Thursday, 7 February 2019

सरस्वती पूजा में D.J पर होगा पूर्ण प्रतिबंध,शांति समिति की बैठक आयोजित

पूजा पंडालों में अश्लील गाने बजाने पर कड़ी हिदायत, निर्धारित रूट से होगा मूर्ति विसर्जन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के बख्तियापुर थाना में गुरुवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। 
आगामी दस फरवरी को होने वाले इस पूजा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बख्तियारपुर थाना में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष राज मणि की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष राजमणि ने बैठक में उपस्थित लोगों से क्षेत्र में पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने एवं प्रतिमा विसर्जन में आम जनों से सहयोग की अपील की।

थाना अध्यक्ष ने कहा कि पूजा के दौरान डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध लगा रहेगा अगर डीजे का उपयोग किया गया तो डीजे मालिक एवं पूजा कमेटी के सदस्यों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी इसके अलावा अश्लील गाना बजाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी प्रत्येक पूजा कमेटी को आवश्यक कानूनी अनुमति लेकर ही निर्धारित मार्गो से समय प्रतिमा विसर्जन करने का निर्णय लिया गया है इसके साथ साथ बिना इजाजत के ट्रैक्टर पर विसर्जन करने पर भी विधि सम्मत कार्रवाई होगी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर चौक - चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की जायेगी.वही सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोजहिर आलम  और उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की ने बताया कि नप क्षेत्र में पर्व शांतिपूर्ण मने इसलिए नगर पंचायत भी पूरी तरह से तत्पर रहेगा.उन्होंने कहा कि जल्द ही सिमरी बख्तियारपुर के विभिन्न इलाकों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा.जिससे पर्व - त्योहारों के दौरान निगरानी में सहूलियत हो.इस मौके पर संजीव भगत, विनोद पासवान, बिपिन भगत, गणेश मिस्त्री, चांद मंजर इमाम, शकील आलम, राजकिशोर सिंह, रौशन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments: