दोषी पर अबिलंव हो कड़ी कार्रवाई नहीं तो जाप छात्र परिषद करेगा उग्र आंदोलन
सहरसा प्रशासन तानाशाही रबैया अपनाती है : पुनपुन यादव
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) @Brajesh_Bharti
पिछले दिनों इंटर की परीक्षा के दौरान एक पत्रकार के साथ पुलिस के द्वारा बदसलूकी का मामला गरमाता जा रहा है। पत्रकार से बदसलूकी के विरोध में शुक्रवार को जन अधिकार छात्र परिषद ने सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन चौक पर जिला प्रशासन का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव पुनपुन यादव के नेतृत्व में स्टेशन चौक पर जिला प्रशासन का जमकर नारेबाजी किया।छात्र नेता ने सहरसा प्रशासन मुर्दावाद,पत्रकार की सुरक्षा की गारन्टी देनी होगी,पत्रकार पर हमला नही सहेंगे, दोषी पुलिसकर्मी को जेल भेजो के नारे से स्टेशन चौक पर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर यादव ने कहा कि पत्रकार पर हमला लोकतंत्र पर हमला है।जिला प्रशासन तानाशाह हो गया है।आज देश के चौथा स्तम्भ भी इस सुशासन की सरकार में सुरक्षित नही है। उन्होंने मांग किया कि दोषी पुलिसकर्मी को तुरंत कार्यवाही किया जाय, नही तो जन अधिकार छात्र परिषद सहरसा में उग्र आंदोलन करेगा।
छात्र नेता सहदेव चौधरी ने कहा कि पत्रकार के बदसलूकी सरकार की नाकामी को दर्शाता है। जब लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ सुरक्षित नहीं होगा तो देश कैसे सुरक्षित रह सकेगा।
पुतला दहन कार्यक्रम में छात्र नेता सददेव चौधरी, राजकुमार पासवान, रघुनन्दन कुमार, विक्रम चौरसिया, मुकेश, प्रेम, रोहित, सद्दाम, अरवाज, अजय शर्मा, आलोक, सुभाष चौधरी, दिलीप, प्रिंस, गोलू, निशांत आदि छात्र नेता और जाप कार्यकर्ता उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment