56 इंच का सीना अभी पाकिस्तान को दिखाने का समय है मोदी सरकार को : महागठबंधन
सिमरी बख्तियारपुर में हर ओर आतंकी हमले की हुई निंदा, खून का बदला खून से लेने की कही बात
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धांजलि एवं पाकिस्तान के इस कायराना हरकत से पूरे सिमरी बख्तियारपुर में लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त है।
सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के तमाम दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने इस पर अपना दुख जताया है। सभी पार्टियों ने एक स्वर में इसकी निंदा करने के साथ ही शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
शुक्रवार को सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन चौक पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि एवं कैंडल मार्च के साथ घटना पर विरोध जताया है। वही युवा राजद नेताओं ने भी डाक-बंगला चौराहा पर कैंडल जलाकर जमकर पाकिस्तानी विरोधी नारेबाजी करते हुए हमले की कड़ी निंदा की है। सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन चौक पर महागठबंधन के नेताओं ने हाथ में तख्ती लिए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।
इस अवसर पर राजद के जिला अध्यक्ष जफर आलम ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलवामा की घटना शर्मनाक एवं कायरता पूर्ण है। मोदी सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम नहीं है।
इस हाल में मोदी जी अभी झांसी में राजनीतिक बैठक कर रहे हैं। इस समय स्वर्गीय इंदिरा गांधी याद आती है। जिन्होंने पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया था। मोदी जी के समय में 18 बार घटना घट चुकी है। लेकिन उन्हें देश के जवानों की चिंता नहीं है।
लोजद नेता एवं पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि पूरा बिहार एकजुटता से राष्ट्रीय भावना के साथ है। उन्होंने सभी शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। ऐसे लोगो को मुंह तोड़ जवाब देना होगा। अब जवाबी हमले के लिए तैयारी की जानी चाहिए।
कांग्रेस नेता चांद मंजर इमाम ने कहा है, कि इस हमले से हर भारतीय के दिल पर चोट पहुंची है। पुलवामा में आतंकी हमला एक दुखद घटना आतंकवाद का लक्ष्य देश को बांटना है। एवं हमलोग किसी भी सूरत में बंटने वाले नहीं है।
सीपीआई नेता रायपुरा पंचायत के मुखिया राजकुमार चौधरी ने कहा कि हिन्दुस्तान की आत्मा पर हमला हुआ हैं। इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है। आतंकी को मुंह तोड़ जबाव देने का समय आ गया है।
इस मौके पर फ्रेंड्स आफ़ तेजस्वी के बरकत अली, अख्तर सिददीकी, निर्मल ठाकुर, गुलाम, कौसर, एजाज अंजुम, सुधीर भगत, उत्तम कुमार, गणेश मिस्त्री, इसरार अहमद, मुकेश यादव, अनवर, मोनाजीर, फिरोज, अरबाज, रिजवान,तनवीर, मुन्ना, इरफान,चंदन यादव, शमीम, गुलरेज आलम, लुकमान, पप्पू मार्शल, मन्नान, राजा,रणवीर कुमार, सरफुददीन, रूसतम, साजिद, रशीद, नजरें आलम, सहित सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
वही डाक बंगला चौराहा पर छात्र राजद के निवर्तमान प्रखंड अध्य्क्ष सलखुआ अविनाश यादव के नेतृत्व मैं वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर युवा राजद नगर अध्यक्ष सिमरी बख्तियारपुर विपिन भगत, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष सलखुआ रणवीर यादव, संजय यादव, छात्र नेता रविशर यादव, एन के यादव, चंदन यादव, बिरजू यादव, गुड्डू यादव, अमित यादव, अजीत यादव, सनोज यादव, अजीत यादव, प्रवीण यादव, रितेश वीर जैसवाल, अभिनंदन गुप्ता मासूम, अवदेश सह बादल यादव, अग्नि शमन प्रभारी कौशल सिंह, पासवान गोलू कुमार प्रिंस राज सहित अन्य लोगों ने जमकर पाकिस्तानी विरोधी नारेबाजी करते हुए शहीद जवानों की याद में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।






No comments:
Post a Comment