Monday, 28 January 2019

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम देखने गई 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

पुलिस मामला दर्ज कर बच्ची को भेजा मेडिकल जांच के लिए, आरोपी जल्द होगा सलाखों के पीछे

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के बलवाहाट क्षेत्र में एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। 
घटना 26 जनवरी को दिया गया जब बच्ची गणतंत्र दिवस कार्यक्रम देखने स्कूल गई हुई थी। पीड़ित परिवार ने महिला थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।
हालांकि ग्रामीण सूत्रों की मानें तो 26 जनवरी को घटना के बाद डरी सहमी मासूम बच्ची एक दिन बेहोश भी रही इस बीच ग्रामीण स्तर पर मामले को निपटाने का भी प्रयास किया गया लेकिन मामला नहीं सुलझने के बाद पीड़ित परिवार पुलिस की शरण में न्याय के लिए पहुंचा।

बच्ची की मां ने महिला थाना में आवेदन देकर बताया कि मेरी बेटी 26 जनवरी को सहेलियों के साथ अपने स्कूल में कार्यक्रम देखने गयी थी। वहां से वापस लौटने के क्रम में शाम सात बजे विरेन यादव ने मेरी बेटी को उठाकर पोखर के समीप ले जाकर दुष्कर्म किया। घर आकर बेटी ने रोते हुए घटना की जानकारी मुझे दी। बेटी को साथ लेकर इसकी जानकारी बलवाहाट ओपी पुलिस को दी। बलवाहाट ओपी ने उसे महिला थाना भेज दिया। जहां आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

वही इस संबंध में बलवाहाट ओपीध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि चुंकि यहां महिला पुलिस नहीं है। इसलिए महिला थाना सहरसा अग्रतर कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments: