Thursday, 20 December 2018

सिंगिंग व डांसिंग में धमाल मचा रही है सहरसा की रोहिणी

● डांस इंडिया डांस, लिटिल चेंप में कर चुकी हैं पार्टिसिपेट, विभिन्न स्कूलों में मुफ्त देती है नित्य शिक्षा दान

● संगीत विभाग की प्रोफेसर माँ नैना सरकार गायन की देती है प्रशिक्षण 

सहरसा से रितेश हन्नी की रिपोर्ट :-

प्रतिमा किसी का मोहताज नहीं होती है। यह सही साबित कर दिया है पूर्णिया जिले के सिरसिया गाँव की निवासी स्वर्गीय विनय कुमार सिंह और नैना सरकार की दूसरी पुत्री रोहिणी सिंह ने। आज वह गायन और नृत्य के क्षेत्र में  अपनी पहचान बना धमाल मचा रही है। 
रोहिणी ने अपनी प्रतिभा से नृत्य और गायकी में पुरे बिहार में प्रतिभावान कलाकार के रूप में उभर रही हैं। आपको बता चलें कि रोहिणी को छः वर्ष के उम्र से नृत्य और गायन में रूची है। रोहिणी बचपन से ही आपनी नानी माँ के घर पुरे परिवार के साथ सहरसा में रहती है और वही से शिक्षा प्राप्त कर रही है। रोहिणी सर्वनारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय की बीए पार्ट वन की छात्रा है। 

रोहिणी ने अपनी माँ नैना सरकार को अपना प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि मेरी माँ ही मुझे गायन की प्रशिक्षण देती भी देती हैं। रोहिणी की माँ नैना सरकार मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा की संगीत विभाग की प्रोफ़ेसर है।  
रोहिणी का कहना है कि उसकी माँ ने शिक्षा के साथ साथ गायन व नृत्य में उसका साथ हमेशा दिया है। रोहिणी Zeetv के लोकप्रिय शो डांस इंडिया डांस सीज़न 2 में फिनाले के प्रतिभागी रह चुके पॉल मार्सल से रोहिणी ने नृत्य सिखने का सौभाग्य भी प्राप्त कर चुकी है। 

इसके अलावा रोहिणी सिंह  लिटिल चैम्पस में भी जा चुकी है। वही नहीं बिहार के मशहूर भोजपुरी गायक सुनील सिंह उर्फ छैला बिहारी जी के साथ भी गाना गा चुकी है। हम अपने पाठकों को बता दें कि रोहिणी कई स्कुलओ में नृत्य भी सीखाती हैं और साथ ही निःशुल्क बच्चों को नृत्य की शिक्षा का दान देती है।
यही नहीं इसके अलावा रोहिणी कोशी महोत्सव, उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव, युवा महोत्सव, बिहार महोत्सव, लोरिक महोत्सव,  तरंग प्रतियोगिता, कोशी फ़िल्म फेस्टिवल और अन्य सांस्कृतिक महोत्सव में भी भाग ले चुकी हैं ।

No comments: