गत दिनों राजद से तोड़ लिया था नाता, समाजसेवा के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में है पहचान
सहरसा से सहयोगी संवाददाता की रिपोर्ट :-
सहरसा :- युवाओं के दिलों में एक खास जगह रखने वाले और बेबाक पत्रकार की पहचान रखने वाले रितेश हन्नी वर्मा ने सहरसा परिसदन में शरद यादव के सामने आखिरकार लोजद में शामिल हो गए।
शरद यादव ने वर्मा को खुद के हाथों से माला पहनाकर उन्हें पार्टी में आने का स्वागत किए। राजद से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले रितेश हन्नी वर्मा की पहचान एक बेबाक, निर्भीक और शालीन युवा पत्रकार होती है। कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेवारी सौंप सकती है। खुद शरद यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश युवाओं के दम से ही सही तरीके से चल सकता है। उनकी पार्टी के दरवाजे सदैव ऊर्जावान युवाओं के लिए खुले हुए हैं।
इस मौके पर पार्टी के सहरसा जिलाध्यक्ष धनिक लाल मुखिया ने कहा कि रितेश हन्नी वर्मा की पकड़ सभी मजहब और वर्गों के युवाओं में है जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा।
रितेश हन्नी वर्मा ने कहा कि हमारी बचपन से कुछ अलग और बड़ा करने की सोच रही है। राजनीति से हम सभी वर्गों का भला खुलकर कर सकेंगे। हमने लोजद का दामन थामा है और आने वाले दिनों में पार्टी का कद राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से बनाने में वे दिन-रात एक कर देंगे। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि समाजवादी रही है और उसी धरा के शरद यादव उन्हें अभिभावक के तौर पर मिले हैं। लोजद में शामिल होने से श्री वर्मा के चाहने वालों में भी अपार हर्ष है।
इस मौके पर पार्टी के पुर्व MLC विजय कुमार वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश रंजन, महासचिव प्रवीण आनंद, जिला युवा अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, गुड्डु हयात, बब्बन यादव, शाहनवाज आलम, ब्रजेश यादव, जाबीर हुसैन एवं कई पार्टी के नेता व कार्यकर्ता सहित शानु शान, सत्यम सिंह, अनमन झा, अशुतोष झा, अंकित कर्ण, सौरभ, उज्ज्वल, आदित्य वर्मा, आनंद सिंह, राहुल आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment