Sunday, 3 February 2019

पुत्र द्वारा पिता की जमकर की जा रही पिटाई का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

रिस्ते को कलंकित करने वाला यह वीडियो है सिमरी बख्तियारपुर के सिमरी पंचायत का

ज़ख्मी पिता का निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज, जमीन विवाद को लेकर घटित हुई घटना

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के बख्तियापुर थाना अन्तर्गत सिमरी पंचायत में रविवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर रिस्ते को कलंकित करने वाली मारपीट की घटना सामने आई है। 
इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति को चार पांच लोग घेर कर जमकर पिटाई कर भद्दी भद्दी गाली-गलौज कर रहा है।
जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो यह वीडियो सिमरी पंचायत के रानीहाट-बबजना सड़क मार्ग के जलेबी पेड़ के आसपास की निकली। 
पड़ताल में जमीन की जंग में एक सगे पुत्र ने बीच सड़क पर अपने पिता की धुनाई अपने कुछ रिस्तेदारो के साथ मिलकर की है। वही वीडियो में आसपास के लोग पिता को बचाने के बजाय तमाशबीन बने देखते रहे।

● जमीन का विवाद -

पड़ताल के क्रम में पता चला कि सिमरी पंचायत के मखदुमचक  निवासी मो अफसर अशरफ को उनके खास सगे बेटे एवं साला ने जमकर पिट दिया। रानीहाट से सिमरी जाने वाली सड़क मोड़ के समीप एक जमीन को लेकर पुरा मामला सामने आया है।
उस जमीन पर विपक्षी जबरन निर्माण कार्य कर रहा था। जिसका आवेदन मो अफसर अशरफ थाना एव एसडीओ के यहां दिया था। रविवार को मो अफसर अशरफ अपने साला के साथ सिमरी किसी काम से जा रहा था कि विवादित जमीन के समीप जैसे ही पहुचा की उसका बड़ा बेटा असहर अशरफ, सैयद फजल अशरफ, अख्तर अशरफ, सैयद हामिद अशरफ सहित कई लोगो ने सिमरी जाने वाली बीच सड़क पर ही जमकर पिटाई करने लगा। वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। इस बीच हो हल्ला होने पर सभी चलते बने।
ज़ख्मी अफसर अशरफ ने बताया कि जिस बड़े पुत्र ने घटना को अंजाम दिया है उसे उसके चाल चलन एवं अन्य मामले को लेकर अपने सारे सम्पत्ति से बेदखल कर दिया है वह रिस्ते के साला व अन्य लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। 

हालांकि पड़ताल में ये बात भी सामने आई है कि बख्तियापुर पुलिस के एक एसआई मामले की छानबीन में लगी हुई है। अब देखना यह है कि पुलिस क्या कार्रवाई करती है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि समाज में रिस्ते की अहिमियत अब खत्म होने की ओर अग्रसर है।

No comments: