Friday, 14 December 2018

अनुमंडलीय अस्पताल की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर युवा क्रान्ति करेगी पैदल मार्च

युवा क्रान्ति के संरक्षक ने एसडीओ के नाम ज्ञापन सौंप व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर युवा क्रांति ने अनुमंडल प्रशासन को आवेदन दे कर अस्पताल के व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है।
युवा क्रांति के संरक्षक खगेश कुमार ने एसडीओ अरविंद कुमार को लिखे आवेदन में कहा है कि सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल के नाम पर सिर्फ चार मंजिला इमारत खड़ी कर दी गई हैं लेकिन अभी तक यहां स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर मरीजों को कुछ नहीं मिल रहा है।स्थिति ऐसी है कि ठंड के समय में भी मरीजों को फर्श पर सोना पड़ रहा है और अस्पताल कर्मचारी बिस्तर पर आराम फरमाते हैं।

मरीजों को देखने वाला भगवान के अलावा कोई नहीं होता यहां सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार अस्पताल में छोटी से छोटी बीमारी पर भी रेफर कर दिया जाता है अस्पताल के सहयोग से दलाल और बिचौलियों के चांदी कट रही है उनका गोरखधंधा फल - फूल रहा है और गरीब हर रोज मर रहे हैं।
आवेदन में कहा गया है कि सरकार जितने भी गरीब से संबंधित योजनाएं चला रही है, वह गरीब मरीजों को नहीं मिल पा रही है छोटी से छोटी दवा भी बाहर से खरीदनी पड़ रही है.इसलिए जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार कर गरीब मरीजों को उनका हक दिया जाए।

मीडिया ने सच किया उजागर - खगेश

युवा क्रांति के खगेश कुमार ने बताया कि बिहार सरकार स्वास्थ्य सुविधा गरीबो को उपलब्ध कराने के नाम पर लंबे - चौड़े वादे करती है परंतु जमीनी हकीकत सच से कोसो दूर है। गत दिनों मीडिया ने अनुमंडलीय अस्पताल में आधी रात में मरीजो पर ठंड पर बरपे जा रहे खबर को सामने ला सरकार की जुमलेबाजी की पोल खोल दी है।
इसलिए अब युवा क्रांति ने अनुमंडलीय अस्पताल को दुरुस्त करने की मांग एसडीओ से कर रही है साथ ही आगामी 16 दिसंबर दिन रविवार को अस्पताल की स्थिति में सुधार की मांग को लेकर युवा क्रांति पैदल मार्च निकालेगी। इस मौके पर रौशन राज बादशाह, सोनू कुमार, शास्त्री, रितेशवीर जायसवाल, सुमित भगत सहित अन्य मौजूद थे।

No comments: