुभाष कुमार, प्रवक्ता- कमलेश कुमार कमल, वरीय उपाध्यक्ष- दीपक कुमार झा, कोषाध्यक्ष- पीयूष रंजन, रोटी बैंक के रौशन कुमार भगत आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्थान के निदेशक अजय कुमार और सफल अभ्यर्थियों को बधाई दिए एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह परीक्षा परीक्षा 9 दिसंबर 2018 को आयोजित की गई थी। 27 दिसंबर 2018 को एग्जाम की आंसर की जारी की गई थी। जवाबों पर आपत्ति जताने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर 2018 थी। सीबीएसई ने इसके बाद 4 जनवरी की शाम को सीटैट का रिजल्ट जारी कर दिया।

आपको बता दें कि इस साल 16 लाख उम्मीदवारों ने सीटेट परीक्षा दी थी। 16,91,088 कुल उम्मीदवारों में 58 फीसदी महिला उम्मीदवार और 33,10 अक्षम उम्मीदवार और 199 ट्रांसजेडर उम्मीदवार शामिल हुए थे।

No comments: