Friday, 25 January 2019

आज है सद्भावना साइकिल यात्रा, सभी तैयारी पूरी, जुटेंगे कई दिग्गज नेतागण

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, विधायक यात्रा में होंगे शामिल

शाम में आयोजित होगा स्कूली बच्चों होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

राजद नेत्री कृष्णा यादव करेंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

गणतंत्र दिवस के मौके पर सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में आयोजित होने जा रहे सद्भावना साइकिल यात्रा को लेकर शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम को लेकर तैयारी पुरी कर ली गई है।
एक ओर उच्च विद्यालय स्थित कार्यक्रम स्थल पर दिन भर स्टेज आदि का निर्माण जारी रहा।वही अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न चौक - चौराहों पर तोरण - द्वार आदि को अंतिम रूप दिया गया।

● मिल गई इजाजत-

गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने जा रहे सदभावना साइकिल यात्रा को सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ ने आठ शर्तो के साथ यात्रा निकालने और सांस्कृतिक कार्यक्रम की इजाजत दे दी है.एसडीओ द्वारा कार्यक्रम की इजाजत में लगाये गए शर्तो में आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, अश्लील कार्यक्रम नही चलाने, महिला - पुरुष की बेरिकेटिंग अलग - अलग व्यवस्था करने, ध्वनि विस्तारक यंत्र अधिनियम का पालन करने की शर्त शामिल है.इसके अलावे कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार के ऐसे उदबोधन पर रोक है जिससे किसी के भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचे.
●  सर्किट हाउस में ठहरेंगे पूर्व स्पीकर-

सदभवना साइकिल यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी शुक्रवार रात सहरसा पहुंचेंगे.वे रात में सहरसा सर्किट हाउस में रुकेंगे.वही शनिवार सुबह सिमरी बख्तियारपुर पहुंचेंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के अलावे पूर्व मंत्री प्रो अब्दुल गफूर, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर, सहरसा सदर विधायक अरुण यादव उपस्थित रहेंगे.वही रात्रि के कार्यक्रम में राजद नेत्री कृष्णा यादव सहित अन्य शामिल होंगे.

● ये है यात्रा का रूट-

सदभावना साइकिल यात्रा के मुख्य आयोजक पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर गंगा - जमुनी तहजीब को सुदृढ़ता प्रदान करने के उद्देश्य से यह यात्रा आयोजित की गई है.
यात्रा उच्च विद्यालय मैदान से शुरू होंगी और स्टेशन चौक, मुख्य बाजार, शर्मा चौक, सैनी टोला चौक, गायत्री स्कूल के रास्ते डाकबंगला चौक, पुरानी बाजार, रेलवे ढाला से मालगोदाम रोड होते हुए पुनः उच्च विद्यालय मैदान पहुंचेंगी.कार्यक्रम से जुड़ने वालो को कार्यक्रम स्थल पर टी - शर्ट, कैप, प्रमाण पत्र सहित समाप्ति पर फूड पैकेट उपलब्ध करवाया जायेगा.वही साइकिल यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए 7098707070 पर कॉल की जा सकती है.

● रात में होगा स्कूली बच्चों का कार्यक्रम-

कार्यक्रम से जुड़े सुमित गुप्ता ने बताया कि सदभावना साइकिल यात्रा के मौके पर रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा.जिसमे विभिन्न स्कूलो के बच्चे शामिल होंगे. खगड़िया लोकसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी कृष्णा कुमारी यादव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी।
सुमित गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य मकसद आपसी भाईचारे को मजबूत करना है.यह कार्यक्रम एक उत्सव के रुप में मनाया जायेगा.जिसमे लगभग तीन हजार साइकिल के संग प्रतिभागी जुड़ेंगे.इस मौके पर निर्मल ठाकुर, बबलू गुप्ता, अशोक भगत, डेरिंग मोनू, पंकज भगत, मुस्तकीम,  निर्दोष यादव, कुंदन गुप्ता, अफजल सहित अन्य मौजूद थे.

No comments: