डीएम के निर्देश के आलोक में डीईओ ने जारी किया आदेश
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
ठंड का प्रकोप दिनोंदिन सहरसा जिला में बढ़ता चला जा रहा है। शीतलहरी भी पिछले पांच दिनों से काफी बढ़ गयी है। सुबह का तापमान 10-12 डिग्री तक ही रह रहा है। बारिश के बाद हालत यह है कि चार दिनों से दोपहर बाद सहरसा जिले के कई इलाकों में धूप का मामूली दर्शन हो रहा है।
इतनी ठंड को देखते हुए ही सहरसा जिलाधिकारी डा शैलजा शर्मा ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने डीएम के आदेश के आलोक जिले के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों, उच्च माध्यमिक सरकारी विद्यालयों एवं निजी स्कूलों में समय सुबह नौ बजे से परिवर्तित कर 10.00 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक कर दिया गया है।
इस संबंध में आवश्यक सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी डा तकीउद्दीन अहमद द्वारा सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों को पत्र भेज कर दी गयी है। स्कूलों में समय परिवर्तन का आदेश शुक्रवार से ही पूरे जिले के स्कूलों में लागू कर दिया गया। अगले वर्ष 28 फरवरी तक मान्य होगा। यह परिवर्तन सभी निजी स्कूलों पर भी लागू होगा।

No comments:
Post a Comment