Sunday, 3 February 2019

रिटायर्ड फौजी को जमीनी विवाद में मारपीट कर किया जख्मी

कनरिया ओपी क्षेत्र के तिलाथी गांव की घटना,सदर अस्पताल में जख्मी पूर्व फौजी भर्ती

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

सहरसा में आपसी जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने एक रिटायर्ड फौजी को रॉड से पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल फौजी को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
घटना जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के कनरिया ओपी क्षेत्र के तिलाठी गांव की है। बताया जाता है कि तिलाठी गांव निवासी रिटायर्ड फौजी रविन्द्र कुमार अपने जमीन में मिट्टी भराई का काम करवा रहे थे इसी दौरान गांव के ही घनश्याम यादव, मुरली यादव, बिपिन यादव, दिगम्बर यादव सहित अन्य लोगों ने मिट्टी भराई काम रुकवा दिया।
जब रिटायर्ड फौजी ने विरोध किया तो सभी ने रॉड, व लाठी डंडे से हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में पूर्व से ही एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसको लेकर मारपीट की गई है। पीड़ित ने घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पीड़ित फौजी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के कई घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अबतक आरोपी की गिरफ्तारी नही की है।
यहां सोचनीय विषय यह है कि एक फौजी अपने जीवन का अहम पल सरहद पर हमारी सुरक्षा में बिता जब वह चैन की जिंदगी जीने के लिए हमारे समाज में आता है तो क्या हमारा फर्ज नहीं बनता है कि उन्हें सकुन की जिंदगी बिताने का मौका दें। अगर जमीन के संबंध में विवाद हुआ है तो उस विवाद को गांव स्तर पर निपटारा कर उस फौजी का ख्याल रखें जिसने अपने जिंदगी का अहम पल हमारे लिए सरहद पर काटा है।

No comments: