Sunday, 30 December 2018

5 जनवरी को मधेपुरा में होने वाले जाप कार्यक्रता सम्मेलन की तैयारी बैठक आयोजित

मधेपुरा स्टेडियम में होने वाली लोकसभा स्तरीय सम्मेलन होगा ऐतिहासिक : जाप जिलाध्यक्ष

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

अनुमंडल क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर व बनमा ईटहरी में रविवार को जन अधिकार पार्टी नेताओं की एक बैठक जिलाध्यक्ष अब्दुस सलाम की अगुवाई में आयोजित की गई जिसमें अगामी 5 जनवरी को मधेपुरा स्टेडियम में होने वाले जाप कार्यक्रता सम्मेलन की तैयारी को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया गया। 
नगर पंचायत के शैनीटोला चौक पर आयोजित में उपस्थित नेताओं की बैठक में विस्तार पूर्वक सम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। 

जाप प्रदेश उपाध्यक्ष हरिहर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह सम्मेलन की तैयारी जोर सोर से चल रही है। हर गांव से इस सम्मेलन में कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह सम्मेलन अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर किया जा रहा है। 

वही सिमरी बख्तियारपुर एवं सोनवर्षा विधानसभा के चुनाव प्रभारी सह प्रदेश महासचिव इन्द्र भूषण कुमार इन्दू ने कहा कि यह सम्मेलन अपने आप में अनोखा होगा। जाप संरक्षक पप्पू यादव अगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी इस सम्मेलन में चर्चा करेंगे। 
वही बनमा ईटहरी में भी जाप नेताओं की बैठक आयोजित कर सम्मेलन की सफलता को लेकर व्यापक चर्चा की गई। सभी ने एक स्वर में सम्मेलन को सफल बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस मौके पर जाप जिलाध्यक्ष अब्दुस सलाम, नवमनोनीत जिला महासचिव मनोज यादव, दिनेश कुमार, सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, सिमरी अध्यक्ष अंगद यादव, नसीम रजा, अमर यादव आदि मौजूद रहे। 

No comments: