पहले से तैयार एक जांच रिपोर्ट पर जबरन कार्यपालक पदाधिकारी से हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) Brajesh Bharti.
लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने जिला पदाधिकारी सहरसा को आवेदन देकर अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार के उपर अपने पद व पावर का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हूए कहा कि रविवार की शाम करीब सात बजे अपने आवास पर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह और कनीय अभियंता राम कुमार को बुलाकर जबरन अपने पद का प्रभाव दिखाकर पूर्व से लिखे एक जॉच प्रतिवेदन पर हस्ताक्षर करवा लिया है जो गंभीर जांच का विषय। उक्त मामले में कार्रवाई की मांग की है।
वही इस मामले को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष रौशन आरा ने भी मोर्चा खोलते हुए कहा कि अगर इस प्रकार का कोई काम एसडीओ के द्वारा किया गया है तो वह गलत है।
उन्होने कहा कि हम अपने नगर पंचायत के कार्यों में अनुमंडल पदाधिकारी का हस्तक्षेप व मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे । जिस तरह हमारे कार्यपालक पदाधिकारी को रात में वह अपने आवास पर बुलाकर पूर्व से बना जॉच प्रतिवेदन पर हस्ताक्षर करा लिया वह उनके तानाशाही को दर्शाता है । हमने इस मामले से जिलाधिकारी सहरसा को दुरभाष पर अवगत करा दिया है और अभिलंब कारवाई की मांग किया है ।
इस संबंध में नप के कार्यपालक पदाधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि देर शाम एसडीओ सिमरी बख्तियारपुर के द्वारा आवास पर बुलाया गया हमे कहा गया कि जो जांच जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया है उसमें बहुत बिलंब हो रहा है चुंकि मामला संवेदनशील है जल्द जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। जिसके बाद एक वरीय अधिकारी के आदेश के आलोक में जांच रिपोर्ट पर हस्ताक्षर कर दिए।
इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार से पुछे जाने पर कहा कि हमें इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। अगर मेरे द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी से जबरन हस्ताक्षर करवाया गया है तो वे वरीय अधिकारी शिकायत कर सकते हैं।
क्या है मामला -
नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नं 13 स्थित सउद आलम के द्वारा एक भवन का निर्माण किया जा रहा था जिस मकान को नगर पंचायत बिल्डिंग अधिनियम के तहत नहीं बनने का आरोप लगाया गया था। जिसके आलोक में नप ने तत्काल ने भवन निर्माण पर रोक लगा दिया। जिसके आलोक में सउद आलम ने पुन जिलाधिकारी को जांच रिभ्यू करने की मांग की। जिसके आलोक में उपरोक्त सभी मामले सामने आया।

No comments:
Post a Comment