इस मुद्दे पर भाजपा नेता संजीव भगत एवं भाजयुमो महामंत्री अभिषेक वर्धन ने कांग्रेस को जमकर कोसा
सहरसा / सिमरी बख्तियारपुर डेस्क रिपोर्ट :-
राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने शनिवार शाम सहरसा के शंकर चौक एवं सिमरी बख़्तियारपुर स्टेशन चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया और जमकर कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी की।
इस मौके पर सिमरी बख्तियारपुर में भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव भगत ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि जिस प्रकार से पिछले कुछ महीनों से राहुल पूरे देश भर में घूम - घूम कर मोदी सरकार के खिलाफ राफेल विमान सौदे पर देश की जनता को भ्रमित एवं गुमराह करने का काम कर रहे थे उसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा सिरे से खारिज कर दिया और राहुल गांधी द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे करार दे दिए गए।
वही महिला नेत्री नीलम भगत ने कही कि राहुल गांधी को देश की जनता से तत्काल माफी मांगनी चाहिए और जिस प्रकार से उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया उन्हें यह बताना चाहिए की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए बोफोर्स घोटाले में चोर कौन था।
रौशन राज बादशाह ने कहा कि राफेल मुद्दा उठा कर कांग्रेस के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के घपलों को छुपाना चाहती है। देश की जनता के सामने कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है।
इस मौके पर छोटू कुमार, सोनू कुमार, सन्नी श्रीवास्तव, रिक्की जायसवाल, रमेश सिंह, रमेश कुमार, रविंद्र कुमार, अरुण भगत,मुकेश यादव, विजय शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
वही सहरसा के शंकर चौक पर आयोजित पुतला दहन का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री अभिषेक वर्धन एवं अमित आनंद के संचालन में हुई।
पुतला दहन कार्यक्रम उपस्थित कार्यकर्ता ने एक स्वर से कहा कि जुठ के बुनियाद पर खड़ी कांग्रेस पार्टी ने राफेल मुद्दे पर देश की जनता को गुमराह किया है एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भारत की छवि को अंतराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने प्रयास किया है। लेकिन माननीय सुप्रीम कोर्ट ने कल राफेल डील से जुड़े सभी याचिकाओं को खारिज कर कांग्रेस के जुठ के पुलिंदा को बेनकाब कर दिया। ।
भाजयुमो ज़िला प्रभारी विजय बसंत ने कहा है कि राहुल गांधी अपनी ओछी हरकत से बाज आए और देश की जनता से माफी मांगे।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंकज ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष राज किशोर झा अमित सिंह युवा मोर्चा प्रांतीय नेता शशि शेखर सम्राट जिला मंत्री संतोष गुप्ता जिला प्रवक्ता शक्ति गुप्ता जिला भाजपा महामंत्री हेमेंद्र हीरा जिला मंत्री कमलेश शाह जिला प्रवक्ता विजय गुप्ता अनुज बबन प्रवक्ता अजीत सिंह कुश मोदी कमलेश शाह जिला मंत्री अभिषेक पांडे रंजीत चौधरी शंभू वर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment