स्थानिय कला भवन में आयोजित इस समारोह में 15 से 35 वर्ष के युवा ले रहे हैं भाग
सहरसा से सहयोगी संवाददाता की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के कला भवन में रविवार को दो दिवसीय 24 वां जिला युवा उत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन सदर एसडीओ शंभू नाथ झा, सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, डीईओ डा. तकीउद्दीन अहमद ने किया।
मौके पर सदर एसडीओ और एसडीपीओ ने कहा कि युवाओं में विभिन्न कला की प्रतिभा छिपी है। बस जरूरत है उसे सामने लाने की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है।
कला संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले के 15 से 35 वर्ष तक आयु के युवा कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
इस युवा उत्सव में प्रथम स्थान पाने वाले कलाकारों को गया में होने वाले राज्यस्तरीय युवा उत्सव और राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
उत्सव के पहले दिन कला भवन में सुगम गायन, समूह गायन, लोक गीत, एकल नृत्य, तबला वादन, एकल गायन सहित अन्य विधाओं की प्रतियोगिता हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में चित्रकला, मूर्तिकला, नाटक, समूह लोक नृत्य, समूह लोग गीत, एकल लोक गीत, लोक गाथा, शास्त्रीय वादन, हस्तशिल्प विधा में जिले के युवा अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
प्रतियोगिता के लिए विनोद कुमार महतो, संजीव कुमार, अरूण कुमार झा, रूबी कुमारी, चंद्रशेखर प्रसाद निर्णायक मंडल में शामिल हैं। सोमवार को युवा उत्सव का समापन होगा। जिसमें निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
मुक्तेश्वर सिंह मुकेश के संचालन में आयेाजित कार्यक्रम में डीपीआरओ जयशंकर कुमार, प्रो. गौतम कुमार सिंह, आनंद झा सहित अन्य मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment