Sunday, 30 December 2018

पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने किया सिमरी बख्तियारपुर का दौरा

अनुमंडल के बगल में अधिग्रहित जमीन का किया मुआयना, वकीलों ने रखी अपनी बात

पुराने पीएचसी भवन जल्द शुरू हो जाएगा अनुमंडल व्यवहार न्यायालय

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ए पी शाही ने रविवार को  सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में शुरू होने वाली व्यवहार न्यायालय कार्य को लेकर सिमरी बख्तियारपुर में निरीक्षण किया।   
अनुमंडल कार्यालय के पीछे न्यायालय भवन के लिए अधिग्रहण किए गए जमीन को जिलाधिकारी शैलजा शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार ने चीफ जस्टिस को मुआइना करवाए ।

चीफ जस्टिस ए पी शाही ने अब तक जिलाधिकारी एव अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा व्यवहार न्यायालय के लिए जमीन अधिग्रहण से संबंध किए गए कार्यों से प्रसन्ता व्यक्त किया। इस दौरान अनुमंडल न्यायालय के अधिवक्ताओं ने चीफ जस्टिस को बुके एव माला पहनाकर स्वागत किया। 
अनुमंडल न्यायालय के संचालन को लेकर उपस्थित अधिवक्ता को जानकारी देते हुए कहा कि सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में 40 पंचायत, एक नगर पंचायत चार थाना, छह पुलिस आउटपोस्ट है। 

यहां जमीनवाद काफी हैं। वकीलों से कहा कि अपने बात को ग्रो करिये। कारण यह है कि यहां लगभग ग्यारह सौ सिविल मुकदमे हैं। उसमें सहयोग आप करिये। मुवक्किल हमेशा चाहेगा कि वह सहरसा से ही वकील पकड़ कर लाये, उसमें आप यह कीजिए कि यहां की बात को ग्रो कीजिए कि उसका कोआर्डिनेशन सहरसा के सीनियर वकीलों से हो।

जिस दिन वाकई में बहस होने वाली हो दीवानी मुकदमे से संबंधित उस दिन सहरसा के वकील आए, लेकिन उससे पहले के मैं आपका सहयोग हो, यानि कि आप उनको कहे कि अपने सीनियर्स सहरसा के वकील से रिटन बहस बनाकर ले आओ आपसे दोहरा सकते हैं। 
धीरे-धीरे आप भी सीनियर हो जाएंगे और आपके प्रति मुवक्किल का विश्वास बढ़ेगा। वकीलों के द्वारा किये गए एक अनुरोध पर चीफ जस्टिस ने जिलाधिकारी के अधिकार पर बोलते हुए कहा कि छह सौ किस्म के कानून बनाए गए हैं। उसमें अधिकांस अधिकार कलैक्टर को दे दी गई है।
कलैक्टर मिड डे मील देखे, कलैक्टर झाड़ू लगवाये, कलैक्टर पेड़ लगवाये, कलैक्टर पानी दिलवाये, कलैक्टर का काम रिवेन्यू जेनरेशन है, कलेक्टर  डेवलपमेंट का कार्य करवाये, सारी जिम्मेदारी कलेक्टर को दे दी गई। सस्पेंड भी हो तो कलेक्टर साहब हो लेकिन अब क्या करेगा यह व्यवस्था चल रही है।

तत्काल कार्य करेंगे न्यायालय-

चीफ जस्टिस ने वकीलों को बताया कि तत्काल प्राइमरी हेल्थ सेंटर में व्यवहार न्यायालय कार्य करेगा वही नगर पंचायत के भवन में कार्यालय होंगे साथ ही वकीलों की बैठने की व्यवस्था होगी। व्यवहार न्यायालय के लिए तत्काल यह जगह पर्याप्त है, दोनों कोर्ट की व्यवस्था हो गई है। वहीं अधिकारियों के रहने के लिए क्वार्टर भी यहां पर्याप्त है। दोनों भवन मिलाकर व्यवहार न्यायालय के लिए पर्याप्त है।  केस से संबंधित फाइलें रिकॉर्ड रूम में रखने के लिए रूम भी उपलब्ध हो चुका है आप लोग कार्य करना शुरू कर दे उन्होंने कहा कि मैं भवन के निर्माण हो जाने से आने वाले 50 वर्षों तक यह भवन पर्याप्त होगा। यहां अनुमंडल न्यायालय के चलने से कई धारा के वादों का निपटारा होगा।

इस मौके पर जिला प्रशासन से लेकर अनुमंडल प्रशासन के सभी अधिकार मुस्तैद रहे। वही सुरक्षा के भी चाक चौबंद व्यवस्था देखने को मिली।
पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने किया सिमरी बख्तियारपुर का दौरा

No comments: