Friday, 25 January 2019

आज देश मना रहा है 70 वां गणतंत्र दिवस, सिमरी में 8 से 11 बजे के बीच झंडोत्तोलन

दोपहर प्रशासन बनाम नागरिक एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच

विभिन्न स्कूलो द्वारा शानदार झांकी के बीच सद्भावना साइकिल यात्रा का भी होगा आयोजन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

आज देश गणतंत्र के 70 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। आज ही के दिन सन 1950 में देश में गणतंत्र दिवस की शुरूआत हुई थी तब से लेकर अब तक यह दिवस प्रत्येक वर्ष धुमधाम से मनाया जाता रहा है। 
सहरसा जिले सहित सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वही आज सुबह आठ बजे से ग्यारह बजे के बीच विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया जायेगा।
एसडीओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे पहले सुबह आठ बजे एसडीओ कार्यालय के गोपनीय शाखा में झंडोत्तोलन किया जायेगा। इसके बाद साढ़े आठ बजे अनुमंडल कार्यालय में, आठ बजकर 45 मिनट पर अधिवक्ता संघ, नौ बजे प्रखंड मुख्यालय कार्यालय, 9 बजकर पंद्रह मिनट पर अवर निबंधक कार्यालय, नौ बजकर 25 मिनट पर अनुमंडलीय स्वास्थ्य केंद्र, साढ़े नौ बजे प्रखंड पशुपालन कार्यालय, नौ बज कर 35 मिनट में नगर पंचायत कार्यालय,9 बजकर 45 मिनट पर इंस्पेक्टर ऑफिस के बाद नौ बजकर पचास मिनट पर बख्तियारपुर थाना में झंडोत्तोलन होगा।
वही झंडोत्तोलन के बाद दोपहर एक बजे अनुमंडल प्रशासन एकादश और नागरिक एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। वही विभिन्न स्कूलों की आकर्षक झांकी भी निकाली जाएगी। 
दोपहर को भव्य सद्भावना साइकिल यात्रा का भी आयोजन किया गया है। दिन गणतंत्र दिवस को लेकर माहौल तिरंगा मय रहेगा। 

No comments: