अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न केन्द्रों पर रस्म के साथ पोषण की दी गई जानकारी
अब प्रत्येक माह की इसी तारिख को आयोजित होगा यह कार्यक्रम
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
महिला बाल विकास मंत्रालय के निर्देश पर सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म कार्यक्रम आयोजित की गई।
बाल विकास कार्यक्रम अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रमों का आयोजन हर माह के 7 तारीख को सुनिश्चित की गई है । इसी क्रम में नगर पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र 180, 37 में सेविका, सहायिका की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित की गई।
केन्द्र संख्या 180 रंगिनिया पूर्व में सेविका बबिता कुमारी एव सहायिका हीरा कुमारी के द्वारा गोद भराई का रस्म का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिला का किया गया। इस अवसर पर सेविका के द्वारा महिलाओं को पोषण से संबंधित जानकारी दिया गया।
वही रंगिनियां मुसहरी केन्द्र संख्या 37 पर सेविका पूनम देवी एवं सहायिका रिंकी कुमारी ने गोद भराई काम किया। इस अवसर पर महिलाओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। पौष्टिक पदार्थ भी भेंट किया गया ।
इस मौके पर सेविकाओं ने बताया सभी महिलाओं को अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषण की जरूरत होती है। पोषण की कमी होने से महिला में खून की कमी हो जाती है। खास करके गर्भवती महिलाओं को विशेष खान पान की आवश्यकता गर्भ के समय रखनी चाहिए जिससे कि गर्भ में पल रहे बच्चे स्वास्थ्य एवं कुपोषण से दुर रहे।
क्या है यह योजना -
यह कार्यक्रम भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत प्रत्येक माह की सात तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर होना है। बिहार में इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज सात जनवरी 2019 से हो गया है जो प्रत्येक माह की इसी तारिख को होता रहेगा। इसको लेकर समाज कल्याण विभाग आईसीडीएस के निदेशक ने सभी जिलाधिकारियों को इस कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, यूनीसेफ, डीएचएस, जीविका, कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों को भी कार्यक्रम की सफलता को लेकर निर्देश जारी किया गया है। गौरतलब है कि प्रत्येक महीने की 19वीं तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूर्व से ही अन्न प्राशन दिवस मनाया जा रहा है।
योजना की दी जाएगी जानकारी -
गोदभराई उत्सव के दौरान विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जानी है जिनमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, जननी बाल सुरक्षा योजना, मातृत्व एवं शिशु सुरक्षा कार्ड का महत्व, प्रसव पूर्व व बाद के जांच का महत्व, प्रसव से संबंधित परेशानियों की पहचान व उपाय, आयरन गोली, टेटनेस सूई, कैल्शियम गोली, आयोडिन नमक खाने का महत्व सहित अन्य आवश्यक जानकारी शामिल हैं।
क्या है इसका उद्देश्य -
इसका मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन, सुरक्षा, प्रसव पूर्व व प्रसव बाद की सुरक्षात्मक एवं जच्चा-बच्चा की देखभाल के प्रति जागरूक करना है। यह 7 जनवरी 2019 से इसका शुभारंभ किया गया है। जो प्रत्येक माह संचालित होता रहेगा।

No comments:
Post a Comment