प्रर्यावरण संरक्षण, सौर-ऊर्जा, विकास मॉडल, रोबोट, स्मार्ट विलेज आदि पर लगाया गया प्रदर्शनी
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत स्थित आरके रोज वैली स्कूल की रंगिनियां शाखा के प्रांगण में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विषयों जैसे पर्यावरण, सौरउर्जा, विकास मॉडल, सुरक्षित वातावरण से सम्बंधित दर्जनों मॉडल तथा प्रोजेक्ट बना बच्चों ने प्रदर्शनी लगाया।
इस प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रांत दस बजे किया गया। विभिन्न वर्गों के बच्चों ने ग्रुप सहित एकल वर्ग में विभिन्न आकर्षक मॉडल बना मैदान में लगा उसका प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी मेें विभिन्न कक्षाओ के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लेकर विभिन्न तरह के प्रोजेक्टो को बनाया जिनकी भूरि-भूरि प्रशंसा भी की गयी। टिया भारती, नवीन भारती, आकांक्षा कुमारी, समीक्षा कुमारी, सत्यम राज, प्रिंस कुमार, कोमल कुमारी आदि छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल की सभी ने प्रसंशा की।
इस अवसर पर डायरेक्टर राजीव कुमार ने बच्चों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से बच्चों में ज्ञान की वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि बच्चो को समय-समय पर इस तरह के आयोजनो में बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस मौके पर प्रिंसिपल एस के ठाकुर ने कहा कि इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को हर उस काम में परिपक्व करना जो कि उनको सफलता की और ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्कूल के डायरेक्टर समय पर इस तरह के आयोजन कर बच्चो में उत्साह पैदा कर उनमें ज्ञान वृद्धि कर रहे है जो कि एक प्रशंसा का कार्य है।
वायस प्रिंसिपल मनोहर डाडला ने बताया कि इस प्रदर्शनी में बच्चों ने दर्जनों मॉडल तथा प्रोजेक्ट बनाये है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों तथा अनुभवी शिक्षकगणों के निरीक्षण में यह प्रदर्शनी तैयार की गयी है। जिसकी सभी ने प्रशंसा की है। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। उन्होंने सभी मॉडलों की प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर विप्लव कुमार, मोहम्मद शफी, अमर कुमार, बिंदु जयसवाल, संघर्ष कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत स्थित आरके रोज वैली स्कूल की रंगिनियां शाखा के प्रांगण में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विषयों जैसे पर्यावरण, सौरउर्जा, विकास मॉडल, सुरक्षित वातावरण से सम्बंधित दर्जनों मॉडल तथा प्रोजेक्ट बना बच्चों ने प्रदर्शनी लगाया।
इस अवसर पर डायरेक्टर राजीव कुमार ने बच्चों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से बच्चों में ज्ञान की वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि बच्चो को समय-समय पर इस तरह के आयोजनो में बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस मौके पर प्रिंसिपल एस के ठाकुर ने कहा कि इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को हर उस काम में परिपक्व करना जो कि उनको सफलता की और ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्कूल के डायरेक्टर समय पर इस तरह के आयोजन कर बच्चो में उत्साह पैदा कर उनमें ज्ञान वृद्धि कर रहे है जो कि एक प्रशंसा का कार्य है।
वायस प्रिंसिपल मनोहर डाडला ने बताया कि इस प्रदर्शनी में बच्चों ने दर्जनों मॉडल तथा प्रोजेक्ट बनाये है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों तथा अनुभवी शिक्षकगणों के निरीक्षण में यह प्रदर्शनी तैयार की गयी है। जिसकी सभी ने प्रशंसा की है। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। उन्होंने सभी मॉडलों की प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर विप्लव कुमार, मोहम्मद शफी, अमर कुमार, बिंदु जयसवाल, संघर्ष कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment