मस्जिद से निकला कैंडल मार्च डीएसपी आफिस तक पहुंच आतंकी हमले पर जताया विरोध
होप वेलफेयर सोसायटी के युवाओं ने कहा जुमला नहीं पाकिस्तान पर हमला चाहिए
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में मारे गए सीआरपीएफ के जवानों के समर्थन में लोगो ने केंडिल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दिया एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगा जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया ।
नगर पंचायत क्षेत्र के रानीहाट स्थित जामा मस्जिद से युवा समाजसेवी अबू ओशामा के नेतृत्व में केंडिल मार्च निकाला गया। मस्जिद के पास जमा हुए लोगो ने हाथ मे तख्ती लिये पाकिस्तान एव आतंकी के खिलाफ जमकर नारा लगाया। दर्जनों युवा हाथ में तख्ती लिए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएसपी कार्यालय तक पहुचे। पाकिस्तान पर हमला करो, आतंकी का सफाया करो के नारे लगा रहा था।
इस मौके पर अबू ओशामा ने कहा कि जूमला नहीं पाकिस्तान पर हमला चाहिए। आतंक की जात नहीं होती है। आज देश का चालीस लोगों का परिवार उजड़ा है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है पाकिस्तान व आतंकवाद से दो दो हाथ कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि देश अब बदला चाहता है यही सही मौका है बदला लेने का।
कैंडल मार्च में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद सिंह कुशवाहा, संवेदक प्रसून सिंह, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि मोजाहीर आलम, वार्ड पार्षद सह हम नेता नरेश कुमार निराला, राहील अंसारी, वारिश जहीर, बसी अहमद, मो अब्दूल्लाह, मो अंसार उर्फ मुकद्दम, हाफिज मुमताज, मो मुद्दसीर, वसीहुल होदा उर्फ पप्पू होदा, मो मिन्हाज आलम, सैयद कमाल अशरफ, अबू हुरैरा, सर्फुद्दीन, मो इब्राहीम, मो अनवार,मो शारिक, मो मसूद, मो कमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment